प्रयागराज पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट

प्रयागराज पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, फैक्ट्री मालिक नौशाद गिरफ्तार

प्रयागराज की अवैध पटाखा फैक्ट्री में बड़े विस्फोट के बाद फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड। 11 लोगों की मौत, जिसमें 8 बच्चे शामिल।

By : नरेंद्र कुमार
प्रयागराज पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, फैक्ट्री मालिक नौशाद गिरफ्तार

प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फैक्ट्री के मालिक नौशाद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार तड़के सैयद सरावां इलाके में मुठभेड़ हुई, जिसमें नौशाद के पैर में गोली लगी। पुलिस का कहना है कि वह शहर से बाहर भागने की कोशिश में था।हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 8 बच्चे शामिल हैं। मृतकों के पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू होने की तैयारी है। मृतकों के परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच चुके हैं।

लापरवाही के आरोप में 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

अवैध पटाखा फैक्ट्री के संचालन में कथित लापरवाही को लेकर पुलिस विभाग ने भी कार्रवाई की है। प्रयागराज के आईजी अजय कुमार मिश्रा ने एक इंस्पेक्टर, पांच दरोगा और दो अन्य पुलिसकर्मियों समेत कुल 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है।निलंबित पुलिसकर्मियों में पिपरी के पूर्व इंस्पेक्टर शिवचरण राम, थानाध्यक्ष विकास सिंह और दरोगा अजीत कुमार, अभिषेक गुप्ता, मनीष पाल व अमित द्विवेदी शामिल हैं। इससे पहले भी मामले में कुछ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया था।

एयरफोर्स स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर दूर चल रही थी फैक्ट्री

जानकारी के मुताबिक पटाखा फैक्ट्री प्रयागराज के मनौरी एयरफोर्स स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर दूर संचालित हो रही थी। फैक्ट्री में विस्फोट की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना से पहले इलाके में बिजली का खंभा गिरा था। एक महिला ने दावा किया था कि खंभा गिरने के बाद फैक्ट्री में रखे बारूद में तेज धमाका हुआ। हालांकि, विस्फोट की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

गोदाम को पहले ही ढहा दिया गया था

घटना से पहले रविवार रात करीब साढ़े सात बजे फैक्ट्री से लगभग 400 मीटर दूर बनाए गए एक गोदाम को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया गया था।विस्फोट के बाद आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा। फैक्ट्री से करीब 70 मीटर दूर स्थित तीन मंजिला मकान के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

चारपाई पर घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

विस्फोट के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से चारपाई पर रखा गया और पिकअप वाहन से स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज (SRN) अस्पताल पहुंचाया गया।हादसे में कई परिवारों ने अपनों को खो दिया। घटनास्थल पर परिजनों के बीच चीख-पुकार का माहौल रहा।

फैक्ट्री मालिक पर जांच का शिकंजा

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध पटाखा फैक्ट्री किस तरह संचालित हो रही थी और इसके लिए जिम्मेदार कौन-कौन लोग थे। साथ ही फैक्ट्री में विस्फोटक सामग्री के भंडारण और सुरक्षा मानकों से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

Big Breaking: विशाखापट्टनम की HPCL रिफाइनरी में धमाका, ऊंची लपटें उठीं, इलाका खाली कराया गया

Big Breaking: विशाखापट्टनम की HPCL रिफाइनरी में धमाका, ऊंची लपटें उठीं, इलाका खाली कराया गया

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में HPCL की ऑयल रिफाइनरी में धमाका हुआ है। ऊंची लपटें और घना धुआं दूर तक दिखा। अलार्म बजते ही आसपास का रिहायशी इलाका खाली कराया गया।

Nov 02, 2026
बिहार के सीवान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके, मकान ध्वस्त; डेढ़ घंटे तक रुक-रुककर हुए विस्फोट

बिहार के सीवान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके, मकान ध्वस्त; डेढ़ घंटे तक रुक-रुककर हुए विस्फोट

सीवान के अलमापुर गांव में पटाखे बनाते समय हुए धमाकों में 7 लोगों की मौत हो गई। पुलिस लाइसेंस की वैधता और हादसे की जांच कर रही है।

Oct 23, 2026
Gwalior Accident CM Action: ग्वालियर हादसे पर सीएम मोहन यादव का एक्शन, CSP हटाए गए, आठ पुलिसकर्मी निलंबित

Gwalior Accident CM Action: ग्वालियर हादसे पर सीएम मोहन यादव का एक्शन, CSP हटाए गए, आठ पुलिसकर्मी निलंबित

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे के बाद सीएम मोहन यादव ने झांसी रोड के सीएसपी को हटाया और तीन थाना प्रभारियों समेत आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

Oct 18, 2026
Rambhadracharya Case: रामभद्राचार्य की टिप्पणी पर मानहानि का परिवाद! कोर्ट ने केस दर्ज करने का आदेश

Rambhadracharya Case: रामभद्राचार्य की टिप्पणी पर मानहानि का परिवाद! कोर्ट ने केस दर्ज करने का आदेश

तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य के खिलाफ ब्राह्मण उपजातियों पर कथित टिप्पणी को लेकर प्रयागराज की एसीजेएम कोर्ट ने केस दर्ज करने का आदेश दिया। अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी।

Oct 01, 2026
फतेहपुर में सिलिंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान जमींदोज, चार की मौत, तीन घायल, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

फतेहपुर में सिलिंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान जमींदोज, चार की मौत, तीन घायल, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

फतेहपुर में सूरज गुप्ता के मकान में सिलिंडर फटने से दो मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में चार लोगों की मौत हुई और तीन घायल हैं। सीएम योगी ने राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

Sep 28, 2026