India-Nepal Border

India-Nepal Border: भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा की आड़ में अवैध बसों का संचालन

भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर से नेपाल की राजधानी काठमांडू, पोखरा सहित अन्य शहरों से संचालित होने वाली कुछ नेपाली नंबर की बसों पर भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा और टूरिस्ट बस लिखकर भारत में अवैध...

By : विकास जैन
India-Nepal Border: भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा की आड़ में अवैध बसों का संचालन

India-Nepal Border: भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा की आड़ में अवैध बसों का संचालन

राजेश जायसवाल,महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर से नेपाल की राजधानी काठमांडू, पोखरा सहित अन्य शहरों से संचालित होने वाली कुछ नेपाली नंबर की बसों पर भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा और टूरिस्ट बस लिखकर भारत में अवैध रूप से यात्रियों का परिवहन किए जा रहे हैं। 

टूर परमिट की आड़ में खेल!

ये बसें टूर परमिट की आड़ में नियमित रूप से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, सहित अन्य शहरों तक यात्रियों को ले जाती हैं। जानकारी के अनुसार, इन बसों के संचालक होटलों और ट्रैवल एजेंसियों के माध्यम से यात्रियों की सूची तैयार कर टूरिस्ट बस के रूप में परमिट प्राप्त करते हैं। आरोप है कि यात्रा के दौरान निर्धारित सूची के अतिरिक्त भी रास्ते भर सवारियां बैठाई और उतारी जाती हैं, जिससे टूरिस्ट परमिट की शर्तों का उल्लंघन होता है।

तस्करी और रोडवेज को चूना!

स्थानीय सूत्रों का यह भी दावा है कि इन बसों के माध्यम से दिल्ली सहित अन्य शहरों से कई प्रकार का सामान भी भारत-नेपाल सीमा तक पहुंचाया जाता है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। लोगों का कहना है कि इस प्रकार के संचालन से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) को हर माह लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है, जबकि नियमित परमिटधारी बस संचालकों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।  परिवहन विभाग द्वारा इन बसों की नियमित जांच और प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण ऐसे वाहनों का संचालन लगातार बढ़ रहा है।

संबंधित सामग्री

Maharajganj Smuggling: नौतनवा में सवारियों की आड़ में चल रहा तस्करी का खेल!

Maharajganj Smuggling: नौतनवा में सवारियों की आड़ में चल रहा तस्करी का खेल!

भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा क्षेत्र में नौतनवां से दिल्ली तक संचालित कुछ निजी बसों की गतिविधियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Nov 03, 2026
Nautanwa News: नौतनवा ब्लाक के सरकारी अस्पतालों के संविदा डॉक्टरों पर निजी क्लीनिक चलाने का आरोप

Nautanwa News: नौतनवा ब्लाक के सरकारी अस्पतालों के संविदा डॉक्टरों पर निजी क्लीनिक चलाने का आरोप

नौतनवा ब्लॉक क्षेत्र में सरकारी अस्पतालों में तैनात कुछ संविदा डॉक्टरों की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Nov 03, 2026
Sonauli Border Smuggling: सोनौली सीमा पर तस्करी का जाल! कपड़े से लेकर कद्दू बीज की तस्करी!

Sonauli Border Smuggling: सोनौली सीमा पर तस्करी का जाल! कपड़े से लेकर कद्दू बीज की तस्करी!

भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली कोतवाली क्षेत्र में कथित तस्करी का नेटवर्क एक बार फिर चर्चा में है।

Oct 10, 2026
India-Nepal Border Hawala: भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल कैसीनो के जरिए हवाला कारोबार तेज

India-Nepal Border Hawala: भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल कैसीनो के जरिए हवाला कारोबार तेज

भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के भैरहवा से सटे क्षेत्र में संचालित कैसीनो में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर हवाला कारोबार का नेटवर्क सक्रिय होने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार, सीमावर्ती क्षेत्र के कुछ...

Sep 28, 2026
IGST Maharajganj: IGST नोटिस से व्यापारियों में हड़कंप, कथित नेटवर्क की जांच से बढ़ी चिंता

IGST Maharajganj: IGST नोटिस से व्यापारियों में हड़कंप, कथित नेटवर्क की जांच से बढ़ी चिंता

भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा क्षेत्र में  एक चर्चित सीए से काम करने वाले लगभग सैकड़ो  व्यापारियों की जीएसटी और आईजीएसटी से जुड़े कथित लेनदेन को लेकर व्यापारियों में चिंता बढ़ती जा रही है।

Sep 26, 2026