5 MP IAS Officers Get Key Roles in Central Govt

MP के 5 IAS अधिकारियों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, ज्वाइंट सेक्रेटरी और LBSNAA में नियुक्ति

मध्य प्रदेश कैडर के 5 IAS अधिकारियों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिली। प्रियंका दास, तेजस्वी नायक समेत कई अफसर ज्वाइंट सेक्रेटरी और LBSNAA में नियुक्त।

MP के 5 IAS अधिकारियों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, ज्वाइंट सेक्रेटरी और LBSNAA में नियुक्ति

MP News

केंद्र सरकार ने ज्वाइंट सेक्रेटरी स्तर पर बड़े प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।  इसी कड़ी में मध्य प्रदेश कैडर के 5 IAS अधिकारियों को प्रमोट करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इन नियुक्तियों को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।  इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा 48 आईएएस अधिकारियों को जॉइंट सेक्रेटरी के रूप में नियुक्ति की गई है।

किन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

इस सूची में आईएएस प्रियंका दास, आईएएस तेजस्वी नायक, आईएएस पी नरहरी, आईएएस षणमुगा प्रिया मिश्रा और आईएएस गणेश शंकर मिश्रा शामिल हैं। सभी को केंद्र सरकार में ज्वाइंट सेक्रेटरी या समकक्ष स्तर के पदों पर नियुक्त किया गया है।

प्रियंका दास को नागरिक उड्डयन मंत्रालय

2009 बैच की IAS अधिकारी प्रियंका दास को नागरिक उड्डयन मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाया गया है। वे इस पद पर शोभित गुप्ता का स्थान लेंगी। इसके साथ ही तेजस्वी नायक और पी नरहरी को भी अहम पद दिया गया है। जहां 2009 बैच की आईएएस तेजस्वी नायक को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, 2001 बैच के आईएएस पी नरहरी को भूमि संसाधन विभाग में ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाया गया है।

LBSNAA में दो अधिकारियों की तैनाती

प्रशासनिक प्रशिक्षण के प्रमुख संस्थान लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (LBSNAA) में भी एमपी कैडर के दो अधिकारियों को तैनात किया गया है। 2010 बैच की आईएएस षणमुगा प्रिया मिश्रा और आईएएस गणेश शंकर मिश्रा को ज्वाइंट डायरेक्टर (संयुक्त सचिव स्तर) बनाया गया है।

5 साल के लिए होगी नियुक्ति

केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों की नियुक्ति 5 साल की अवधि या अगले आदेश तक के लिए की गई है। इन नियुक्तियों को केंद्र और राज्य के बीच प्रशासनिक समन्वय मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। साथ ही, अनुभवी अधिकारियों की तैनाती से नीति निर्माण और कार्यान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026
Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026
Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

शहडोल जिले के ब्यौहारी में यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े माल वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में स्कूली बच्चे समेत करीब 30 लोग घायल हुए। वहीं, 10 की हालत गंभीर है।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026