MP-यूपी और राजस्थान में बारिश के साथ ओले, उत्तराखंड में भारी बर्फबारी; सोनमर्ग में एवलांच

MP-यूपी और राजस्थान में बारिश के साथ ओले, उत्तराखंड में भारी बर्फबारी; सोनमर्ग में एवलांच

MP, यूपी और राजस्थान में बारिश के साथ ओले, उत्तराखंड में भारी बर्फबारी से स्कूल बंद। सोनमर्ग में एवलांच से होटल और रिसॉर्ट दबे।

By : Swadesh Bhopal
MP-यूपी और राजस्थान में बारिश के साथ ओले, उत्तराखंड में भारी बर्फबारी; सोनमर्ग में एवलांच

नई दिल्ली। देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। कहीं ठंड बढ़ गई है, तो कहीं जनजीवन सीधे तौर पर प्रभावित हुआ है। पहाड़ी इलाकों में हालात और ज्यादा खराब हैं।

MP, यूपी और राजस्थान में बारिश-ओले

मंगलवार से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत की खबर है। वहीं, मध्य प्रदेश के ग्वालियर और शिवपुरी में हालात को देखते हुए 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। उत्तर प्रदेश में ठंड और बारिश का असर सबसे ज्यादा दिखा। संभल में 8वीं तक और सिद्धार्थनगर में 12वीं तक के स्कूल आज बंद हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 29 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट जारी किया है।


उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी

उत्तराखंड में बुधवार को लगातार दूसरे दिन बर्फबारी जारी है। चकराता और औली जैसे इलाकों में सड़कों पर करीब 2 फीट तक बर्फ जम गई है। हालात को देखते हुए राज्य के 8 जिलों में 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मंगलवार को राज्य के सभी जिलों में बारिश हुई। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और देहरादून में रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। शाम के वक्त हरिद्वार में ओले भी गिरे।

सोनमर्ग में एवलांच, होटल और रिसॉर्ट दबे

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में मंगलवार रात अचानक एवलांच आ गया। बर्फ का सैलाब इतनी तेजी से आया कि कई होटल और रिसॉर्ट उसकी चपेट में आ गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे होटलों के पीछे से भारी मात्रा में बर्फ खिसकती हुई आई और इमारतें देखते ही देखते बर्फ में दब गईं। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बचाव दल मौके पर भेज दिए गए हैं।


जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण NH-44 काजीगुंड–बनिहाल के पास बंद रहा. श्रीनगर एयरपोर्ट पर 58 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, डोडा जिले में बर्फ में फंसे 40 सैनिकों समेत करीब 60 लोगों को BRO ने सुरक्षित बाहर निकाला। ऊंचाई वाले इलाकों में एवलांच अलर्ट जारी किया गया है। शोपियां में एक डॉक्टर ने JCB मशीन से अस्पताल पहुंचकर 10 सर्जरी कीं, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

हिमाचल प्रदेश में भी भारी बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के शिमला समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश के चलते 700 से ज्यादा सड़कें और तीन नेशनल हाईवे बंद हैं, चंबा जिले में सबसे ज्यादा स्नोफॉल रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

संबंधित सामग्री

चक्रवात अर्नब का असर: ओडिशा में बाढ़, MP-राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

चक्रवात अर्नब का असर: ओडिशा में बाढ़, MP-राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

चक्रवात अर्नब कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल गया है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ के हालात हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में भी बारिश का अलर्ट है।

Oct 29, 2026
Cold in MP: एमपी में बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप, रात में गुलाबी ठंड, अमरकंटक में पारा गिरकर 13 डिग्री

Cold in MP: एमपी में बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप, रात में गुलाबी ठंड, अमरकंटक में पारा गिरकर 13 डिग्री

मध्यप्रदेश में अगले चार दिन बारिश का अलर्ट नहीं है। दिन में धूप और गर्मी रहेगी, जबकि रात में गुलाबी ठंड बढ़ेगी। अमरकंटक में पारा गिरकर 13 डिग्री पर पहुंच गया।

Oct 24, 2026
MP Weather Update: सावधान! मध्यप्रदेश के इन 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चलेंगी हवाएं

MP Weather Update: सावधान! मध्यप्रदेश के इन 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चलेंगी हवाएं

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने 18 अक्टूबर को प्रदेश के 21 जिलों में बारिश, बूंदाबांदी और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है।

Oct 18, 2026
Rain In MP: मानसून विदा होने के बाद भी बारिश जारी, सेंधवा में 3500 क्विंटल मक्का भीगी, 21 जिलों में Alert

Rain In MP: मानसून विदा होने के बाद भी बारिश जारी, सेंधवा में 3500 क्विंटल मक्का भीगी, 21 जिलों में Alert

मानसून लौटने के बाद भी प्रदेश का मौसम करवट ले रहा है। बड़वानी की मंडी में उपज गीली हुई, 21 जिलों में अलर्ट है और तीन दिन बाद ही राहत मिलने के आसार हैं।

Oct 17, 2026
MP Weather News: मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई के आसार, 13 जिलों में आज हल्की बौछारें, फिर चढ़ेगा पारा

MP Weather News: मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई के आसार, 13 जिलों में आज हल्की बौछारें, फिर चढ़ेगा पारा

मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ चुका है और जल्द विदा हो सकता है। अगले 24 घंटे में 13 जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद तापमान 2 से 3 डिग्री चढ़ सकता है।

Sep 30, 2026