Pithampur Fire: Explosions in Waste Company

पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग: केमिकल ड्रमों में धमाके, इलाके में मचा हड़कंप

पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में वेस्ट कंपनी में भीषण आग, केमिकल ड्रमों में धमाके। कई दमकल गाड़ियां मौके पर, आसपास के कारखाने खाली कराए गए।

By : स्वदेश डेस्क
पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग: केमिकल ड्रमों में धमाके, इलाके में मचा हड़कंप

पीथमपुर। मध्य प्रदेश के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा सामने आया। सेक्टर-3 स्थित एक वेस्ट प्रोसेसिंग कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि आसमान में काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया।

लगातार धमाकों से बढ़ा खतरा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंपनी परिसर में रखे केमिकल ड्रमों में लगातार धमाके हो रहे हैं। इससे आग पर काबू पाना और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने आसपास के कारखानों को खाली करवा दिया है, ताकि किसी भी बड़े नुकसान से बचा जा सके।

वाहन जलकर खाक

आग की चपेट में आकर एक जेसीबी और एक हाइड्रा मशीन पूरी तरह जलकर खाक हो गई। फिलहाल जनहानि की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

दमकल की टीमें जुटीं, आग पर काबू पाने की कोशिश

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। शुरुआती तौर पर 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं, जिसके बाद इंदौर समेत आसपास के क्षेत्रों से अतिरिक्त वाहन बुलाए गए। अब तक 8 से अधिक दमकल वाहन आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

पानी की सप्लाई के लिए विशेष इंतजाम

आग की तीव्रता को देखते हुए नगर पालिका और निजी टैंकरों के माध्यम से लगातार पानी की आपूर्ति की जा रही है। फायर ब्रिगेड की टीमें युद्धस्तर पर काम कर रही हैं, ताकि आग को फैलने से रोका जा सके।

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद

घटना की गंभीरता को देखते हुए धार जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। एडिशनल एसपी पारुल बेलापुरकर, एसडीएम राहुल गुप्ता, कार्यपालन मजिस्ट्रेट राहुल गायकवाड़ और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

कचरा निस्तारण कंपनी में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि जिस कंपनी में आग लगी है, वह औद्योगिक कचरे के निस्तारण का कार्य करती है। ऐसे में परिसर में ज्वलनशील और रासायनिक पदार्थों की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैल गई।

संबंधित सामग्री

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026
Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026
Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

शहडोल जिले के ब्यौहारी में यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े माल वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में स्कूली बच्चे समेत करीब 30 लोग घायल हुए। वहीं, 10 की हालत गंभीर है।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026