निमाड़ में 17 साल बाद मिलेगी रेलवे की सौगात: मार्च 2026 तक चल सकती है ट्रेन, टनल कार्य तेज

निमाड़ में 17 साल बाद मिलेगी रेलवे की सौगात: मार्च 2026 तक चल सकती है ट्रेन, टनल कार्य तेज

इंदौर से दाहोद के बीच नई ब्रॉडगेज रेल लाइन परियोजना के बीच मार्च 2026 तक ट्रेन चल सकती है। टीही टलन का काम फरवरी 2026 तक पूरा हो सकता है।

By : स्वदेश डेस्क
निमाड़ में 17 साल बाद मिलेगी रेलवे की सौगात: मार्च 2026 तक चल सकती है ट्रेन, टनल कार्य तेज

इंदौर: आदिवासी बहुल धार जिले में पहली बार रेल सेवा शुरू होने का सपना अब साकार होने के करीब है। इंदौर–दाहोद ब्रॉडगेज रेललाइन परियोजना (204.76 किमी) का भूमिपूजन भले ही वर्ष 2008 में कर दिया गया था, लेकिन 17 वर्षों का लंबा इंतजार अब खत्म होने की ओर है। रेलवे का दावा है कि इंदौर से धार के बीच मार्च 2026 तक ट्रेन चलाई जाएगी। हालांकि जमीनी प्रगति देखकर विशेषज्ञों का मानना है कि परियोजना को पूर्ण रूप से चालू होने में लगभग छह महीने और लग सकते हैं।

फरवरी 2026 तक टनल निर्माण पूरा करने की तैयारी

रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टनल कार्य फरवरी 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके लिए हर दिन के काम के लिए टाइमलाइन तय की गई है। टनल सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा रहा है और इसी के कारण परियोजना वर्षों तक पीछे खिसकती रही।

इंदौर–वडोदरा के बीच सीधी कनेक्टिविटी

यह परियोजना इंदौर और वडोदरा के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित करेगी, जिससे यात्रा समय में खासा कमी आएगी। अभी वडोदरा का सफर रतलाम होकर करना पड़ता है। परियोजना की अनुमानित लागत अब बढ़कर 1873 करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है।

इंदौर से टीही तक लाइन चालू

इंदौर से टीही (21 किमी) और दाहोद से कटवाड़ा (11.30 किमी) तक का कुल 32.30 किमी हिस्सा पहले ही चालू हो चुका है। टीही–धार खंड में ट्रैक लिंकिंग और मोबिल फ्लैश वेल्डिंग तेजी से चल रही है। इस हिस्से का सीआरएस निरीक्षण फरवरी 2026 के लिए प्रस्तावित है।

2.95 किमी टनल में तेजी से काम

टीही टनल के 2.95 किमी लंबी हिस्से में से 1.87 किमी भाग का निर्माण पूरा कर लिया गया है। अंदर दीवारों की फिनिशिंग का कार्य जारी है। इसके साथ ही पानी निकलने की व्यवस्था के लिए 150 और 400 एमएम की लोहे की पाइपलाइन बिछाई जा रही है। पूरी टनल में हर 50 मीटर पर बनाए गए 30 मेन होल पानी निकासी को सुनिश्चित करेंगे।

एयर प्रेशर से क्लीन होंगे पाइप

यदि पाइप लाइन पानी के साथ आए कचरे चोक होती है, तो प्रेशर मशीन से हवा के दबाव देकर पाइप साफ किए जाएंगे। इसके बाद टनल के भीतर रेलवे बैलास्ट-लेस ट्रैक बिछाने का काम करेंगे। रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि टनल कार्य अंतिम चरण में है और मार्च 2026 तक धार तक ट्रेन चलाने का लक्ष्य है।

इंदौर–दाहोद रेललाइन परियोजना के मुख्य बिंदु

बता दें कि इंदौर-दाहोद रेललाइन प्रोजेक्ट का काम साल 2008 में स्वीकृत हुआ था। जबकि इसकी शुरूआत साल 2013 में की गई थी। यह रेलवे लाइन 204.76 किमी लंबी है। इस पूरे प्रोजेक्ट की कुल लागत 1873 करोड़ रुपए हैं।

यह रेललाइन बेहद महत्वपूर्ण क्यों है

इस रेल लाइन पर संचालन शुरू होने से इंदौर–मुंबई की दूरी 55 किमी घटेगी। इसके चलते यात्रियों की यात्रा तेज और सुविधाजनक होगी। इसके अलावा इंदौर सीधे गुजरात और महाराष्ट्र से जुड़ेगा। इस रेलवे लाइन के चलते यात्रियों के साथ उद्योगों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

उद्योगों का होगा विस्तार

पीथमपुर और आसपास के औद्योगिक क्षेत्र को माल ढुलाई सस्ती और तेज होने का फायदा मिलेगा। मुंबई और अन्य बंदरगाहों तक सीधी रेल पहुंच बनेगी। इसके अलावा धार और झाबुआ जैसे पिछड़े और आदिवासी जिलों को पहली बार रेल सुविधा मिलने जा रही है। इससे रोजगार, आवागमन और सामाजिक–आर्थिक विकास को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

संबंधित सामग्री

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

Nov 01, 2026
MP Foundation Day: इंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

MP Foundation Day: इंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर इंदौर में आज जिला स्तरीय समारोह होगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि होंगे और सुबह 10:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।

Nov 01, 2026
Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

शिवपुरी में दो अलग अलग घटनाओं में सगी बहनों अंजली और सीता रावत समेत 6 लोगों की कुएं में मौत हो गई। पति की मौत के बाद अंजली तनाव में थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

Oct 29, 2026
Indore Borewell Ban:  बारिश कमी से बड़ा फैसला;  इंदौर में नए बोरिंग कराने पर जेल,  मशीनें भी होंगी जब्त

Indore Borewell Ban: बारिश कमी से बड़ा फैसला; इंदौर में नए बोरिंग कराने पर जेल, मशीनें भी होंगी जब्त

इंदौर कलेक्टर ने पूरे जिले को जल अभावग्रस्त घोषित कर निजी बोरिंग पर रोक लगा दी है। अवैध खनन करने पर मशीनें जब्त होंगी और दो साल तक की जेल हो सकती है।b

Oct 27, 2026