स्वाद और सेहत की रखवाली करेगी इंदौर की नई लैब

स्वाद और सेहत की रखवाली करेगी इंदौर की नई लैब

By : Swadesh Bhopal
स्वाद और सेहत की रखवाली करेगी इंदौर की नई लैब

सीएम मोहन यादव ने किया अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र के लसुड़िया मोरी में प्रदेश की दूसरी अत्याधुनिक खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला (Food and Drug Testing Lab) का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इंदौर केवल स्वच्छता और स्वाद की ही नहीं, बल्कि सुशासन और सेवा की धरती भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नई लैब जनता के स्वाद, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

जिलास्तर पर भी बनेंगी परीक्षण प्रयोगशालाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की कि प्रदेश में अब संभाग स्तर के साथ-साथ जिला स्तर पर भी फूड एंड ड्रग टेस्टिंग लैबोरेटरी की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि भोपाल स्थित प्रयोगशाला की क्षमता 6,000 सैंपल प्रति वर्ष थी, जबकि इंदौर की नई लैब से यह क्षमता 20,000 सैंपल प्रति वर्ष तक बढ़ जाएगी। अगले तीन महीनों में जबलपुर, उसके बाद ग्वालियर और उज्जैन में भी ऐसी प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी।

8.30 करोड़ की लागत से तैयार हुई लैब

यह अत्याधुनिक प्रयोगशाला 8.30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की गई है। लगभग 3,700 वर्गफीट क्षेत्र में फैली यह पांच मंजिला लैब नवीनतम तकनीक और आधुनिक परीक्षण उपकरणों से सुसज्जित है। सरकार अगले चरण में चलित (मोबाइल) प्रयोगशालाएं शुरू करने की दिशा में भी काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इन प्रयोगशालाओं के माध्यम से खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता पर सटीक निगरानी रखी जाएगी।

मंत्रियों ने किया पहल का स्वागत

कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।जल संसाधन एवं मछुआ कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि नागरिकों को हर वस्तु शुद्ध मिले, यह राज्य सरकार का संकल्प है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 के भव्य और दिव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं।लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई सौगातों को पूरा करने की गारंटी मुख्यमंत्री डॉ. यादव हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026