युवा उद्यमी योजना में 72 लाख लोन घोटाला, EOW ने बैंक अफसर समेत5 पर दर्ज किया केस

युवा उद्यमी योजना में 72 लाख लोन घोटाला, EOW ने बैंक अफसर समेत5 पर दर्ज किया केस

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 72 लाख के लोन में गड़बड़ी उजागर हुई है। इसमें EOW ने बैंक अफसरों समेत कई पर केस दर्ज किया।

By : स्वदेश डेस्क
युवा उद्यमी योजना में 72 लाख लोन घोटाला, EOW ने बैंक अफसर समेत5 पर दर्ज किया केस

भोपालः मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत स्वीकृत 72 लाख रुपये के बैंक लोन में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मंडीदीप शाखा से जुड़े इस प्रकरण में फर्म प्रोपराइटर, निजी फर्म संचालक, वाहन विक्रेता कंपनी और बैंक के तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

EOW की जांच में सामने आया है कि एसबी/एसवी इंटरप्राइजेस के नाम पर 120 टन क्षमता की एक पुरानी ट्रक-माउंटेड क्रेन खरीदने के लिए यह लोन स्वीकृत किया गया था। बैंक दस्तावेजों में फर्म प्रोपराइटर और लाभार्थी के रूप में विजय पाल सिंह परिहार का नाम दर्ज है। यह लोन 30 मार्च 2017 को मंजूर हुआ, जिसमें परियोजना लागत एक करोड़ रुपये दर्शाई गई। इसमें 72 लाख रुपये बैंक लोन और 28 लाख रुपये मार्जिन मनी शामिल बताई गई।

ऐसे किया घोटाला

रिकॉर्ड के अनुसार, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के माध्यम से 12 लाख रुपये मार्जिन मनी सहायता तथा ब्याज सब्सिडी के रूप में 90-90 हजार रुपये की 10 किस्तों में कुल 9 लाख रुपये खाते में जमा किए गए। इस तरह लोन खाते को कुल 21 लाख रुपये का सरकारी लाभ मिला।

पहले से गिरवी थी क्रेन

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जिस क्रेन का पंजीकरण ऑल कार्गो मूवर्स इंडिया लिमिटेड के नाम पर था, उसका भुगतान ऑल कार्गो लॉजिस्टिक लिमिटेड के खाते में किया गया। किस्तें समय पर जमा न होने पर लोन खाता एनपीए घोषित कर दिया गया। बाद में खुलासा हुआ कि बैंक के पास गिरवी बताई गई क्रेन वास्तव में लियो इंजीनियरिंग सर्विस के नाम पर पंजीकृत थी और उसे बाद में टाटा फाइनेंस के पास गिरवी रख दिया गया।

संबंधित सामग्री

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है।

Nov 02, 2026
MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा एक बेहद दिलचस्प नाम की चर्चा तेज हो गई है।

Nov 02, 2026
Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

भोपाल के पश्चिमी बायपास रोड के निर्माण में रोज 4500 किलोलीटर पानी लगेगा। पर्यावरणविद् डॉ सुभाष पांडेय ने 29 गांवों में गंभीर पेयजल संकट की आशंका जताई है।<br/>

Oct 30, 2026
खंडवा से बीना तक रेलवे ट्रैक के दोनों ओर लगेगी 15 फीट ऊंची तार फेंसिंग, 288 करोड़ की परियोजना मंजूर

खंडवा से बीना तक रेलवे ट्रैक के दोनों ओर लगेगी 15 फीट ऊंची तार फेंसिंग, 288 करोड़ की परियोजना मंजूर

पश्चिम मध्य रेलवे के खंडवा से बीना रेल खंड में 288 करोड़ रुपये की लागत से 530 किमी लंबी फेंसिंग लगेगी। रातापानी अभयारण्य वाले बुधनी बरखेड़ा हिस्से में सबसे पहले काम होगा।

Oct 30, 2026