Gwalior News: ऑटो ड्राइवर बोला मैंने नहीं की चोरी; नहीं माना टीआई, थाने में पिलाई पेशाब, हाथ-पै

Gwalior News: ऑटो ड्राइवर बोला मैंने नहीं की चोरी; नहीं माना टीआई, थाने में पिलाई पेशाब, हाथ-पैर बांध उल्टा लटकाकर तोड़ दिया पैर

Gwalior Auto Driver Deepak Shivhare: पुलिस ने चोरी के शक में उसे थाने बुलाकर बेरहमी से पीट दिया है और उसके बाद उसे पेशाब पिलाई गई, पीड़ित ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस की पिटाई से उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया।

By : Anurag Dubey
Gwalior News: ऑटो ड्राइवर बोला मैंने नहीं की चोरी; नहीं माना टीआई, थाने में पिलाई पेशाब, हाथ-पैर बांध उल्टा लटकाकर तोड़ दिया पैर

Gwalior News: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से पुलिस की बरर्बता का मामला सामने आया है। यहां ऑटो ड्राइवर को चोरी के शक में पुलिस ने जमकर मारा है। वह पुलिस दया की भीख मांगता रहा कि मैंने कुछ नहीं किया, टीआई ने उसकी बात नहीं सुनी और पेशाब पिला दी। और उसके बाद ऑटो ड्राइवर के पैर तोड़ दिए।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित ऑटो ड्राइवर के नाम की पुष्टी दीपक शिवहरे के रूप में हुई है, दीपक ग्वालियर के सिंकदर कंपनी के इलाके में रहते हैं। दीपक के माता पिता का स्वर्गवास कई साल पहले ही हो चुका है, पत्नी की भी मौत हो गई है। दीपक किराए के मकान में अपने 5 महीने के बेटे के साथ रह रहें हैं और अपने बेटे का परवरिश ऑटो चलाकर कर रहे हैं और इस वक्त अपने बहन के घर अपना टूटा पैर लिए बैठा है जिसमें उसकी उंगलियों में फ्रैक्चर हो चुका है।

दीपक शिवहरे को पुलिस ने क्यों पकड़ा

ग्वालियर पुलिस ने चोरी के शक में उसे थाने बुलाकर बेरहमी से पीट दिया है और उसके बाद उसे पेशाब पिलाई गई, पीड़ित ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसको इतना मारा है कि उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। दीपक को अब 5 साल के बेटे की देखभाल करने में बाधा आ रही है। दीपक ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। दीपक का कहना है कि वह बेगुनाह है और पुलिस वालों ने उसे बर्बरता से मारा है, लिहाजा उसे न्याय दिलाया जाए। उसकी देखभाल करने वाली बहनों ने लगाई न्याय की गुहार लगाई है।

क्या कह रही है पुलिस

वहीं इस मामले पर पुलिस ने जानकारी देकर कहा कि यह मामला 18 जून का है। भिंड के सराफा कारोबारी अमन बंसल की कार से 14 लाख रुपये कीमत का सोना चोरी हो गया था। स्टेशन बजरिया के पास कार पंचर हुई और उसे दौरान कार से 14 लाख रुपये कीमत का 245 ग्राम सोने की जेवरात चोरी हो गए। कारोबारी अमन ने इस मामले की पड़ाव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, इसके बाद पुलिस का शक ऑटो ड्राइवर दिपक शिवहरे पर गया है, टीआई ने दिपक को थाने में बुलाया फिर इस घटना को अंजाम दे दिया।

संबंधित सामग्री

MLA Nirmala Sapre: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

MLA Nirmala Sapre: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

मध्य प्रदेश के सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से विधायक निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता और दल-बदल याचिका को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत ने अहम निर्देश दिया है।

Nov 04, 2026
भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए। कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं...

Nov 02, 2026