Bahraich Leopard Caused

Bahraich Leopard Caused: दहशत का सबब बना तेंदुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत गोकुलपुर गांव में करीब 15 दिनों से दहशत का पर्याय बने तेंदुए को आखिरकार वन विभाग की टीम ने सोमवार तड़के पिंजरे में कैद कर लिया।

By : विकास जैन
Bahraich Leopard Caused: दहशत का सबब बना तेंदुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Bahraich Leopard Caused: दहशत का सबब बना तेंदुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

अनुराग गुप्ता, बहराइच: कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत गोकुलपुर गांव में करीब 15 दिनों से दहशत का पर्याय बने तेंदुए को आखिरकार वन विभाग की टीम ने सोमवार तड़के पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से गांव और आसपास के इलाकों में तेंदुए की लगातार आवाजाही देखी जा रही थी। तेंदुए के हमले में करीब आधा दर्जन मवेशियों की जान जा चुकी थी। इसके अलावा गांव के आसपास बार-बार तेंदुए के पैरों के निशान मिलने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ था। डर के कारण ग्रामीण अकेले खेतों की ओर जाने से भी बच रहे थे।

लगातार मिल रही शिकायतों और तेंदुए की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने गोकुलपुर गांव में पिंजरा लगाया था। सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालकर सेफ हाउस में पहुंचाया।

डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि तेंदुए की निगरानी की जा रही है। उसके स्वास्थ्य और व्यवहार की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए आवश्यक अनुमति भी ली जाएगी। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम का आभार जताया। लंबे समय से भय के साये में रह रहे ग्रामीणों को अब राहत मिली है।

संबंधित सामग्री

Katarniaghat Sanctuary: पर्यटकों के लिए खुले कतर्नियाघाट अभ्यारण के द्वार, शुरू हुआ पर्यटन

Katarniaghat Sanctuary: पर्यटकों के लिए खुले कतर्नियाघाट अभ्यारण के द्वार, शुरू हुआ पर्यटन

तराई के घने जंगलों, कलकल बहती नदियों और दुर्लभ वन्यजीवों की अनूठी दुनिया को करीब से देखने का इंतजार खत्म हो गया है।

Nov 02, 2026
World Physiotherapy Day: विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेषज्ञों ने गिनाए उपचार के फायदे

World Physiotherapy Day: विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेषज्ञों ने गिनाए उपचार के फायदे

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर मंगलवार को बहराइच फिजियोथेरेपी एसोसिएशन की ओर से मोहल्ला गुदड़ी स्थित एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. रियाजुल हक के आवास पर गोष्ठी आयोजित की गई।

Sep 08, 2026