Fatehpur Gas Cylinder Blast House Collapse

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलिंडर फटने से 2 मंजिला मकान ढहा, परिवार के 8 सदस्य मलबे में दबे

फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान ढह गया। परिवार के आठ सदस्य मलबे में दबे हैं। पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे हैं। खबर अपडेट की जा रही है।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलिंडर फटने से 2 मंजिला मकान ढहा, परिवार के 8 सदस्य मलबे में दबे

Swadesh Breaking News

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गैस सिलिंडर फटने से एक दो मंजिला मकान ढह गया। हादसे में परिवार के आठ सदस्य मलबे में दब गए हैं। पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर राहत और बचाव कार्य में लगे हैं। खबर अपडेट की जा रही है।

शाम को खाना पकाते वक्त हुआ धमाका

कस्बे के रहने वाले सुरेश गुप्ता उर्फ धुन्नर सब्जी और फल बेचने का काम करते हैं। सोमवार शाम घर में परिवार के लोग खाना बना रहे थे। तभी अचानक गैस सिलिंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि दो मंजिला मकान देखते ही देखते ढह गया और परिवार के आठ लोग मलबे के नीचे दब गए।

आसपास के मकान भी चपेट में

विस्फोट का असर सिर्फ एक घर तक नहीं रहा। आसपास के कई मकान भी इसकी चपेट में आए हैं। धमाके और मकान गिरने की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जुट गई।

मलबे से निकालने की कोशिश जारी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर मलबे में दबे परिवार को निकालने में जुटे हैं। दबे लोगों की हालत और किसी के हताहत होने को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। 

अगली जानकारी मिलेगी, खबर को अपडेट किया जाएगा...

संबंधित सामग्री

CG Civic Election: छत्तीसगढ़ में सत्ता का सेमीफाइनल, 17 निकायों और अहिवारा सीट पर भाजपा-कांग्रेस की जंग

CG Civic Election: छत्तीसगढ़ में सत्ता का सेमीफाइनल, 17 निकायों और अहिवारा सीट पर भाजपा-कांग्रेस की जंग

छत्तीसगढ़ में दिसंबर में 17 निकायों के चुनाव और अहिवारा सीट पर उपचुनाव होना है। इसे साय सरकार के तीन साल का सेमीफाइनल माना जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों की परीक्षा है।

Nov 26, 2026
Ind VS Sri Lanka: सेमीफाइनल में भारत-ए की श्रीलंका-ए से भिड़ंत, तिलक ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

Ind VS Sri Lanka: सेमीफाइनल में भारत-ए की श्रीलंका-ए से भिड़ंत, तिलक ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में भारत-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। तनुश कोटियन का डेब्यू, प्लेइंग इलेवन में अभिषेक और वैभव भी।

Nov 26, 2026
Naxalite Dump Recover: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ी चोट, 13 लाख के दो ईनामी सरेंडर, डंप से नकदी-हथियार बरामद

Naxalite Dump Recover: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ी चोट, 13 लाख के दो ईनामी सरेंडर, डंप से नकदी-हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ में 13 लाख के दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर में सरेंडर किया। सुकमा में हथियार और बीजापुर में 39.77 लाख रुपये नकद बरामद हुए।

Nov 26, 2026
दंदरौआ धाम में बोले कथा व्यास स्वामी राघवाचार्य; 'जब सभी संस्कारवान होंगे तभी बचेगा सनातन'

दंदरौआ धाम में बोले कथा व्यास स्वामी राघवाचार्य; 'जब सभी संस्कारवान होंगे तभी बचेगा सनातन'

भिण्ड के दंदरौआ धाम में 30वें वार्षिक महोत्सव के दौरान कथा व्यास स्वामी राघवाचार्य ने कहा कि सभी लोग संस्कारवान होंगे तभी सनातन बचेगा। उन्होंने भक्ति और संस्कारों पर जोर दिया।

Nov 26, 2026
केंद्र और मध्य प्रदेश के बीच कृषि व ग्रामीण विकास पर महामंथन; योजनाओं को तेज गति देने का रोडमैप तैयार

केंद्र और मध्य प्रदेश के बीच कृषि व ग्रामीण विकास पर महामंथन; योजनाओं को तेज गति देने का रोडमैप तैयार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली के कृषि भवन में बैठक की। खेती, ग्रामीण विकास और लखपति दीदी जैसी योजनाओं की समीक्षा हुई।

Nov 26, 2026