कोहरे ने लगाई ट्रेनों की गति पर ब्रेक, सुपर फास्ट बनी पैसेंजर, यात्री होते रहे परेशान

कोहरे ने लगाई ट्रेनों की गति पर ब्रेक, सुपर फास्ट बनी पैसेंजर, यात्री होते रहे परेशान

भीषण ठंड और कोहरे का असर सबसे ज्यादा भारतीय रेलवे पर पड़ा है। कोहरे के चलते वंदे भारत, शताब्दी समेत भोपाल- रानी कमलापति लेट पहुंची कई ट्रेनें।

By : स्वदेश डेस्क
कोहरे ने लगाई ट्रेनों की गति पर ब्रेक, सुपर फास्ट बनी पैसेंजर, यात्री होते रहे परेशान

भोपालः कोहरे की मार का असर ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। इससे ट्रेनों की चाल बिगड़ गई। भोपाल शताब्दी, वंदे भारत, पंजाब मेल सहित तीन दर्जन ट्रेनें एंक घंटे से लेकर चार घंटे तक लेट रहीं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे हेल्प लाइन में बड़ी संख्या में शिकायतें पहुंचीं। सबसे अधिक सीट और ट्रेनों के देरी से न मिलने को लेकर रहीं।

भोपाल से होकर हर दिन 180 जोड़ी ट्रेनें गुजरती हैं। भोपाल रेलवे स्टेशन से हर दिन 25 हजार यात्री सफर करते हैं। सोमवार सुबह कोहरे के चलते कई ट्रेनों की गति धीमी हो गई। आटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली के बदले ब्लाक पद्धति से ट्रेनों का संचालन किया गया।

इस पद्धति में एक से दूसरे ब्लाक के मध्य एक ही ट्रेन को गुजारा जाता है। इससे दुर्घटना की आशंका खत्म हो जाती है। कोहरे के चलते भोपाल शताब्दी तीन घंटे, वंदे भारत एक्सप्रेस 01घंटे, कर्नाटक एक्सप्रेस दो घंटे, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस तीन घंटे, पंजाब मेल तीन घंटे समेत कई ट्रेनें विलंब से आईं। परेशान यात्री रेलवे हेल्प लाइन में शिकायतें करते रहें।

ट्रेनों के लेट होने से परेशान यात्रियों ने कहा कि सुपर फास्ट ट्रेनें भी पैसेंजर की तरह हो गई हैं। जिन जगहों पर नहीं रुकना था। उन स्टेशनों के पास रोका गया। कोहरा शुरू होते ही ट्रेनों की गति धीमी हो जाती है। कोहरे के दौरान ट्रेनों के संचालन में डिवाइस तकनीक भी फेल नजर आ रही है।

संबंधित सामग्री

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

भारत अगले 3-4 साल में वंदे भारत ट्रेनों का निर्यात शुरू कर सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे के कई आधुनिक पार्ट्स पहले से विदेशों में भेजे जा रहे हैं।

Nov 02, 2026
Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे ने त्योहारों की भीड़ देखते हुए निजामुद्दीन और झांसी के बीच 16 जनरल कोच वाली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 5 से 8 नवंबर तक चलेगी और ग्वालियर, दतिया, डबरा में रुकेगी।

Oct 27, 2026
Railway Jansamvad: भोपाल स्टेशन पर रेल जनसंवाद, शौचालय में 20 रुपए वसूली पर डीआरएम ने लगवाया जुर्माना

Railway Jansamvad: भोपाल स्टेशन पर रेल जनसंवाद, शौचालय में 20 रुपए वसूली पर डीआरएम ने लगवाया जुर्माना

भोपाल स्टेशन पर जनसंवाद में डीआरएम पंकज त्यागी को शौचालय में तय शुल्क से ज्यादा वसूली की शिकायत मिली। शिकायत सही पाए जाने पर उन्होंने जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

Oct 22, 2026
First Train In Rowghat: आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची रेल,1628 करोड़ की लागत से तैयार हुई लाइन

First Train In Rowghat: आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची रेल,1628 करोड़ की लागत से तैयार हुई लाइन

छत्तीसगढ़ के रावघाट में आजादी के बाद पहली बार ट्रेन पहुंची है। मंगलवार को ताड़ोकी रावघाट और अभनपुर कुरूद लाइन शुरू हुई। रायपुर से रावघाट का किराया 55 रुपये होगा।

Oct 20, 2026
Train Phone Use Rules: ट्रेन में स्पीकर पर गाने बजाए तो कटेगा 1000 रुपये का चालान, दोबारा पर जेल भी

Train Phone Use Rules: ट्रेन में स्पीकर पर गाने बजाए तो कटेगा 1000 रुपये का चालान, दोबारा पर जेल भी

रेलवे ने ट्रेन और स्टेशन पर स्पीकर में गाने, रील और तेज आवाज में बात करने को दंडनीय बना दिया है। पहली बार 1000 और दोबारा 5000 रुपये तक जुर्माना, जेल का भी प्रावधान।

Oct 19, 2026