pathalgaon election Result case Chhattisgarh HC

Election Result Challenge: पत्थलगांव में 255 वोट से हार को चुनौती; HC ने EC को दस्तावेज लाने के आदेश

जशपुर के पत्थलगांव विधानसभा सीट पर 255 वोट से हारे कांग्रेस उम्मीदवार की याचिका पर हाईकोर्टमें सुनवाई जारी है। निर्वाचन आयोग को 4 दिसंबर को चुनाव के मूल कागजात पेश करने होंगे।

By : संजय चतुर्वेदी
Election Result Challenge: पत्थलगांव में 255 वोट से हार को चुनौती; HC ने EC को दस्तावेज लाने के आदेश

pathalgaon Election Result

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर के पत्थलगांव विधानसभा चुनाव में 255 वोट से मिली हार का मामला छत्तीसगढ़ हाईकोर्टपहुंच गया है। कांग्रेस प्रत्याशी रामपुकार सिंह ठाकुर ने बीजेपी की गोमती साय की जीत को चुनौती दी है। जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की बेंच में चल रही सुनवाई में कोर्ट ने भारतीय निर्वाचन आयोग से 4 दिसंबर 2026 को मूल दस्तावेज पेश करने को कहा है।

पत्थलगांव चुनाव याचिका में क्या आरोप हैं?

रामपुकार सिंह ठाकुर को इस सीट पर 255 वोट के अंतर से हार मिली थी। जीत भारतीय जनता पार्टी की गोमती साय को मिली। नतीजे के बाद रामपुकार सिंह ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया और हाईकोर्टमें याचिका दायर कर दी। याचिका में तीन बातों पर सवाल हैं। पहला- पोस्टल बैलेट की गिनती कैसे हुई। दूसरा- वीवीपैट पर्चियों का मिलान किस तरह किया गया। तीसरा- दोबारा मतगणना की उनकी अर्जी क्यों खारिज कर दी गई।

हाईकोर्ट में अब तक की सुनवाई का ब्योरा

मामले की सुनवाई कई तारीखों में आगे बढ़ी है। 15 सितंबर 2025 को आयोग ने प्रस्ताव दिया कि ईवीएम रखने से स्कूल की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसलिए सुरक्षित कमरे में दीवार से अलग किया जाए। कोर्ट ने सभी राजनीतिक दलों को सूचना देने और उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में निर्माण की अनुमति दी थी। 26 फरवरी 2026 को रामपुकार सिंह ने शिकायत रखी कि उन्हें दोबारा मतगणना की अर्जी और चुनाव अधिकारी के आदेश की प्रमाणित कॉपी नहीं मिली। आयोग का जवाब था कि तय फीस जमा नहीं हुई और फोटोकॉपी कोर्ट में मौजूद है। तब कोर्ट ने कहा कि सबूत पेश करते समय मूल दस्तावेज लाए जाएं। हालांकि 15 अक्टूबर 2026 को समय कम पड़ने से याचिकाकर्ता की गवाही पूरी नहीं हो पाई।

अगली सुनवाई 4 दिसंबर को

बिलासपुर हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 4 दिसंबर की तारीख तय की है। उस दिन निर्वाचन आयोग को चुनाव से जुड़े सभी मूल दस्तावेज हाईकोर्ट में रखने होंगे। रामपुकार सिंह की गवाही भी उसी दिन आगे चलेगी।

संबंधित सामग्री

Mahadev Satta Case: महादेव सट्टा केस में 15 करोड़ की रिश्वत का आरोप; दुबई भागने की तैयारी कर रहा वकील गिरफ्तार

Mahadev Satta Case: महादेव सट्टा केस में 15 करोड़ की रिश्वत का आरोप; दुबई भागने की तैयारी कर रहा वकील गिरफ्तार

महादेव ऑनलाइनल सट्टा एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को गिरफ्तार किया है। उसे मुंबई एयरपोर्ट से विदेश भागने की तैयारी में था।

Nov 23, 2026
CM Saini News: गुरुग्राम में पंचायती राज सम्मेलन: सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय खुद बनाएं आय के नए स्रोत

CM Saini News: गुरुग्राम में पंचायती राज सम्मेलन: सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय खुद बनाएं आय के नए स्रोत

गुरुग्राम में राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ कर सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय आय के नए स्रोत बनाएं। पानी के बिल पर मिलेगी मैचिंग ग्रांट।

Nov 23, 2026
समरसता संकल्प यात्रा: 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, 8 जिलों से गुजरेगी यात्रा

समरसता संकल्प यात्रा: 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, 8 जिलों से गुजरेगी यात्रा

रविदास जयंती वर्ष की समरसता संकल्प यात्रा हरियाणा में 25, 26, 28 नवंबर को निकलेगी। 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, मंत्री गंगवा ने बताया।

Nov 23, 2026
Tribal Leader Injured: फिसलकर घायल हुए पूर्व सांसद नंदकुमार साय, हेलीकॉप्टर में साथ लेकर रायपुर पहुंचे CM साय

Tribal Leader Injured: फिसलकर घायल हुए पूर्व सांसद नंदकुमार साय, हेलीकॉप्टर में साथ लेकर रायपुर पहुंचे CM साय

मशहूर आदिवासी नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार साय फिसलकर घायल हो गए। सीएम विष्णुदेव साय उन्हें अपने साथ जशपुर से हेलीकॉप्टर में रायपुर लाए।

Nov 23, 2026
हरियाणा स्टेट-डे पर सीएम सैनी बोले, 2.91 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, अप्रैल में गुरुग्राम में होगा समिट

हरियाणा स्टेट-डे पर सीएम सैनी बोले, 2.91 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, अप्रैल में गुरुग्राम में होगा समिट

भारत मंडपम में हरियाणा स्टेट-डे पर सीएम नायब सैनी ने कहा, निवेश सर्वोच्च प्राथमिकता। 2.91 लाख करोड़ के 205 प्रस्ताव मिले, अप्रैल 2027 में समिट।

Nov 23, 2026