Purvanchal Expressway Ambulance Accident, 4 Dead

Army Ambulance Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर फौजी का शव ले जा रही एंबुलेंस ट्रक में घुसी, बेटे समेत 4 की मौत

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सूबेदार सत्यवान का शव ले जा रही एंबुलेंस खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में उनके बेटे, भाई, भतीजे और ड्राइवर की मौत हो गई।

By : संजय चतुर्वेदी
Army Ambulance Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर फौजी का शव ले जा रही एंबुलेंस ट्रक में घुसी, बेटे समेत 4 की मौत

Army Ambulance Got accident In Purvanchal Express way

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। चंडीगढ़ से सेना के सूबेदार सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर देवरिया जा रही एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। इस हादसे में सूबेदार के बेटे, भाई, भतीजे और एंबुलेंस ड्राइवर की जान चली गई।

माइल स्टोन 79 के पास हुआ हादसा

यह हादसा अयोध्या और सुल्तानपुर की सीमा के पास हलियापुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 79 के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर अयोध्या के कुमारगंज अस्पताल भेजा गया।

बेटे, भाई और भतीजे की गई जान

एंबुलेंस सेना की थी। उसमें चंडीगढ़ में तैनात सूबेदार सत्यवान का शव रखा था। हाल ही में उनका निधन हो गया था। परिवार के लोग शव को लेकर देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव गलिया दुधैला जा रहे थे। एंबुलेंस में सत्यवान के बेटे गौरव सिंह, भाई भूपति सिंह और भतीजे रामसमझ सिंह सवार थे। बताया गया कि गौरव और ड्राइवर जसपाल की मौके पर ही मौत हो गई। भाई और भतीजे ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। सुल्तानपुर के एसपी विनीत जायसवाल के मुताबिक एंबुलेंस में सवार सभी चार लोगों की जान गई है।

परिवार में मचा कोहराम

पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। एक तरफ घर के मुखिया की मौत का गम था, दूसरी तरफ बेटे, भाई और भतीजे के जाने की खबर ने परिवार को तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूबेदार के पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ थाने में रखा गया है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026