कन्वर्जन रोकने पोस्टर लगाना असंवैधानिक नहीं-HC

कन्वर्जन रोकने पोस्टर लगाना असंवैधानिक नहीं-HC

By : Swadesh Bhopal
कन्वर्जन रोकने पोस्टर लगाना असंवैधानिक नहीं-HC

गांव में पादरियों की एंट्री पर रोक के मामले में याचिका खारिज

बिलासपुर/कांकेर। कांकेर जिले के कई गांवों में पादरियों और कन्वर्टेड ईसाइयों के प्रवेश पर रोक के खिलाफ दायर जनहित याचिकाओं को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने कहा कि प्रलोभन या गुमराह करके जबरन कन्वर्जन रोकने के लिए होर्डिंग्स लगाना असंवैधानिक नहीं है।

गांवों में लगे बोर्ड

कांकेर जिले के कुदाल, परवी, बांसला, घोटा, घोटिया, मुसुरपुट्टा और सुलंगी जैसे आधा दर्जन गांवों की सीमा पर होर्डिंग्स लगाई गई हैं। इन होर्डिंग्स में लिखा है कि गांव पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में आते हैं और ग्राम सभा संस्कृति की रक्षा के लिए पादरियों और कन्वर्टेड व्यक्तियों को धार्मिक कार्यक्रम या कन्वर्जन के लिए प्रवेश की अनुमति नहीं है। याचिकाकर्ताओं ने इन होर्डिंग्स को गैरकानूनी बताया था, लेकिन हाईकोर्ट ने कहा कि ये सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और स्थानीय संस्कृति की रक्षा के लिए जरूरी हैं।

हाईकोर्ट की हिदायत

कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को पेसा नियम 2022 के तहत ग्राम सभा और संबंधित अधिकारियों के पास जाने का निर्देश दिया। साथ ही, यदि गांव में प्रवेश रोकने या किसी खतरे की आशंका हो तो पुलिस की मदद लेने की सलाह दी।

राज्य सरकार का पक्ष

राज्य सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि याचिकाएं केवल आशंका पर आधारित हैं। सर्कुलर में कहीं भी धार्मिक नफरत फैलाने या होर्डिंग्स लगाने का निर्देश नहीं है। यह केवल अनुसूचित जनजातियों की पारंपरिक संस्कृति की रक्षा के लिए जारी किया गया है।

संबंधित सामग्री

Chhattisgarh HC: छत्तीसगढ़ HC का फैसला;  अविभाजित MP में बसने को पलायन मानकर खारिज नहीं होगा जाति प्रमाणपत्र

Chhattisgarh HC: छत्तीसगढ़ HC का फैसला; अविभाजित MP में बसने को पलायन मानकर खारिज नहीं होगा जाति प्रमाणपत्र

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कहा कि अविभाजित एमपी में एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाना अंतरराज्यीय पलायन नहीं है। जाति प्रमाणपत्र के दावे पर 60 दिन में नया फैसला लेना होगा।<br/>

Oct 30, 2026
HC ने खारिज की याचिका: रेसकोर्स मस्जिद में फिलहाल नहीं पढ़ी जाएगी नमाज

HC ने खारिज की याचिका: रेसकोर्स मस्जिद में फिलहाल नहीं पढ़ी जाएगी नमाज

दिल्ली हाईकोर्ट ने रेसकोर्स मस्जिद में नमाज की अंतरिम इजाजत देने से इनकार किया। जानिए सुरक्षा कारणों, सरकारी पक्ष और मस्जिद से जुड़े मामले में आगे क्या होगा।

Oct 29, 2026
गैर हिंदुओं के मंदिर प्रवेश पर मद्रास हाईकोर्ट सख्त, बिना शपथ पत्र दिये मंदिर जाने की इजाजत नहीं

गैर हिंदुओं के मंदिर प्रवेश पर मद्रास हाईकोर्ट सख्त, बिना शपथ पत्र दिये मंदिर जाने की इजाजत नहीं

मद्रास हाईकोर्ट ने आगम नियमों से चलने वाले मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर शपथ पत्र की शर्त रखी है। जानिए कोर्ट ने क्या कहा और यह नियम किन मंदिरों पर लागू होगा।

Oct 28, 2026
MP Teachers: 70 हजार शिक्षकों को झटका! छठवें वेतनमान और एरियर पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, अब आगे क्या?

MP Teachers: 70 हजार शिक्षकों को झटका! छठवें वेतनमान और एरियर पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, अब आगे क्या?

सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश के शिक्षकों को 2006 से 2016 तक छठवें वेतनमान और एरियर भुगतान संबंधी हाईकोर्ट के निर्देश पर अंतरिम रोक लगाई। अगली सुनवाई डेढ़ महीने बाद होगी।

Oct 27, 2026
Diwali Bonus News: CM साय ने बस्तर के मांझियों और चालकियों को दी दिवाली की सौगात, मानदेय 5000 और 3500 रुपये

Diwali Bonus News: CM साय ने बस्तर के मांझियों और चालकियों को दी दिवाली की सौगात, मानदेय 5000 और 3500 रुपये

बस्तर के मुरिया दरबार में सीएम विष्णुदेव साय ने मांझियों का मानदेय बढ़ाकर 2000 से 5000 रुपये और चालकियों का 1500 से बढ़ाकर 3500 रुपये प्रतिमाह करने का ऐलान किया है।

Oct 24, 2026