रेल यात्री ध्यान दें! रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों का बदला रूट, यात्रा से पहले यात्री द

रेल यात्री ध्यान दें! रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों का बदला रूट, यात्रा से पहले यात्री देख लें लिस्ट

उत्तर रेलवे के धुरी स्टेशन पर रेलवे का बड़ा काम चल रहा है। इसमें पटरी बदलने से लेकर सिंग्नल बदले जा रहे हैं। इसके चलते कई ट्रेनों का संचालन पर असर पड़ने वाला है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति चेक करने की सलाह दी है।

By : स्वदेश डेस्क
रेल यात्री ध्यान दें! रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों का बदला रूट, यात्रा से पहले यात्री देख लें लिस्ट

रतलामः भारतीय रेलवे यात्रा का महत्वपूर्ण साधन है। इसके लगातार विकास के साथ कई मरम्मत के काम किए जाते हैं, क्योंकि हर दिन हजारों ट्रेनों का संचालन होता है। इसी कड़ी में कई बार ट्रेनों का रूट प्रभावित होता है। वर्तमान में उत्तर रेलवे के धुरी स्टेशन पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (PNI) और नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) के महत्वपूर्ण कार्य चल रहे हैं।

इस रिपेयर वर्क के चलते रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनों के रुटों पर असर पड़ने वाला है। यह निर्माण कार्य राजपुरा – बठिंडा रेल सेक्शन में चल रहा है। यहां पटरियों के दोहरीकरण का काम किया जा रहा है। सुरक्षा और सुचारू परिचालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने कुछ ट्रेनों को डाइवर्ट रूट से चलाने का फैसला लिया है। हालांकि यह अस्थायी व्यवस्था है। रूट बदलने से इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

कब से कब तक रहेगा ब्लॉक

रेलवे सूत्रों ने बताया कि यह ब्लॉक कार्य दिसंबर 2025 से शुरू होकर फरवरी 2026 तक अलग-अलग तिथियों में चलेगा। यात्रियों की सुविधा और संरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, रतलाम मंडल के पश्चिम रेलवे प्रशासन ने उन ट्रेनों की जानकारी साझा की है, जिनके मार्ग में बदलाव किया गया है।

इन प्रमुख ट्रेनों के रुट बदले

1-इंदौर-उधमपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22941): इंदौर से चलकर शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 22941 एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित मार्ग के बजाय अब परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली – अंबाला कैंट – लुधियाना होकर चलेगी।

इन तारीखों पर बदला रहेगा रूट:

दिसंबर 2025: 08, 15, 22 और 29 तारीख को।

जनवरी 2026: 05, 12, 19, 26 तारीख को।

फरवरी 2026: 02 तारीख को।

2- उधमपुर-इंदौर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22942): शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर से इंदौर आने वाली गाड़ी संख्या 22942 एक्सप्रेस भी बदले रूट से चलेगी। यह लुधियाना-अंबाला कैंट-नई दिल्ली के रास्ते डेस्टिनेशन की ओर रवाना होगी।

दिसंबर से लेकर फरवरी के बीच इन तारीखों पर बदला रहेगा रूटः

-दिसंबर 2025 की 03, 10, 17, 24 और 31 तारीख को ट्रेन बदले रूट से चलेगी।

वहीं, जनवरी 2026 में 07, 14, 21, 28 तारीख को यह ट्रेन बदले रूट से डेस्टिनेशन तक पहुंचेगी।

-फरवरी 2026 में केवल 04 तारीख को इसका रूट बदला रहेगा।

निर्माण कार्य की आवश्यकता

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य (पुरानी पटरी,सिंग्नल बदला, मरम्मत करना, नई पटरी डालना) राजपुरा- बठिंडा सेक्शन में रेलवे पटरियों के डबल करने के प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इस कार्य के पूरा होने से इस खास रेलवे डिवीजन की क्षमता बढ़ेगी। डबलिंग होने के ट्रेन के लेट होने की समस्या में सुधार होगा।

यात्रियों से अपील

रेलवे ने ट्रेनों का रूट बदला है इसके चलते यात्रा समय में मामूली बदलाव संभव है। इसलिए रेलवे ने सभी प्रभावित यात्रियों से अपील की है। उन्होंने कहा कि यात्री अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों के आने जाने और अपडेट समय के बारे में पहले से जानकारियों के लिए भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट कर लें।

संबंधित सामग्री

Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे ने त्योहारों की भीड़ देखते हुए निजामुद्दीन और झांसी के बीच 16 जनरल कोच वाली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 5 से 8 नवंबर तक चलेगी और ग्वालियर, दतिया, डबरा में रुकेगी।

Oct 27, 2026
First Train In Rowghat: आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची रेल,1628 करोड़ की लागत से तैयार हुई लाइन

First Train In Rowghat: आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची रेल,1628 करोड़ की लागत से तैयार हुई लाइन

छत्तीसगढ़ के रावघाट में आजादी के बाद पहली बार ट्रेन पहुंची है। मंगलवार को ताड़ोकी रावघाट और अभनपुर कुरूद लाइन शुरू हुई। रायपुर से रावघाट का किराया 55 रुपये होगा।

Oct 20, 2026
Delhi CJP Protest: दिल्ली में प्रदर्शन, अपडाउन करने वाले परेशान अतिरक्ति मेमो ट्रेन की मांग

Delhi CJP Protest: दिल्ली में प्रदर्शन, अपडाउन करने वाले परेशान अतिरक्ति मेमो ट्रेन की मांग

दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। इसी बीच दिल्ली आने-जाने वाली कई ट्रेनों के रद्द होने से रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Oct 10, 2026
भोपाल स्टेशन नहीं आएगी मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस, निशातपुरा से होंगी डायवर्ट

भोपाल स्टेशन नहीं आएगी मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस, निशातपुरा से होंगी डायवर्ट

मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस अब भोपाल स्टेशन नहीं आएंगी। दोनों ट्रेनों का हाल्ट निशातपुरा कर दिया गया है और यहां से हिरदाराम नगर की ओर जाएंगी।

Sep 26, 2026
Train ka badla Route: झांसी नहीं जाएगी हैदराबाद-गोरखपुर ट्रेन, इटारसी-जबलपुर होकर बदले रूट से चलेगी

Train ka badla Route: झांसी नहीं जाएगी हैदराबाद-गोरखपुर ट्रेन, इटारसी-जबलपुर होकर बदले रूट से चलेगी

झांसी स्टेशन पर ट्रैक निर्माण के चलते 22075/22076 हैदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस का रूट बदलेगा। ट्रेन इटारसी-जबलपुर होकर चलेगी और सेवा निरस्त नहीं होगी।

Sep 08, 2026