Gold Seized Bhairahawa Sonauli Border Woman Arrest

Heavy Gold In Border: सीमा पार कर भैरहवा पहुंचा एक किलो शुद्ध सोना, महिला गिरफ्तार, निगरानी पर उठे सवाल

नेपाल के रूपंदेही में सशस्त्र प्रहरी बल ने एक महिला से 2.51 करोड़ नेपाली रुपये से ज्यादा का एक किलो शुद्ध सोना पकड़ा है। सोनौली बॉर्डर से भैरहवा पहुंची इस खेप ने निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Heavy Gold In Border: सीमा पार कर भैरहवा पहुंचा एक किलो शुद्ध सोना, महिला गिरफ्तार, निगरानी पर उठे सवाल

Uttar pradesh Gold Found in Border Area

महराजगंज। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर सुरक्षा और निगरानी के दावों के बीच सोनौली बॉर्डर के रास्ते भैरहवा में करोड़ों रुपये मूल्य के सोने की बरामदगी ने सीमा निगरानी व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। नेपाल के रूपंदेही जिले  में सशस्त्र प्रहरी बल और नेपाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक महिला के कब्जे से 2 किलो 605 ग्राम पीली धातु के आभूषण बरामद किए गए। जांच में इनमें करीब एक किलो शुद्ध सोना पाए जाने की बात सामने आई है, जिसकी कीमत 2 करोड़ 51 लाख 93 हजार 350 नेपाली रुपये से अधिक बताई गई है।

शांतिगेट चेकप्वाइंट पर ऐसे पकड़ी गई खेप

जानकारी के अनुसार, रूपंदेही जिले के सिद्धार्थनगर नगरपालिका-1 स्थित शांतिगेट चेकप्वाइंट पर सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल और इलाका प्रहरी कार्यालय बेलहिया की संयुक्त टीम जांच कर रही थी। इसी दौरान काठमांडू निवासी 46 वर्षीय ईला पटेल को रोककर जांच की गई। उसके पास से बड़ी मात्रा में पीली धातु के आभूषण बरामद होने के बाद परीक्षण कराया गया, जिसमें एक किलो शुद्ध सोना होने की पुष्टि की गई।

सीमा की निगरानी पर उठे सवाल

बरामदगी के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में सोना भारत-नेपाल सीमा पार कर भैरहवा तक कैसे पहुंचा? सीमा पर एसएसबी, नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल, पुलिस, कस्टम और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी व्यवस्था के बावजूद इतनी बड़ी खेप का सीमा क्षेत्र से आगे निकल जाना जांच का विषय बन गया है।

अब जांच में क्या खुलेगा

जांच एजेंसियों के सामने अब यह पता लगाना महत्वपूर्ण होगा कि सोना कहां से आया, सीमा पार करने के लिए किस मार्ग का इस्तेमाल किया गया और रास्ते में किन-किन स्थानों पर जांच हुई। साथ ही यह भी जांच का विषय है कि सीमा पार करते समय सोने की खेप सुरक्षा जांच से कैसे बची और क्या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा था।

अवैध सामान को लेकर बॉर्डर पर उठते रहे सवाल

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में पहले भी अवैध सामान की आवाजाही को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में करोड़ों रुपये मूल्य के सोने की बरामदगी के बाद सीमा के संवेदनशील मार्गों, चेकप्वाइंट और आने-जाने वाले लोगों की जांच व्यवस्था की समीक्षा किए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

बरामद सोने और गिरफ्तार महिला को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए भैरहवा भंसार कार्यालय, रुपन्देही को सौंप दिया गया है। अब आगे की जांच में सोने के स्रोत, सीमा पार कराने वाले माध्यम और संभावित नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है। यह जानकारी रूपंदेही जिले के सशस्त्र प्रहरी के सह प्रवक्ता शैलेंद्र थापा ने दी है।

संबंधित सामग्री

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026
Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026
Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

शहडोल जिले के ब्यौहारी में यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े माल वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में स्कूली बच्चे समेत करीब 30 लोग घायल हुए। वहीं, 10 की हालत गंभीर है।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026