MD ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश:भोपाल का अबान पांच राज्यों में चला रहा था सप्लाई चेन

MD ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश:भोपाल का अबान पांच राज्यों में चला रहा था सप्लाई चेन

By : Swadesh Bhopal
MD ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश:भोपाल का अबान पांच राज्यों में चला रहा था सप्लाई चेन

इवेंट मैनेजमेंट की आड़ में चलती थीं हाई-प्रोफाइल ड्रग पार्टियां

इंदौर पुलिस की जांच में एमडी ड्रग तस्करी के एक हाई-प्रोफाइल अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। इस गिरोह का मास्टरमाइंड भोपाल निवासी अबान शकील बताया जा रहा है, जो गोवा, मुंबई, दिल्ली, इंदौर और भोपाल सहित कई बड़े शहरों में एमडी ड्रग्स की सप्लाई करता था।

इवेंट मैनेजमेंट की आड़ में चल रहे इस नेटवर्क में युवतियों को पैडलर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था। उन्हें मोटे कमीशन और फ्री ड्रग्स का लालच दिया जाता था। अबान की निशानदेही पर पुलिस ने दो युवतियों सहित बाबा शर्मा को भी गिरफ्तार किया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि अबान चार से पांच राज्यों में सक्रिय था।

भोपाल का अबान पांच राज्यों में चला रहा था सप्लाई चेन

मुख्य आरोपी:

अबान शकील

अलीशा मसीह

बाबा वैभव शर्मा

नेहा इरा

इवेंट मैनेजमेंट की आड़ में ड्रग पार्टियां

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि बाबा शर्मा, अलीशा मसीह और नेहा इरा इवेंट मैनेजमेंट का काम करते थे। इसी आड़ में ये लोग हाई-प्रोफाइल ड्रग पार्टियां आयोजित करते थे। इन पार्टियों में एंट्री फीस 10 से 15 हजार रुपए रखी जाती थी, और रईस युवाओं को एमडी ड्रग्स की सप्लाई दी जाती थी। यह काम अबान कराता था।

ग्राम 10 हजार रुपए प्रति के हिसाब से सप्लाई

आरोपियों ने कबूल किया कि गोवा सहित कई राज्यों के पब, बार और क्लबों में 10 हजार रुपए प्रति ग्राम की दर से एमडी ड्रग्स सप्लाई की जाती थी। पुलिस अब ड्रग सप्लाई के सोर्स की जांच कर रही है, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी संभव हो सके।

बीडीसीए से अबान शकील की सदस्यता खत्म

ड्रग तस्करी में नाम सामने आने के बाद भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) ने अबान शकील को अपनी प्रारंभिक और आजीवन सदस्यता से बर्खास्त कर दिया। बीडीसीए ने बयान जारी कर इसकी पुष्टि की।

अबान को हेफिजा इलाके में सैफिया कॉलेज मैदान के पास आधा एकड़ में बनी करोड़ों रुपए की कोठी में रहते देखा गया। उसके घर में लग्जरी कारें खड़ी थीं। उसकी बहन सेंट माइकल स्कूल के संचालन में सहयोगी है। पुराने भोपाल का रहने वाला अबान नए भोपाल के क्लब और लाउंज में सक्रिय रहता था।

संबंधित सामग्री

MP Police Promotion: MP में प्रमोशन से DSP बने अधिकारियों का पदौन्नती आदेश निरस्त 

MP Police Promotion: MP में प्रमोशन से DSP बने अधिकारियों का पदौन्नती आदेश निरस्त 

मध्य प्रदेश गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय ने 15 पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति के आदेशों को निरस्त कर दिया है। हाल ही में DSP पद पर हुई पदोन्नतियों...

Oct 24, 2026
ब्रेकअप के बाद युवती ने प्रेमी से मिलना किया बंद, सिरफिरे आशिक ने मारी गोली

ब्रेकअप के बाद युवती ने प्रेमी से मिलना किया बंद, सिरफिरे आशिक ने मारी गोली

भोपाल में एक सिरफिरे आशिक ने युवती को गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया। फायरिंग की जो वजह सामने आई है। वह चौंकाने वाली है।

Dec 30, 2025
भोपाल पुलिस होगी हाईटेक, हर थानों में लगेंगे QR, पुलिसकर्मी ने काम में की आनाकानी तो कमिश्नर तक पहुंचेगी शिकायत

भोपाल पुलिस होगी हाईटेक, हर थानों में लगेंगे QR, पुलिसकर्मी ने काम में की आनाकानी तो कमिश्नर तक पहुंचेगी शिकायत

MP Police News: एमपी में पुलिसिंग को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। थानों में क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं। इससे थानों में शिकायतों की अनदेखी या टालमटोल रवैये पर लगाम लगेगी। जानिए कैसे?

Dec 02, 2025