एमपी परिवहन चेक पोस्ट पर फिर रोक

अब नहीं खुलेंगे परिवहन चेक पोस्ट: हाईकोर्ट के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाया अनिश्चितकालीन स्थगन

मध्य प्रदेश में परिवहन चेक पोस्ट दोबारा शुरू करने के हाईकोर्ट के आदेश पर फिलहाल अनिश्चितकालीन रोक लग गई है। ट्रांसपोर्टर संगठनों की याचिका के बाद नया मोड़ आया है।

By : स्वदेश डेस्क
अब नहीं खुलेंगे परिवहन चेक पोस्ट: हाईकोर्ट के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाया अनिश्चितकालीन स्थगन

 प्रमोद दुबे 

30 जून 2024 को मध्य प्रदेश सरकार के आदेश के अंतर्गत प्रदेश भर के परिवहन चेक पोस्ट एक साथ बंद कर दिए गए थे । इस मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर बेंच के द्वारा 22 अप्रैल 2026 को एक बार फिर से उपरोक्त परिवहन चेक पोस्ट एक महीने के अंतराल में प्रारंभ करने के जो सख्त आदेश जारी किए गए , एक बार फिर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उपरोक्त आदेश पर अनिश्चितकालीन स्टे दे दिया है । अर्थात अब मध्य प्रदेश के परिवहन चेक पोस्ट फिर से अनिश्चितकाल के लिए लगातार बंद रहेंगे ।

हाई कोर्ट ने अपने ही आदेश पर दिया स्थगन 

पिछले लगभग एक माह के अंतराल में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर की विशेष बेंच ने इस मामले पर लगी हुई जनहित याचिका के अंतर्गत मध्य प्रदेश में एक वर्ष से अधिक समय से लगातार बंद पड़े हुए परिवहन चेक पोस्ट को इस आधार के साथ खोलने का आदेश दिया था कि परिवहन चेक पोस्ट के बिना  ओवरलोडिंग जैसी बड़ी समस्या का समाधान नहीं हो पता है । जस्टिस विशाल मिश्रा ने एक बार पुनः अपने आदेश के अंतर्गत मध्य प्रदेश के सभी चेक पोस्ट को तुरंत प्रभाव से प्रारंभ करने एवं आदेश के पालन में विलंब करने पर कंटेंप्ट आफ कोर्ट के संबंध में भी शासन को सूचित किया था । उपरोक्त आदेश के पालन में मध्य प्रदेश सरकार ने कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी थी और लगभग सभी चेक पोस्ट परिवहन व्यवस्था से जोड़ते हुए तैयार हो चुके थे ।

ट्रांसपोर्टर संगठन की याचिका पर हुआ फैसला  

उपरोक्त संबंध में मध्य प्रदेश ट्रांसपोर्टर संगठन के प्रमुख अमन भोसले ने इस संबंध में परिवहन चेक पोस्ट को प्रारंभ करने के आदेश को चुनौती देते हुए रिव्यू पिटीशन हाई कोर्ट की इस बेंच में दाखिल की थी जिसमें से यह आदेश किया गया था । उपरोक्त पिटीशन के अंतर्गत आज हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए अनिश्चितकालीन स्थगन जारी किया । उपरोक्त स्थगन आज दिनांक से ही लागू हो जाएगा । अब देखना यह होगा कि इस स्थगन के विरुद्ध मध्य प्रदेश सरकार क्या कार्रवाई करने जा रही है । फिलहाल उपरोक्त आदेश की जानकारी मिलते ही ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन में खुशी का माहौल है ।

संबंधित सामग्री

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026
Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026
Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

शहडोल जिले के ब्यौहारी में यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े माल वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में स्कूली बच्चे समेत करीब 30 लोग घायल हुए। वहीं, 10 की हालत गंभीर है।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026