पटवारी संघ अध्यक्ष निलंबित, हड़ताल पर सख्ती

CG Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा सस्पेंड, 5 हजार को नोटिस

छत्तीसगढ़ में 20 दिनों से जारी पटवारी हड़ताल के बीच प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप निलंबित हुए हैं। प्रशासन ने नोटिस और तबादलों की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

By : नरेंद्र कुमार
CG Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा सस्पेंड, 5 हजार को नोटिस

छत्तीसगढ़ में अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे पटवारियों पर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। प्रदेशभर में हड़ताल पर गए कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। अब तक 50 से ज्यादा पटवारियों को सस्पेंड किया जा चुका है, जबकि करीब 5 हजार पटवारियों को शोकॉज नोटिस जारी किए गए हैं। इतना ही नहीं, हड़ताली पटवारियों के तबादले की कार्रवाई भी शुरू हो गई है.प्रशासन ने कर्मचारियों को तत्काल काम पर लौटने के निर्देश दिए हैं। सरकार की इस सख्ती के बाद पटवारी संघ और प्रशासन के बीच टकराव बढ़ने के आसार हैं।

पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी सस्पेंड

सरकार की कार्रवाई में पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप का नाम भी शामिल है। उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पर हुई कार्रवाई को आंदोलन के लिहाज से अहम माना जा रहा है.अलग-अलग जिलों में हड़ताल पर गए पटवारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा रहा है। प्रशासन ने साफ किया है कि काम पर नहीं लौटने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

5 हजार पटवारियों को शोकॉज नोटिस

प्रदेशभर में करीब 5 हजार पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इन नोटिसों के जरिए कर्मचारियों से हड़ताल पर रहने का जवाब मांगा गया है। वहीं, 50 से अधिक पटवारियों को निलंबित किया जा चुका है।इसके अलावा प्रशासन ने हड़ताली पटवारियों के तबादले की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। हालांकि, कितने कर्मचारियों का ट्रांसफर हुआ है, इसकी जिलेवार विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

20 दिन से ठप पड़े राजस्व से जुड़े काम

छत्तीसगढ़ में पटवारी पिछले 20 दिनों से अधिक समय से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। पटवारियों के काम बंद करने से राजस्व विभाग की कई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।इसका असर जमीन के नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और राजस्व रिकॉर्ड से जुड़े कामों पर पड़ रहा है। आम लोगों को अपने जरूरी कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

संबंधित सामग्री

Patwari Strike: CM साय से मुलाकात के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित,  रुके राजस्व काम फिर शुरू होंगे, शर्तों का क्या?

Patwari Strike: CM साय से मुलाकात के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, रुके राजस्व काम फिर शुरू होंगे, शर्तों का क्या?

छत्तीसगढ़ में 13 अक्टूबर से जारी पटवारियों की हड़ताल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद स्थगित हो गई। पीवी एप की दिक्कतों पर चर्चा हुई, अब राजस्व काम फिर शुरू होंगे।

Nov 22, 2026
Meta के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, हैदराबाद ऑफिस परिसर में तोड़फोड़; मुंबई में भी विरोध

Meta के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, हैदराबाद ऑफिस परिसर में तोड़फोड़; मुंबई में भी विरोध

यूथ कांग्रेस ने Meta के खिलाफ हैदराबाद और मुंबई में प्रदर्शन किया। हैदराबाद में कार्यालय परिसर में गमले तोड़े गए, जबकि मुंबई में भी विरोध जताया गया।

Nov 21, 2026
UP PCS Transfer:यूपी में आधी रात बड़ा फेरबदल!, 55 PCS अधिकारियों के तबादल, किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?

UP PCS Transfer:यूपी में आधी रात बड़ा फेरबदल!, 55 PCS अधिकारियों के तबादल, किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?

उत्तर प्रदेश में देर रात प्रशासनिक फेरबदल के तहत 55 PCS अधिकारियों को नई तैनाती मिली। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, वाराणसी समेत कई जिलों में जिम्मेदारियां बदली गईं।

Nov 16, 2026
15 दिन में काम निपटाओ वरना...भोपाल में 14,661 नामांतरण अटकने पर कमिश्नर का कर्मचारियों को अल्टीमेटम

15 दिन में काम निपटाओ वरना...भोपाल में 14,661 नामांतरण अटकने पर कमिश्नर का कर्मचारियों को अल्टीमेटम

भोपाल में नामांतरण के 14661 प्रकरण लंबित मिलने पर संभागयुक्त कर्मवीर शर्मा ने सख्ती दिखाई। सीमांकन के मामले 15 दिन में निपटाने और लापरवाहों का वेतन काटने के निर्देश दिए।

Nov 12, 2026
48 घंटे से ज्यादा न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित होगा- सुप्रीम कोर्ट

48 घंटे से ज्यादा न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित होगा- सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित माना जाएगा। बिहार के रिश्वत मामले में आरोपी की बहाली पर भी उठाए सवाल।

Nov 10, 2026