2 घंटे देरी से ग्वालियर पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा, गोवा सीएम करेंगे जनता को संबोधित

2 घंटे देरी से ग्वालियर पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा, गोवा सीएम करेंगे जनता को संबोधित

डबरा से जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार को 2 घंटे देरी से ग्वालियर पहुंची। यात्रा में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सहित अन्य नेता मजूद रहे।

By : Swadesh Web
2 घंटे देरी से ग्वालियर पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा, गोवा सीएम करेंगे जनता को संबोधित

ग्वालियर। डबरा से जनआशीर्वाद यात्रा मंगलवार को ग्वालियर 2 घंटे देरी से पहुंची। यात्रा को दोपहर 3:30 पर विक्की फैक्ट्री पहुंचना था लेकिन यात्रा शाम 5:30  बजे पहुंची ।  भाजपा कार्यकर्ताओं  ने जोरो से फूल माला से  स्वागत किया। यात्रा में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और दिल्ली सांसद प्रवेश वर्मा नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने हजीरा क्षेत्र में बड़ी चुनावी सभा का आयोजन किया । इसके अलावा कई जगहों पर आमसभा भी रखी गई है। यात्रा में शामिल होने वाले नेता चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

यहाँ से गुजरेगी जन आशीर्वाद यात्रा-

यात्रा नगर में प्रवेश कर नाकाचंद्रबदनी चौराहा, स्वर्गीय शीतला सहाय चौराहा, दाल बाजार, इंदरगंज पुराना हाई कोर्ट, पाटनकर चौराहा, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, फालका बाजार, छप्पर वाला पुल, शिंदे की छावनी,नौगजा रोड, मरीमाता महलगांव जीडीए कार्यालय, सेवा नगर, किला गेट होते हुए हजीरा पहुंचेगी जहां चुनावी आमसभा की जाएगी।

यात्रा से पहले युवा कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया नजर बंद -


जन आशीर्वाद यात्रा से पहले कांग्रेस के युवा नेता आकाश शर्मा और युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष तोहिद अहमद को ग्वालियर पुलिस ने गिरफ़्तार कर  नज़र बंद किया है। जिससे यात्रा  बिना किसी रुकावट के हो सके।  

संबंधित सामग्री

Gwalior Madrasa Raid: ग्वालियर के मदरसे में छापा, 22 बच्चों का रेस्क्यू; मान्यता के दस्तावेज नहीं मिले

Gwalior Madrasa Raid: ग्वालियर के मदरसे में छापा, 22 बच्चों का रेस्क्यू; मान्यता के दस्तावेज नहीं मिले

ग्वालियर के दारूल कुरआन मदरसे में बाल आयोग की जांच के दौरान बच्चों को रेस्क्यू किया गया। मान्यता, दस्तावेज और देखरेख की व्यवस्था पर सवाल उठे।

Oct 24, 2026
Gwalior Sheetla mata Accident: शीतला माता मंदिर हादसा: जांच शुरू, 26 से 28 अक्टूबर तक दर्ज होंगे बयान

Gwalior Sheetla mata Accident: शीतला माता मंदिर हादसा: जांच शुरू, 26 से 28 अक्टूबर तक दर्ज होंगे बयान

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई। एडीएम सीबी प्रसाद ने मौके का मुआयना किया। आम लोग 26, 27 और 28 अक्टूबर को अपने साक्ष्य दे सकते हैं।

Oct 23, 2026
भारतीय ज्ञान परंपरा को समझने पश्चिमी दृष्टिकोण से बाहर निकलना जरूरी

भारतीय ज्ञान परंपरा को समझने पश्चिमी दृष्टिकोण से बाहर निकलना जरूरी

जीवाजी विश्वविद्यालय में व्याख्यान श्रृंखला का पहला व्याख्यान हुआ। प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा को पश्चिमी दृष्टिकोण से समझने के कारण स्वदेशी परंपराओं को महत्व नहीं मिला।

Oct 18, 2026
Gwalior Accident: ग्वालियर हादसे में 15 मौतें; पोस्टमार्टम हाउस पर फूटा परिजनों का गुस्सा

Gwalior Accident: ग्वालियर हादसे में 15 मौतें; पोस्टमार्टम हाउस पर फूटा परिजनों का गुस्सा

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे में मृतकों की संख्या 15 हो गई है। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों ने इलाज और सूचना में देरी का आरोप लगाकर प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया।

Oct 18, 2026
Gwalior Truck hit Pilgrim: ग्वालियर में नवरात्रि की रात बेकाबू ट्रक का कहर! शीतला माता पंडाल में श्रद्धालुओं को कुचला

Gwalior Truck hit Pilgrim: ग्वालियर में नवरात्रि की रात बेकाबू ट्रक का कहर! शीतला माता पंडाल में श्रद्धालुओं को कुचला

ग्वालियर में नवरात्रि की रात शीतला माता मंदिर के पास धान से लदा ट्रक बैरिकेड तोड़कर बेकाबू हो गया। 12 श्रद्धालुओं की मौत हुई, 39 अस्पताल पहुंचे। जिला कलेक्टर एसपी के साथ अस्पताल पहुंचे।

Oct 18, 2026