कन्नौज में बच्चों की बस को ट्रक ने मारी टक्कर

Kannauj Accident: पिकनिक से लौट रहे स्कूली बच्चों की बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत; 25 घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्कूल बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चार बच्चों की मौत हुई, जबकि 25 घायल हैं।

By : नरेंद्र कुमार
Kannauj Accident: पिकनिक से लौट रहे स्कूली बच्चों की बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत; 25 घायल

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पिकनिक से लौट रहे स्कूली बच्चों की खुशियां मातम में बदल दीं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 25 बच्चे घायल हुए हैं। बस में 50 बच्चों समेत कुल 60 लोग सवार थे.

टक्कर से बस का पिछला हिस्सा चकनाचूर, सीटों में फंसे बच्चे

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूल बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अंदर की सीटें तक उखड़ गईं और कई बच्चे सीटों के बीच फंस गए। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई.सूचना मिलते ही ठठिया थाना पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को बस से निकालकर एंबुलेंस के जरिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.कन्नौज के एसपी विनोद कुमार के मुताबिक, बस कौशांबी के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल की थी। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, बस में 50 बच्चे, 8 शिक्षक और ड्राइवर-कंडक्टर समेत कुल 60 लोग सवार थे।

14 से 17 साल के चार बच्चों की गई जान

इस हादसे में जान गंवाने वाले चारों बच्चे 14 से 17 साल के थे। मृतकों की पहचान कौशांबी के आर्यन चौरसिया (14) और रजीउल्लाह (16), जबकि फतेहपुर के जैद मिर्जा (17) और अरमान (17) के रूप में हुई है।

छात्रों ने बताया- तेज रफ्तार में आया था ट्रक

बस में सवार छात्र शक्ति यादव ने बताया कि उनका एक दोस्त टॉयलेट जाना चाहता था, इसलिए बस को सड़क किनारे रोका गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस काफी दूर तक घिसटती चली गई। छात्र के मुताबिक, स्कूल प्रिंसिपल भी गेट के पास फंसकर घिसट गए.वहीं घायल छात्र प्रिंस प्रजापति ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक ने शराब पी रखी थी। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.प्रारंभिक जानकारी में हादसे की वजह ट्रक चालक को झपकी आना बताई जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

असम के काजीरंगा में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 20 की मौत; ज्यादातर छात्र, गाड़ी काटकर निकाले गए यात्री

असम के काजीरंगा में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 20 की मौत; ज्यादातर छात्र, गाड़ी काटकर निकाले गए यात्री

असम के काजीरंगा के पास मिनीबस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर में कम से कम 20 लोगों की मौत। ज्यादातर यात्री छात्र बताए जा रहे हैं। 13 घायलों को अस्पताल भेजा गया।

Nov 13, 2026
Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

शहडोल जिले के ब्यौहारी में यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े माल वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में स्कूली बच्चे समेत करीब 30 लोग घायल हुए। वहीं, 10 की हालत गंभीर है।

Nov 04, 2026
Chhattisgarh Bus Accident: सिमगा में खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, अंबिकापुर से रायपुर जा रहे 3 यात्रियों की मौत

Chhattisgarh Bus Accident: सिमगा में खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, अंबिकापुर से रायपुर जा रहे 3 यात्रियों की मौत

बलौदाबाजार भाटापारा के सिमगा में सोमवार सुबह अंबिकापुर से रायपुर जा रही यात्री बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 10 यात्री घायल हैं।<br/>

Oct 26, 2026
Army Ambulance Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर फौजी का शव ले जा रही एंबुलेंस ट्रक में घुसी, बेटे समेत 4 की मौत

Army Ambulance Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर फौजी का शव ले जा रही एंबुलेंस ट्रक में घुसी, बेटे समेत 4 की मौत

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सूबेदार सत्यवान का शव ले जा रही एंबुलेंस खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में उनके बेटे, भाई, भतीजे और ड्राइवर की मौत हो गई।

Oct 04, 2026
Bhalesultan Accident: RPS स्कूल बस और दूध टैंकर में भिड़ंत, 24 घायल, दो के पैर में फ्रैक्चर

Bhalesultan Accident: RPS स्कूल बस और दूध टैंकर में भिड़ंत, 24 घायल, दो के पैर में फ्रैक्चर

अलीनगर और थौरी के बीच अयोध्या मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे स्कूली बस और दूध टैंकर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में RPS स्कूल की बस में सवार बच्चों समेत करीब 24 लोग घायल हो गए।

Aug 31, 2026