Shivpuri Wedding Firing: Groom on Carriage Sparks

बारात में बग्घी में सवार दूल्हा व कार पर चढ़कर हर्ष फायरिंग, दूल्हा और बाराती पर FIR

शिवपुरी में शादी में दूल्हा-बग्घी और कार पर हर्ष फायरिंग, सोशल मीडिया वायरल होने पर पुलिस ने दूल्हा सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

By : स्वदेश डेस्क
बारात में बग्घी में सवार दूल्हा व कार पर चढ़कर हर्ष फायरिंग, दूल्हा और बाराती पर FIR

शिवपुरी। शादी में खुशी जताने का अंदाज कभी-कभी महंगा पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ शिवपुरी के होटल उदय विलास में गुरुवार रात देखने को मिला। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दुल्हा और उसके साथ कुछ युवक हर्ष फायरिंग करते दिख रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने दूल्हा सहित तीन लोगों के खिलाफ case registered किया है।

दूल्हा बग्घी पर, युवक कार की छत पर

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुल्हा बग्घी पर बैठकर बंदूक से हर्ष फायरिंग कर रहा था, वहीं पास में एक युवक कार की छत पर खड़ा होकर फायर कर रहा था। इसके अलावा दूल्हे का एक रिश्तेदार भी लगातार फायर कर रहा था। यह हर्ष फायरिंग ऐसे समय हो रही थी जब आसपास सैकड़ों लोग मौजूद थे। किसी भी क्षण public safety खतरे में पड़ सकती थी।

सोशल मीडिया वायरल हुआ वीडियो

पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर वायरल होते ही चर्चा में आ गया। लोग वीडियो देखकर पुलिस से कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने भी वीडियो के आधार पर मामला गंभीरता से लिया और तुरंत जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

कोतवाली पुलिस ने फरियादी शैलेन्द्र गोरख की शिकायत पर दूल्हा और उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि दुल्हा जिस बंदूक से फायर कर रहा था, वह फायर होने से पहले अटक गई थी। ऐसे में राउंड किसी को भी लग सकता था, इसलिए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग जैसी गतिविधियों से बचें।  

संबंधित सामग्री

नो-एंट्री जोन में मौत बनकर दौड़ रहे भारी वाहन, दो मौतों के बाद भी चेते जिम्मेदार 

नो-एंट्री जोन में मौत बनकर दौड़ रहे भारी वाहन, दो मौतों के बाद भी चेते जिम्मेदार 

शिवपुरी शहर की सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। जिन मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है...

Nov 01, 2026
Karwa Chauth Dispute: शिवपुरी में पत्नी ने नहीं रखा करवाचौथ का व्रत, शिकायत लेकर थाने पहुंचा पति, पुलिस हैरान

Karwa Chauth Dispute: शिवपुरी में पत्नी ने नहीं रखा करवाचौथ का व्रत, शिकायत लेकर थाने पहुंचा पति, पुलिस हैरान

शिवपुरी के बदरवास थाना क्षेत्र में करवाचौथ को लेकर पति पत्नी का अनोखा विवाद थाने तक पहुंच गया। पत्नी के व्रत नहीं रखने पर पति ने पुलिस के लिखित शिकायत दे दी। जो लिखा उसके बाद पुलिस का माथा ठनक गया।

Oct 30, 2026
Shivpuri News: शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, 5 घंटे के भीतर दो बहनों की मौत; 4 बच्चों समेत 7 जिंदगियां खत्म

Shivpuri News: शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, 5 घंटे के भीतर दो बहनों की मौत; 4 बच्चों समेत 7 जिंदगियां खत्म

शिवपुरी में पांच घंटे के भीतर दो सगी बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम पसरा है। पुलिस दोनों घटनाओं की हर पहलू से जांच कर रही है।

Oct 30, 2026
Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

शिवपुरी में दो अलग अलग घटनाओं में सगी बहनों अंजली और सीता रावत समेत 6 लोगों की कुएं में मौत हो गई। पति की मौत के बाद अंजली तनाव में थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

Oct 29, 2026
Shivpuri Viral Video: शिवपुरी के भदैया कुंड पर पत्नी और उसके दोस्त की बेल्ट से पिटाई, वीडियो वायरल

Shivpuri Viral Video: शिवपुरी के भदैया कुंड पर पत्नी और उसके दोस्त की बेल्ट से पिटाई, वीडियो वायरल

शिवपुरी के धार्मिक पर्यटन स्थल भदैया कुंड से दोपहर के समय मारपीट का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर एक महिला...

Oct 21, 2026