कार्य में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, MPUDC ने 7 ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट

कार्य में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, MPUDC ने 7 ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट

परियोजनाओं में देरी और गुणवत्ता में कमी पर MPUDC ने 7 ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर सख्त संदेश दिया।

By : स्वदेश डेस्क
कार्य में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, MPUDC ने 7 ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट

भोपालः नगरीय विकास एवं आवास विभाग का उपक्रम मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी एमपीयूडीसी ने परियोजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने और तय मानकों की अनदेखी करना अब ठेकेदारों पर भारी पड़ने लगी है। एमपीयूडीसी ने ऐसे लापरवाह सात ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है।

यह कार्रवाई गुणवाापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। यह कार्रवाई गंभीर अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन, अनियमितताओं,कार्य में अत्यधिक विलंब और संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने के कारण की गई है।

इन ठेकेदारों को किया गया ब्लैकलिस्टेड

एमपीयूडीसी से मिली जानकारी के अनुसार, जिन ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया गया है, उनमें तापी प्रीस्ट्रेस्ड प्रोडट्स लिमिटेड, जैन इंजीनियरिंग वर्क्स, इंदौर, सेंट्रल इंडिया इंजीनियरिंग, मल्टी अर्बन इन्फ्रा सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, नागपुर, ओम कंस्ट्रशन कंपनी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बृजमोहन शर्मा तथा लखनलाल गुप्ता, टीकमगढ़ शामिल हैं। इन ठेकेदारों के कार्यों की समीक्षा के दौरान ये पाया गया कि निर्धारित समय-सीमा के बावजूद कार्य अधूरे हैं और गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया गया।

कार्य में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

एमपीयूडीसी के प्रबंध संचालक संकेत भोंडवे ने कहा कि गुणवत्ता, पारदर्शिता और समय-सीमा का पालन कपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता या अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। ऐसे मामलों में भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। लगातार मिल रही शिकायतों और तकनीकी मूल्यांकन के बाद यह कठोर निर्णय लिया गया।

संबंधित सामग्री

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है।

Nov 02, 2026
MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा एक बेहद दिलचस्प नाम की चर्चा तेज हो गई है।

Nov 02, 2026
Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

भोपाल के पश्चिमी बायपास रोड के निर्माण में रोज 4500 किलोलीटर पानी लगेगा। पर्यावरणविद् डॉ सुभाष पांडेय ने 29 गांवों में गंभीर पेयजल संकट की आशंका जताई है।<br/>

Oct 30, 2026
खंडवा से बीना तक रेलवे ट्रैक के दोनों ओर लगेगी 15 फीट ऊंची तार फेंसिंग, 288 करोड़ की परियोजना मंजूर

खंडवा से बीना तक रेलवे ट्रैक के दोनों ओर लगेगी 15 फीट ऊंची तार फेंसिंग, 288 करोड़ की परियोजना मंजूर

पश्चिम मध्य रेलवे के खंडवा से बीना रेल खंड में 288 करोड़ रुपये की लागत से 530 किमी लंबी फेंसिंग लगेगी। रातापानी अभयारण्य वाले बुधनी बरखेड़ा हिस्से में सबसे पहले काम होगा।

Oct 30, 2026