कोहरे की मार: ट्रेनें घंटों लेट, कड़ाके की ठंड पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

कोहरे की मार: ट्रेनें घंटों लेट, कड़ाके की ठंड पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

एमपी में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड। ट्रेनें घंटों लेट, तापमान में गिरावट के बीच स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर।

By : Swadesh Bhopal
कोहरे की मार: ट्रेनें घंटों लेट, कड़ाके की ठंड पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

भोपाल। उत्तर भारत से उठे घने कोहरे और तेज सर्दी ने मध्यप्रदेश की रफ्तार थाम दी है। दिल्ली से एमपी आने वाली कई प्रमुख ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं वहीं ठंड बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है ।

कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की टाइमिंग

दिल्ली से भोपाल और अन्य शहरों की ओर आने वाली ट्रेनें गुरुवार को 30 मिनट से लेकर 8 घंटे तक लेट रहीं । पंजाब मेल शताब्दी एक्सप्रेस, झेलम, सचखंड   मालवा, छत्तीसगढ़, कोल्हापुर सुपरफास्ट और मंगला लक्षद्वीप जैसी प्रमुख ट्रेनें अपने तय समय से काफी देर से पहुंचीं. इन ट्रेनों की देरी का असर सिर्फ भोपाल तक सीमित नहीं रहा. इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

12 जिलों में सुबह-सुबह घना कोहरा

गुरुवार सुबह प्रदेश के करीब 12 जिलों में कोहरे की चादर छाई रही।रीवा और सागर में विजिबिलिटी सिर्फ 1 से 2 किलोमीटर दर्ज की गई. जबकि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, गुना, राजगढ़, रतलाम, खजुराहो और मंडला में दृश्यता 2 से 4 किलोमीटर के बीच रही। उत्तर और मध्य एमपी के कई अन्य जिलों में भी कोहरे का असर साफ नजर आया।

 कड़ाके की ठंड पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार-गुरुवार की रात ठंड और बढ़ गई. तेज सर्दी और संभावित शीतलहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया है।  CMHO डॉ. मनीष शर्मा के मुताबिक, तापमान में तेज गिरावट की आशंका को देखते हुए सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं । एनडीएमए और एनसीडीसी की एडवायजरी के आधार पर मेडिकल कॉलेजों के डीन और जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। 

संबंधित सामग्री

Arnab Cyclone Train Affected: अर्नब तूफान का असर, पुरी जोधपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें भोपाल देरी से पहुंचेंगी

Arnab Cyclone Train Affected: अर्नब तूफान का असर, पुरी जोधपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें भोपाल देरी से पहुंचेंगी

अर्नब तूफान के कारण आंध्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और ओडिशा से आने वाली ट्रेनें गुरुवार को भोपाल तीन घंटे तक देरी से पहुंच सकती हैं। यात्री एनटीईएस देखकर निकलें।

Oct 28, 2026
Cold in MP: एमपी में बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप, रात में गुलाबी ठंड, अमरकंटक में पारा गिरकर 13 डिग्री

Cold in MP: एमपी में बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप, रात में गुलाबी ठंड, अमरकंटक में पारा गिरकर 13 डिग्री

मध्यप्रदेश में अगले चार दिन बारिश का अलर्ट नहीं है। दिन में धूप और गर्मी रहेगी, जबकि रात में गुलाबी ठंड बढ़ेगी। अमरकंटक में पारा गिरकर 13 डिग्री पर पहुंच गया।

Oct 24, 2026
MP Weather Update: सावधान! मध्यप्रदेश के इन 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चलेंगी हवाएं

MP Weather Update: सावधान! मध्यप्रदेश के इन 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चलेंगी हवाएं

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने 18 अक्टूबर को प्रदेश के 21 जिलों में बारिश, बूंदाबांदी और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है।

Oct 18, 2026
Rain In MP: मानसून विदा होने के बाद भी बारिश जारी, सेंधवा में 3500 क्विंटल मक्का भीगी, 21 जिलों में Alert

Rain In MP: मानसून विदा होने के बाद भी बारिश जारी, सेंधवा में 3500 क्विंटल मक्का भीगी, 21 जिलों में Alert

मानसून लौटने के बाद भी प्रदेश का मौसम करवट ले रहा है। बड़वानी की मंडी में उपज गीली हुई, 21 जिलों में अलर्ट है और तीन दिन बाद ही राहत मिलने के आसार हैं।

Oct 17, 2026
MP Weather News: मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई के आसार, 13 जिलों में आज हल्की बौछारें, फिर चढ़ेगा पारा

MP Weather News: मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई के आसार, 13 जिलों में आज हल्की बौछारें, फिर चढ़ेगा पारा

मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ चुका है और जल्द विदा हो सकता है। अगले 24 घंटे में 13 जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद तापमान 2 से 3 डिग्री चढ़ सकता है।

Sep 30, 2026