भोपाल में मौलाना मदनी ने मंच से जिहाद करने की दी धमकी

भोपाल में मौलाना मदनी ने मंच से जिहाद करने की दी धमकी

मदनी ने कहा वंदे मातरम पढ़ेंगे तो मुर्दा कौम कहलाएंगे, भाजपा ने बताया देश को बांटने वाला

By : Swadesh Bhopal
भोपाल में मौलाना मदनी ने मंच से जिहाद करने की दी धमकी

भोपाल। जमीयत उलेमा-ए-हिंद की गवर्निंग बॉडी की भोपाल में हुई बैठक में मौलाना महमूद मदनी ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सभा में उन्होंने कहा कि जब-जब ज़ुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा जैसे बयान दिए। उनके आरोपों और शब्दों को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

वंदे मातरम पढ़ेंगे तो मुर्दा कौम कहलाएंगे

देश के प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने दो बहुत बड़े और विवादित बयान दिए हैं। एक तरफ मौलाना महमूद मदनी ने 'वंदे मातरम' को लेकर तीखी टिप्पणी की है। दूसरी तरफ उच्चतम न्यायालय के कुछ फैसलों पर भी सवाल उठाए हैं। मौलाना महमूद मदनी के बयानों पर भाजपा ने पलटवार कर देश विरोधी बयान बताया है। भोपाल में हुई बैठक में महमूद मदनी ने 'वंदे मातरम' पर बयान दिया। महमूद मदनी ने कहा कि अगर कोई कौम 'वंदे मातरम' पढ़ना शुरू कर दे तो वह 'मुर्दा कौम' कहलाएगी। महमूद मदनी ने कहा कि मुर्दा कौम सरेंडर कर देती हैं। अगर कौम जिंदा है तो उसे हालात का मुकाबला करना होगा और हौसला बुलंद रखना होगा।  

देश में खामोश 60 प्रतिशत लोगों का डर

मदनी ने देश के लोगों को तीन हिस्सों में बांटा और कहा कि सिर्फ 10 प्रतिशत लोग मुस्लिमों के पक्ष में हैं और 30 प्रतिशत खिलाफ हैं। महमूद मदनी ने चिंता जताई कि 60 प्रतिशत लोग खामोश हैं। मदनी ने अपील की कि मुस्लिमों को इन खामोश 60 प्रतिशत लोगों को अपने मुद्दे समझाने चाहिए। अगर ये 60 प्रतिशत लोग मुस्लिमों के खिलाफ हो गए तो देश में बडा खतरा पैदा हो सकता है।

 न्यायपालिका पर भी सवाल

मदनी ने कुछ अदालतों के हालिया फैसलों पर संदेह जताते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट तभी सच में सुप्रीम कहलाएगा, जब संविधान की पूरी तरह पाबंदी करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि खामोश तबके को अगर नफरत फैलाने वाली ताकतें प्रभावित करती हैं, तो यह देश के लिए खतरा बन सकता है।

भाजपा बोली बयान भड़काऊ, देश विरोधी सोच

मौलाना मदनी के इन बयानों पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कडा जवाब दिया। संबित पात्रा ने मदनी के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया और कहा कि वंदे मातरम किसी धर्म का नहीं, बल्कि माँ भारती की सुगंध है। संबित पात्रा ने कहा कि मदनी ने वंदे मातरम पर भड़काकर विभाजनकारी नीति दिखाई है। भाजपा ने उच्चतम न्यायालय से अपील की कि वह आतंक फैलाने वाले ऐसे भड़काने वाले लोगों पर कार्रवाई करे।

यह संवैधानिक व्यवस्था का अपमान- विश्वास सारंग

मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने मौलाना मदनी के बयान पर कहा हिंदुस्तान की हवा-पानी में जीकर अगर कोई वंदे मातरम पर सवाल उठाता है, तो यह संवैधानिक व्यवस्था का अपमान है।  

संबंधित सामग्री

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है।

Nov 02, 2026
MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा एक बेहद दिलचस्प नाम की चर्चा तेज हो गई है।

Nov 02, 2026
Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

भोपाल के पश्चिमी बायपास रोड के निर्माण में रोज 4500 किलोलीटर पानी लगेगा। पर्यावरणविद् डॉ सुभाष पांडेय ने 29 गांवों में गंभीर पेयजल संकट की आशंका जताई है।<br/>

Oct 30, 2026
खंडवा से बीना तक रेलवे ट्रैक के दोनों ओर लगेगी 15 फीट ऊंची तार फेंसिंग, 288 करोड़ की परियोजना मंजूर

खंडवा से बीना तक रेलवे ट्रैक के दोनों ओर लगेगी 15 फीट ऊंची तार फेंसिंग, 288 करोड़ की परियोजना मंजूर

पश्चिम मध्य रेलवे के खंडवा से बीना रेल खंड में 288 करोड़ रुपये की लागत से 530 किमी लंबी फेंसिंग लगेगी। रातापानी अभयारण्य वाले बुधनी बरखेड़ा हिस्से में सबसे पहले काम होगा।

Oct 30, 2026