केंद्रीय मंंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन को लगी चोट, सीने में दर्द के बाद पहुंच

केंद्रीय मंंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन को लगी चोट, सीने में दर्द के बाद पहुंचे अस्पताल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र व MPCA चेयरमैन आर्यमन सिंधिया को चोट व सीने में दर्द के बाद जिला अस्पताल लाया गया।

By : स्वदेश डेस्क
केंद्रीय मंंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन को लगी चोट, सीने में दर्द के बाद पहुंचे अस्पताल

शिवपुरीः केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया चोटिल हो गए हैं। रोड शो के दौरान गाड़ी से लगने के बाद सीने में दर्द उठा। दर्द की शिकायत के बाद इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया है। फिलहाल सीटी स्कैन कराए जाने की बात सामने आ रही हैं। वह एमपीसीए के अध्यक्ष हैं।

दरअसल, घटना के वक्त वह जिले के पिछोर में रोड शो कर रहे थे। इस दौरान जिस वाहन में वह सवार होकर अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। इसी दौरान उनकी कार चला रहे चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिया। इससे कार एकदम से रुक गई

कार की बॉडी से टकराया सीना

तेजी से ब्रेक लगने के चलते महा आर्यमन सिंधिया संभल नहीं पाए और उनका सीना कार की बॉडी से टकरा गया। अचानक टक्कर के बाद वे दर्द से कराह उठे और कार में नीचे उतर गए। फिर थोड़ी देर बाद नॉर्मल होकर हाथ हिलाने लगे हालांकि थोड़ी देर बाद सीने में दर्द होने लगा। इसके बाद शिवपुरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

पहले से तैयार थी डॉक्टरों की टीम

युवराज सिंधिया के चोट लगने के बाद आने की जानकारी पहले ही अस्पताल को दे दी गई थी। इसलिए हॉस्पिटल में 20 डॉक्टरों की टीम पहले से तैयार थी। जैसे ही महाआर्यमन वहां पहुंचे तुरंत सीने का एक्सरे किया गया। फिलहाल उनकी ईसीजी नॉर्मल आई है। सीएमएचओ के अनुसार दर्द मांसपेशियों में था। इसलिए दवाईयों के साथ अन्य सेफ्टी इक्यूपमेंट देकर शिवपुरी के होटल टूरिस्ट विलेज भेज दिया गया है। वहां नाइट स्टे के दौरान डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रहेगी।

शिवपुरी में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे

बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे और मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महान आर्यमन शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के दो दिनी दौरे पर रविवार को आए थे। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे कोलारस में रोड शो कर रहे थे। इसी दौरान घायल हो गए।

संबंधित सामग्री

नो-एंट्री जोन में मौत बनकर दौड़ रहे भारी वाहन, दो मौतों के बाद भी चेते जिम्मेदार 

नो-एंट्री जोन में मौत बनकर दौड़ रहे भारी वाहन, दो मौतों के बाद भी चेते जिम्मेदार 

शिवपुरी शहर की सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। जिन मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है...

Nov 01, 2026
Shivpuri News: शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, 5 घंटे के भीतर दो बहनों की मौत; 4 बच्चों समेत 7 जिंदगियां खत्म

Shivpuri News: शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, 5 घंटे के भीतर दो बहनों की मौत; 4 बच्चों समेत 7 जिंदगियां खत्म

शिवपुरी में पांच घंटे के भीतर दो सगी बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम पसरा है। पुलिस दोनों घटनाओं की हर पहलू से जांच कर रही है।

Oct 30, 2026
Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

शिवपुरी में दो अलग अलग घटनाओं में सगी बहनों अंजली और सीता रावत समेत 6 लोगों की कुएं में मौत हो गई। पति की मौत के बाद अंजली तनाव में थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

Oct 29, 2026
Liquor Shop Attack: शिवपुरी में शराब की कलारी पर ग्रामीणों का धावा, पुलिस पर पथराव और लाठी से हमला

Liquor Shop Attack: शिवपुरी में शराब की कलारी पर ग्रामीणों का धावा, पुलिस पर पथराव और लाठी से हमला

शिवपुरी के अमोलपठा में शराब की कलारी के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा हिंसक हो गया। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कलारी पर पहुंचे।पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो...

Sep 10, 2026
शिवपुरी में ऑटो की छत पर सवारियां, यातायात नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां

शिवपुरी में ऑटो की छत पर सवारियां, यातायात नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां

शिवपुरी में क्षमता से कई गुना ज्यादा सवारियां लेकर ऑटो दौड़ रहा है। यात्री छत पर बैठे और बाहर लटके नजर आए, जिससे सड़क सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

Sep 08, 2026