Kamal Death Case: राहुल गांधी का दिल्ली सरकार पर हमला, एक्सईएन-एई सहित तीन अधिकारी निलंबित

Kamal Death Case: राहुल गांधी का दिल्ली सरकार पर हमला, एक्सईएन-एई सहित तीन अधिकारी निलंबित

जनकपुरी गड्ढा हादसे में युवक कमल की मौत पर राहुल गांधी ने दिल्ली सरकार को घेरा, कहा– यह हादसा नहीं, जवाबदेही से भागती सत्ता की हत्या है।

By : Swadesh Bhopal
Kamal Death Case: राहुल गांधी का दिल्ली सरकार पर हमला, एक्सईएन-एई सहित तीन अधिकारी निलंबित

दिल्ली। जनकपुरी में जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने से युवक कमल चंदानी की मौत का मामला अब सिर्फ हादसा नहीं रहा। इस घटना ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल मचा दी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर दिल्ली सरकार पर सीधा और तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखते हुए कहा कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है और इसके लिए जिम्मेदार वह सत्ता है जो जवाबदेही से भागती रहती है।

‘यह हादसा नहीं, हत्या है’

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी आज फिर एक युवा की जान ले गई। एक बेटा, एक सपना, मां-बाप की पूरी दुनिया एक झटके में उजड़ गई। यह हादसा नहीं, हत्या है, और हत्यारी है जवाबदेही से भागती सत्ता। उन्होंने आगे कहा असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है। क्योंकि यहां न इस्तीफा होता है, न सजा मिलती है, न किसी की अंतरात्मा जागती है। राहुल गांधी ने इंदौर के जहरीले पानी, नोएडा में युवराज की मौत, गिरते पुल, टकराती ट्रेनें और प्रदूषण का जिक्र करते हुए कहा कि देश में जवाबदेही की पूरी व्यवस्था ही ढह चुकी है।


मामले में प्रशासनिक कार्रवाई

इस घटना के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई शुरू हुई है। जल बोर्ड के काम से जुड़े एक्सईएन, एई और जेई को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों पर आरोप है कि गड्ढा खोदने के बाद वहां पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी शरद भास्कर ने बताया जलबोर्ड के काम के लिए गड्ढा खोदा गया था। उसी में बाइक गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। किसकी लापरवाही रही, इसकी जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

कमल चंदानी गुरुवार रात करीब 10 बजे रोहिणी स्थित एक निजी बैंक की शाखा से ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान जनकपुरी के पास सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढे में उसकी बाइक गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि अगर सड़क पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड या लाइट की व्यवस्था होती, तो यह हादसा टल सकता था। परिवार ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के भाई का कहना है कि पुलिस ने उन्हें केवल आखिरी लोकेशन बताई, लेकिन ढूंढने में कोई मदद नहीं की। भाई ने कहा हम पूरी रात उसे ढूंढते रहे। अगर समय रहते मदद मिलती तो शायद मेरा भाई बच सकता था। वह कोई पागल नहीं था कि जानबूझकर गड्ढे में बाइक गिरा दे। 

संबंधित सामग्री

Uma Bharti: उमा भारती का बयान, बुड्ढे डुकरा हो गए राहुल गांधी 

Uma Bharti: उमा भारती का बयान, बुड्ढे डुकरा हो गए राहुल गांधी 

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने भोपाल में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए तंज कसा है। राहुल गांधी की उम्र का जिक्र करते हुए उमा भारती...

Sep 15, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना में महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये; आवेदन से पहले जान लें पात्रता और जरूरी दस्तावेज

दिल्ली लक्ष्मी योजना में महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये; आवेदन से पहले जान लें पात्रता और जरूरी दस्तावेज

दिल्ली की राज्य सरकार प्रदेश की महिलाओं के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत 2500 रुपये मिलेंगे। इसके लिए आवेदन से पहले उम्र, इनकम सीमा और जरूरी दस्तावेज की जानकारी जानें।

Aug 04, 2026
दिल्ली सरकार ने NEET प्रदर्शन के 13 केस बंद किए, लेकिन आपराधिक रिकॉर्ड वालों को राहत नहीं

दिल्ली सरकार ने NEET प्रदर्शन के 13 केस बंद किए, लेकिन आपराधिक रिकॉर्ड वालों को राहत नहीं

दिल्ली सरकार ने NEET विरोध प्रदर्शन से जुड़े 13 मामलों को बंद करने का फैसला लिया है। जानिए किन प्रदर्शनकारियों को राहत मिलेगी और किन पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Jul 30, 2026
Delhi Laxmi Yojana 2026: महिलाओं को हर महीने ₹2500 देगी सरकार, जानें पात्रता, लॉन्च डेट और आवेदन प्रक्रिया

Delhi Laxmi Yojana 2026: महिलाओं को हर महीने ₹2500 देगी सरकार, जानें पात्रता, लॉन्च डेट और आवेदन प्रक्रिया

दिल्ली सरकार की नई 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता मिलेगी। जानें पात्रता, लॉन्च डेट, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी शर्तें।

Jul 13, 2026
सीएम हाउस की देर रात बैठक पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी सफाई, मंत्रिमंडल फेरबदल पर भी बोले

सीएम हाउस की देर रात बैठक पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी सफाई, मंत्रिमंडल फेरबदल पर भी बोले

रायपुर सीएम हाउस में देर रात हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे आपात बैठक नहीं बताया। उन्होंने मंत्रिमंडल फेरबदल और यूसीसी पर भी अपनी बात रखी।

Jun 19, 2026