बालाघाट में बच्चों को पत्तों में परोसा मिड डे मील, इंचार्ज हेड मास्टर सस्पेंड

बालाघाट में बच्चों को पत्तों में परोसा मिड डे मील, इंचार्ज हेड मास्टर सस्पेंड

बालाघाट जिले के शासकीय प्राथमिक शाला मेंढरा में बच्चों को पत्तों में मिड डे मील परोसने का मामला सामने आया। कलेक्टर ने हेड मास्टर को निलंबित किया।

By : स्वदेश डेस्क
बालाघाट में बच्चों को पत्तों में परोसा मिड डे मील, इंचार्ज हेड मास्टर सस्पेंड

बालाघाटः मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बच्चों को केले के पत्तों में मध्यान्ह भोजन ( मिडडे मील) परोसा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर मृणाल मीणा ने मामले में कार्रवाई करते हुए प्रभारी प्रधानपाठक सूर्यकांत कालबेले को सरकारी जिम्मेदारियों में लापरवाही और अनुशासनहीनता का दोषी मानकर तत्काल निलंबित कर दिया है। वहीं, उनके निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय शासकीय प्राथमिक शाला छतरपुर, विकासखंड बैहर निर्धारित किया गया है।

दरअसल, यह मामला तब सुर्खियों में आया जब स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को केले के पत्तों में मिड डे मील परोसा गया। और किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही प्रशासन के साथ शिक्षा विभाग की किरकिरी हुई।

जांच में सही निकला वीडियो

वायरल वीडियो को शुरुआत में प्रशासन ने भ्रामक बताया था। हालांकि जांच में पता चला कि बच्चों को सचमुच पत्तों में ही भोजन दिया गया। स्कूल में थाली और बर्तन खरीदने के लिए लगभग 3 हजार रुपये की राशि उपलब्ध थी, लेकिन इसका उपयोग नहीं किया गया और इस बात की जानकारी भी उच्च अधिकारियों को नहीं दी गई। यह पूरी घटना मध्याह्न भोजन योजना के नियमों का उल्लंघन मानी गई है।

हेड मास्टर ने कबूली पत्तों में देने की बात

जब बीआरसी और बीईओ किरनापुर ने मामले को लेकर विद्यालय में जांच की तो प्रभारी हेड मास्टर सूर्यकांत कालबेले ने खुद स्वीकार किया विद्यार्थियों को पत्तों में ही मध्यान्ह भोजन परोसा गया था। इसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी हुआ। हालांकि उनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई।

कलेक्टर ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता बताते हुए अन्य सरकारी स्कूलों में भी मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की समीक्षा का आदेश दिया है ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो। प्रशासन की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

संबंधित सामग्री

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
CG Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा सस्पेंड, 5 हजार को नोटिस

CG Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा सस्पेंड, 5 हजार को नोटिस

छत्तीसगढ़ में 20 दिनों से जारी पटवारी हड़ताल के बीच प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप निलंबित हुए हैं। प्रशासन ने नोटिस और तबादलों की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

Nov 02, 2026
PWD Officer Notice: सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर PWD के 13 अधिकारियों पर गिरी गाज, 15 दिन में जवाब तलब

PWD Officer Notice: सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर PWD के 13 अधिकारियों पर गिरी गाज, 15 दिन में जवाब तलब

शिकायत बंद करने के नाम पर खानापूरी करना लोक निर्माण विभाग के तीन स्तर के अफसरों को भारी पड़ा है। विभाग ने अगस्त-सितंबर की समीक्षा के बाद नोटिस भेजे और लिखित जवाब मांगा है।

Oct 17, 2026
सिंधिया के बाद अब कटंगी में बवाल! किसान के बिजली के सवाल पर MLA गौरव पारधी का बयान वायरल

सिंधिया के बाद अब कटंगी में बवाल! किसान के बिजली के सवाल पर MLA गौरव पारधी का बयान वायरल

कटंगी में भावांतर योजना की बैठक के दौरान बिजली पर सवाल पूछने वाले किसान से विधायक गौरव सिंह पारधी की बहस का वीडियो सामने आया। विधायक ने टिप्पणी पर सफाई भी दी।

Sep 20, 2026
Gwalior Anganwadi Scam: आंगनबाड़ियों में पोषण आहार पर ठेकेदारों का डाका, बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर 

Gwalior Anganwadi Scam: आंगनबाड़ियों में पोषण आहार पर ठेकेदारों का डाका, बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर 

मध्य प्रदेश में मासूम बच्चों को कुपोषण से बचाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लागू की गई 'पूरक पोषण आहार' योजना ग्वालियर जिले में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है।

Sep 01, 2026