पत्रकार से विवाद पर आपत्तिजनक शब्द बोलकर घिरे कैलाश विजयवर्गीय, कांग्रेस का घंटा बजाकर विरोध

पत्रकार से विवाद पर आपत्तिजनक शब्द बोलकर घिरे कैलाश विजयवर्गीय, कांग्रेस का घंटा बजाकर विरोध

पत्रकार से तीखी बहस में आपत्तिजनक शब्द बोलकर कैलाश विजयवर्गीय विवादों में घिरे। कांग्रेस ने घंटा बजाकर विरोध जताया।

By : स्वदेश डेस्क
पत्रकार से विवाद पर आपत्तिजनक शब्द बोलकर घिरे कैलाश विजयवर्गीय, कांग्रेस का घंटा बजाकर विरोध

इंदौरः कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और एक पत्रकार के बीच हुई बातचीत अब सियासी विवाद का रूप ले चुकी है। दूषित पेयजल, लंबित रिफंड और बुनियादी सुविधाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री द्वारा कथित आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल से मामला गरमा गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्ष ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया।

दरअसल, दूषित पानी की घटना के दौरान पत्रकार ने प्रभावित इलाकों पर पहुंचा। इस दौरान उसने रिफंड में हो रही देरी और पीने के पानी की समस्या पर मंत्री विजयवर्गीय से सवाल उठाया। पत्रकार का कहना था कि जमीनी हालात अब भी सामान्य नहीं हैं। इस पर मंत्री ने सवाल को अनावश्यक बताते हुए टिप्पणी की।

पत्रकार के सवाल पर भड़के थे मंत्री

इस पर पत्रकार ने कड़ा ऐतराज जताया। तब मंत्री ने कहा कि छोड़ो यार, तुम फोकट के सवाल मत पूछे। इस पर जब पत्रकार ने आपत्ति जताई और कहा कि फोकट सवाल नहीं है तो मंत्री ने घंटा शब्द का इस्तेमाल किया। इस पर पत्रकार ने शब्दों के चयन पर आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद दोनों के बीच बहस तेज हो गई।

कांग्रेस ने घटा बजाकर विरोध प्रदर्शन

इस पूरी नोकझोंक का वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने मंत्री विजयवर्गीय के व्यवहार को अस्वीकार्य बताया। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छावनी चौराहे पर पीतल का घंटा बजाकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया और बयान की निंदा की।

मंत्री ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी

विवाद बढ़ने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सार्वजनिक माफी मांगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में बिना सोए हालात सुधारने के लिए लगे हुए हैं।दूषित पानी से मेरे लोग पीड़ित हैं और कुछ लोग छोड़कर चले गए इस गहरे दुख और मानसिक तनाव की स्थिति में उनसे शब्दों की चूक हो गई। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

संबंधित सामग्री

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
MP Foundation Day: इंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

MP Foundation Day: इंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर इंदौर में आज जिला स्तरीय समारोह होगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि होंगे और सुबह 10:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।

Nov 01, 2026
Indore Borewell Ban:  बारिश कमी से बड़ा फैसला;  इंदौर में नए बोरिंग कराने पर जेल,  मशीनें भी होंगी जब्त

Indore Borewell Ban: बारिश कमी से बड़ा फैसला; इंदौर में नए बोरिंग कराने पर जेल, मशीनें भी होंगी जब्त

इंदौर कलेक्टर ने पूरे जिले को जल अभावग्रस्त घोषित कर निजी बोरिंग पर रोक लगा दी है। अवैध खनन करने पर मशीनें जब्त होंगी और दो साल तक की जेल हो सकती है।b

Oct 27, 2026
Tiger Shroff Firing Case:  इंदौर में छिपा रहा टाइगर श्रॉफ फायरिंग का आरोपी, होटल नहीं अस्पताल बना ठिकाना

Tiger Shroff Firing Case: इंदौर में छिपा रहा टाइगर श्रॉफ फायरिंग का आरोपी, होटल नहीं अस्पताल बना ठिकाना

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के आरोपी प्रांजल ठाकरान को इंदौर से पकड़ा गया है। वह पुलिस से बचने के लिए पांच दिन भाई के अस्पताल में रुका था।<br/>

Oct 25, 2026
Millionaire constable: कॉन्स्टेबल फिरोज खान की संपत्ति 680000000 के पार, महिला मित्र के नाम भी करोड़ों की जमीन

Millionaire constable: कॉन्स्टेबल फिरोज खान की संपत्ति 680000000 के पार, महिला मित्र के नाम भी करोड़ों की जमीन

लोकायुक्त जांच में निलंबित आरक्षक फिरोज खान की 51 संपत्तियां सामने आईं, बाजार कीमत 68 करोड़ पार। देवास के राजोदा में महिला मित्र के नाम 2.30 करोड़ की जमीन मिली।

Oct 24, 2026