Hapur Crime News

Hapur Crime: शादी के दो दिन बाद दुल्हन जेवर समेटकर फरार, पति ने लगाए ठगी के आरोप

थाना सिम्भावली क्षेत्र के लिसड़ी उर्फ भगवतीपुर गांव में शादी के महज दो दिन बाद ही दुल्हन के जेवर लेकर फरार होने का मामला सामने आया है।

By : विकास जैन
Hapur Crime: शादी के दो दिन बाद दुल्हन जेवर समेटकर फरार, पति ने लगाए ठगी के आरोप

Hapur Crime: शादी के दो दिन बाद दुल्हन जेवर समेटकर फरार, पति ने लगाए ठगी के आरोप

प्रमोद शर्मा, हापुड़: थाना सिम्भावली क्षेत्र के लिसड़ी उर्फ भगवतीपुर गांव में शादी के महज दो दिन बाद ही दुल्हन के जेवर लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पत्नी के अचानक गायब होने से पति और उसके परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित पति ने शादी कराने वाले पंडित, दुल्हन और उसके परिजनों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

तीन महीने पहले हुई थी शादी

पीड़ित विनोद कुमार के अनुसार करीब तीन माह पहले उसने शादी के लिए हल्द्वानी निवासी पंडित राकेश शास्त्री से संपर्क किया था। आरोप है कि पंडित ने बताया कि युवती गरीब परिवार से है और शादी के लिए उसके माता-पिता को कुछ धनराशि देनी होगी। साथ ही मंदिर में विवाह कराने की बात कही गई थी।

शर्तो पर हुई थी शादी

बताया गया कि शर्तों पर सहमति बनने के बाद 14 अगस्त को विनोद अपनी मां जयवीरी, भाई मनोज और अन्य परिजनों के साथ रामपुर स्थित शिव मंदिर पहुंचा। वहां पंडित ने विधि-विधान से संकल्प कराकर युवती सीमा से विनोद का विवाह कराया। शादी के बाद युवती की मां को एक लाख रुपये और पंडित को 2100 रुपये दक्षिणा दी गई। 

दुल्हन जेबर लेकर फरार

विवाह के बाद विनोद दुल्हन को अपने घर ले आया। उसने पत्नी को पायल, कानों की बालियां, चांदी का हार और सोने का मंगलसूत्र पहनाया। आरोप है कि 15 अगस्त की रात करीब दो बजे दुल्हन मौका पाकर घर से निकल गई और अपने साथ शादी में मिले सभी जेवर भी ले गई।

पुलिस में शिकयत, जांच शुरू

सुबह पत्नी के गायब होने की जानकारी मिलने पर परिवार में खलबली मच गई। रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित सामग्री

UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दीपोत्सव से पहले यूपीएसटीडीसी ने अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल शुरू किया है। 1 नवंबर से रोज दो बैच चलेंगे, छह घंटे में स्थलों के दर्शन होंगे।

Oct 30, 2026
UP MLC Election Message: यूपी एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के नतीजों से BJP-SP को सबक

UP MLC Election Message: यूपी एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के नतीजों से BJP-SP को सबक

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के चुनाव ने बीजेपी और सपा दोनों को संदेश दिया है। बीजेपी एमएलसी की बगावति और सपा का प्रत्यासी बदलना भारी पड़ा। निर्दलीय राजी यादव ने पैठ बनाई।

Oct 29, 2026
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बावरिया गैंग बदमाश टिड्डी का एनकाउंटर, 3 पुलिसकर्मी घायल

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बावरिया गैंग बदमाश टिड्डी का एनकाउंटर, 3 पुलिसकर्मी घायल

गजियाबाद के निवाड़ी क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बावरिया गैंग के बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी की मौत हो गई। एनकाउंटर में पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हुए हैं।

Oct 28, 2026
CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह लखनऊ में जनता दर्शन किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अफसरों को जमीन कब्जे के मामलों में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Oct 26, 2026
Bithoor News: लखनऊ में जीसीसी समिट का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी; बिल्हौर और बिठूर को 411 करोड़ की देंगे सौगात

Bithoor News: लखनऊ में जीसीसी समिट का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी; बिल्हौर और बिठूर को 411 करोड़ की देंगे सौगात

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिठूर में 411 करोड़ की 48 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद लखनऊ में जीसीसी इनोवेशन समिट 2026 का शुभारंभ करेंगे। इसमें कई एमओयू होंगे।

Oct 26, 2026