UP लेखपाल भर्ती में बड़ा बदलाव, OBC के 717 पद बढ़े, सामान्य के घटे

UP लेखपाल भर्ती में बड़ा बदलाव, OBC के 717 पद बढ़े, सामान्य के घटे

यूपी लेखपाल भर्ती में आरक्षण संशोधन के बाद ओबीसी के 717 पद बढ़े और सामान्य वर्ग के 905 पद घटाए गए।

By : स्वदेश डेस्क
UP लेखपाल भर्ती में बड़ा बदलाव, OBC के 717 पद बढ़े, सामान्य के घटे

लखनऊः उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने संशोधित सूची जारी करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के पदों में बढ़ोतरी की है। अब ओबीसी के लिए 2158 पद आरक्षित रहेंगे, जबकि सामान्य वर्ग के 905 पद कम कर दिए गए हैं। यह फैसला ओबीसी संगठनों और समाजवादी पार्टी के विरोध के बाद लिया गया है। इस मांग की गूंज सड़कों से लेकर सदन तक सुनाई दे रही थी।

दरअसल, 16 दिसंबर को आयोग ने 7994 राजस्व लेखपाल पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया था। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 4165, एससी के लिए 1426, एसटी के लिए 150, ओबीसी के लिए 1441 और ईडब्ल्यूएस के लिए 792 पद निर्धारित किए गए थे। विज्ञापन जारी होते ही ओबीसी वर्ग ने 27 प्रतिशत आरक्षण पूरा न होने का आरोप लगाया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सरकार को पिछड़ा विरोधी बताते हुए इस पर सवाल उठाए थे।

विरोध के बाद पुराना विज्ञापन लिया वापस

विवाद बढ़ने पर आयोग ने विज्ञापन वापस लिया और राजस्व विभाग से आरक्षण में संशोधन कराया। संशोधित सूची में सामान्य वर्ग के पद घटाए गए हैं, जबकि एससी के 253, एसटी के 10 और ओबीसी के 717 पद बढ़ाए गए हैं। इसके बाद आयोग ने नई पद संख्या के साथ भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।

आवेदन के लिए PET-2025 अनिवार्य

आयोग ने स्पष्ट किया है कि लेखपाल भर्ती में वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने PET-2025 में हिस्सा लिया हो और जिनका स्कोर कार्ड जारी हो चुका हो। शॉर्ट लिस्टिंग PET-2025 के अंकों के आधार पर होगी। शून्य या नकारात्मक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को शामिल नहीं किया जाएगा।

प्रमाण पत्र और शुल्क को लेकर निर्देश

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 28 जनवरी तक सभी शैक्षणिक और आरक्षण प्रमाण पत्र तैयार रखने होंगे। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2025 से 28 जनवरी 2026 के बीच जारी होने चाहिए। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि आवेदन PET पंजीकरण संख्या के जरिए होगा और सभी वर्गों के लिए शुल्क 25 रुपये तय किया गया है।

भर्ती के लिए योग्यता और उम्र

भर्ती पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के लिए इंटरमीडिएट (12वीं) या फिर उसके समकक्ष होना चाहिए। इसके लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 साल से लेकर 40 साल के बीच हो। न्यूनतम 2 साल की सैन्य सेवा करने वाले को विशेष लाभ मिलेगा। यदि कैंडिडेट के पास NCC ’बी’ सर्टिफिकेट को एडिशनल वेटेज मिलेगा।

2 घंटे में 100 ऑब्जेक्टिव सवाल

लेखपाल भर्ती परीक्षा में लिखित परीक्षा 2 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें 100 मल्टी च्वाइस के प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न एक अंक का होगा। क्वेश्चन पेपर में इंडियन हिस्ट्री, भूगोल, इकोनॉमिक्स, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा उत्तर प्रदेश की सामान्य जानकारी से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।

संबंधित सामग्री

Govt Job: स्टेशन मास्टर के 1200 से ज्यादा पदों पर भर्ती, RRB अजमेर कराएगा परीक्षा, एग्जाम में हुए बड़े बदलाव

Govt Job: स्टेशन मास्टर के 1200 से ज्यादा पदों पर भर्ती, RRB अजमेर कराएगा परीक्षा, एग्जाम में हुए बड़े बदलाव

भारतीय रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। आरआरबी अजमेरको पहली बार यह भर्ती परीक्षा कराने की जिम्मेदारी मिली है। 1200 से ज्यादा पदों का विज्ञापन आ सकता है।

Oct 20, 2026
MP OBC Reservation:MP में 27% आरक्षण की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट पहुंची, मोहन सरकार ने दाखिल की SLP

MP OBC Reservation:MP में 27% आरक्षण की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट पहुंची, मोहन सरकार ने दाखिल की SLP

मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण पर मोहन सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी।

Oct 17, 2026
UPSSSC Lower PCS: यूपी लोअर पीसीएस 2026 में 1784 पदों पर भर्ती, 12वीं पास 10 नवंबर से करें आवेदन

UPSSSC Lower PCS: यूपी लोअर पीसीएस 2026 में 1784 पदों पर भर्ती, 12वीं पास 10 नवंबर से करें आवेदन

यूपीएसएसएससी ने इंटरमीडिएट स्तर की संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा का विज्ञापन निकाला है। पीईटी 2025 देने वाले 12वीं पास 1 दिसंबर तक फॉर्म भर सकेंगे।

Oct 16, 2026
MP OBC Reservation: OBC आरक्षण, मोहन सरकार एक्टिव, जाएगी सुप्रिम कोर्ट!, सॉलिसिटर जनरल से मिले CM

MP OBC Reservation: OBC आरक्षण, मोहन सरकार एक्टिव, जाएगी सुप्रिम कोर्ट!, सॉलिसिटर जनरल से मिले CM

मध्य प्रदेश में OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के मामले को लेकर राज्य सरकार ने मंथन तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली में भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से..

Oct 13, 2026
OBCआरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस पर बरसे CM मोहन यादव

OBCआरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस पर बरसे CM मोहन यादव

मध्यप्रदेश में 27% OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर सवाल उठाए। सरकार फैसले का कानूनी परीक्षण कराएगी।

Oct 10, 2026