Maihar Navratri: 14 Train Pairs Temporary Halt

नवरात्रि मेले में मैहर पर चौदह जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

नवरात्रि मेले के दौरान मैहर स्टेशन पर 14 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 19 मार्च से 1 अप्रैल तक 5 मिनट का हाल्ट रहेगा।

By : स्वदेश डेस्क
नवरात्रि मेले में मैहर पर चौदह जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। नवरात्रि मेले के दौरान मैहर स्टेशन पर 14 जोड़ी ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। वहीं मदार-कोलकाता एक्सप्रेस में सेकेंड एसी कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। दूसरी ओर जयपुर मंडल में तकनीकी कार्य के कारण भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के कुछ फेरे मई में निरस्त रहेंगे।

रेल प्रशासन ने नवरात्रि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 19 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक मैहर स्टेशन पर 14 जोड़ी ट्रेनों को 5 मिनट का अस्थायी हाल्ट देने का फैसला किया है। इनमें लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा, चेन्नई-छपरा, वलसाड-पुणे-मुजफ्फरपुर, कोल्हापुर-धनबाद, एलएलटी-रक्सौल, गोरखपुर, पूर्णा-पटना, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची, बांद्रा टर्मिनस-पटना, पुणे-बनारस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी और सूरत-छपरा एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों का मैहर स्टेशन पर पांच मिनट का ठहराव रहेगा, जिससे नवरात्रि में मां शारदा के दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

मदार-कोलकाता एक्सप्रेस में बढ़ेगा सेकेंड एसी कोच

यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए मदार-कोलकाता-मदार एक्सप्रेस (19608/19607) में एक सेकेंड एसी कोच स्थायी रूप से जोड़ा जा रहा है। यह व्यवस्था 6 अप्रैल 2026 से मदार से और 9 अप्रैल 2026 से कोलकाता से लागू होगी। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को अतिरिक्त आरक्षण सुविधा मिलेगी।

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई में रहेंगे निरस्त

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण भोपाल-जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस के 7 ट्रिप रद्द किए गए हैं। रेलवे के अनुसार यह कार्य भविष्य में ट्रेनों की सुरक्षा, गति और परिचालन सुविधा बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है।

14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस: 3, 4, 5, 8, 12, 13 और 14 मई 2026 को निरस्त रहेगी।
14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस: 2, 3, 4, 7, 11, 12 और 13 मई 2026 को निरस्त रहेगी।

 

संबंधित सामग्री

Body Camera To TC: ट्रेन में टीसी से बहस पड़ेगी भारी! भोपाल मंडल के 56 टिकट निरीक्षक लगाएंगे बॉडी कैमरे

Body Camera To TC: ट्रेन में टीसी से बहस पड़ेगी भारी! भोपाल मंडल के 56 टिकट निरीक्षक लगाएंगे बॉडी कैमरे

भोपाल रेल मंडल के 56 टिकट निरीक्षक अब वर्दी पर बॉडी कैमरे लगाकर चेकिंग करेंगे। यात्री से विवाद होने पर पूरी बातचीत ऑडियो और वीडियो में रिकॉर्ड होगी।

Oct 15, 2026
Railway Changes: त्योहार से पहले बड़ी खबर: वलसाड दानापुर स्पेशल के फेरे बढ़े, मथुरा यार्ड के काम से ट्रेनों का रूट बदला

Railway Changes: त्योहार से पहले बड़ी खबर: वलसाड दानापुर स्पेशल के फेरे बढ़े, मथुरा यार्ड के काम से ट्रेनों का रूट बदला

वलसाड दानापुर स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े हैं और चलथान बारडोली में नया ठहराव मिला है। वहीं मथुरा यार्ड के काम से भोपाल मंडल की कई ट्रेनों का रूट बदला और 17 गाड़ियां धीमी चलेंगी।

Oct 03, 2026
भोपाल स्टेशन नहीं आएगी मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस, निशातपुरा से होंगी डायवर्ट

भोपाल स्टेशन नहीं आएगी मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस, निशातपुरा से होंगी डायवर्ट

मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस अब भोपाल स्टेशन नहीं आएंगी। दोनों ट्रेनों का हाल्ट निशातपुरा कर दिया गया है और यहां से हिरदाराम नगर की ओर जाएंगी।

Sep 26, 2026
Train ka badla Route: झांसी नहीं जाएगी हैदराबाद-गोरखपुर ट्रेन, इटारसी-जबलपुर होकर बदले रूट से चलेगी

Train ka badla Route: झांसी नहीं जाएगी हैदराबाद-गोरखपुर ट्रेन, इटारसी-जबलपुर होकर बदले रूट से चलेगी

झांसी स्टेशन पर ट्रैक निर्माण के चलते 22075/22076 हैदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस का रूट बदलेगा। ट्रेन इटारसी-जबलपुर होकर चलेगी और सेवा निरस्त नहीं होगी।

Sep 08, 2026
Pitru paksha Special Train: पितृपक्ष पर यात्रियों को बड़ी राहत, रानी कमलापति-गया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Pitru paksha Special Train: पितृपक्ष पर यात्रियों को बड़ी राहत, रानी कमलापति-गया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेलवे ने पितृपक्ष में यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति और गया के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी और आरक्षण शुरू हो गया है।

Sep 07, 2026