Sagar Banda Liquor Deaths: 2 Dead, 1 Critical

Sagar Liquor Death: सागर में फिर शराब कांड! देसी मदिरा पीने के बाद 2 की गई जान, तीसरा BMC में भर्ती, मचा हड़कंप

सागर के बंडा के सेमरा रामचंद्र गांव में देसी शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत हो गई और तीसरा गंभीर है। पुलिस और आबकारी विभाग जांच में जुटे हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Sagar Liquor Death: सागर में फिर शराब कांड! देसी मदिरा पीने के बाद 2 की गई जान, तीसरा BMC में भर्ती, मचा हड़कंप

Sagar Poisonious Liquor Death

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बार फिर जहरीली शराब से मौत का मामला सामने आया है। जिले के बंडा थाना क्षेत्र में देसी शराब पीने के बाद दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला गुगरा चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव सेमरा रामचंद्र का है। तीसरे बीमार व्यक्ति को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में भर्ती कराया गया है। पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें गांव पहुंचकर जांच कर रही हैं।

शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत

मृतकों की पहचान सेमरा रामचंद्र निवासी कमलेश लोधी (40), पिता नारायण लोधी और चंद्रभान लोधी (42), पिता मुलायम लोधी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक दोनों ने गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बंडा की सरकारी शराब दुकान से लाई गई देसी शराब पी थी। दोनों अलग-अलग रहते थे और साथ बैठकर शराब नहीं पी थी। कुछ ही देर बाद दोनों को सिरदर्द, उल्टी और आंखों में जलन की शिकायत होने लगी।

एक की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

परिजनों के अनुसार चंद्रभान की हालत रात करीब 3:30 बजे ज्यादा बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी चल ही रही थी कि उसकी मौत हो गई। वहीं कमलेश को गुरुवार शाम बीएमसी में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

दोनों मृतक पहले से थे बीमार

शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि दोनों मृतक पहले से बीमारियों से जूझ रहे थे। कमलेश को पाइल्स की समस्या थी और लंबे समय से उसे ज्यादा रक्तस्राव हो रहा था। वह खदान में काम करता था। चंद्रभान को शराब की लत थी। करीब तीन महीने पहले अधिक शराब पीने के बाद उसे भाग्योदय और बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे पेट में जलन की शिकायत भी रहती थी।

तीसरा व्यक्ति शुगर का मरीज, बीएमसी में भर्ती

शराब पीने के बाद बीमार हुए तीसरे व्यक्ति की पहचान कांटी मगरधा क्षेत्र के राजू, पिता अरविंद लोधी के रूप में हुई है। उसे भी शराब पीने की आदत है और वह शुगर का मरीज है। स्वजन के मुताबिक तीन महीने पहले हुई एचबीए1सी जांच में उसका शुगर स्तर 12 प्रतिशत तक था। तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले बंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुगर नियंत्रित करने के बाद बीएमसी रेफर किया गया।

पोस्टमार्टम और जांच जारी

शुक्रवार सुबह चंद्रभान का पोस्टमार्टम बंडा अस्पताल में और कमलेश का बीएमसी में कराया जा रहा है। आबकारी और पुलिस की टीमें मृतकों के गांव पहुंचकर स्वजन और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि तीनों ने किस ब्रांड की शराब पी थी। मौतों की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आएगी।

संबंधित सामग्री

CG Civic Election: छत्तीसगढ़ में सत्ता का सेमीफाइनल, 17 निकायों और अहिवारा सीट पर भाजपा-कांग्रेस की जंग

CG Civic Election: छत्तीसगढ़ में सत्ता का सेमीफाइनल, 17 निकायों और अहिवारा सीट पर भाजपा-कांग्रेस की जंग

छत्तीसगढ़ में दिसंबर में 17 निकायों के चुनाव और अहिवारा सीट पर उपचुनाव होना है। इसे साय सरकार के तीन साल का सेमीफाइनल माना जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों की परीक्षा है।

Nov 26, 2026
Ind VS Sri Lanka: सेमीफाइनल में भारत-ए की श्रीलंका-ए से भिड़ंत, तिलक ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

Ind VS Sri Lanka: सेमीफाइनल में भारत-ए की श्रीलंका-ए से भिड़ंत, तिलक ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में भारत-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। तनुश कोटियन का डेब्यू, प्लेइंग इलेवन में अभिषेक और वैभव भी।

Nov 26, 2026
Naxalite Dump Recover: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ी चोट, 13 लाख के दो ईनामी सरेंडर, डंप से नकदी-हथियार बरामद

Naxalite Dump Recover: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ी चोट, 13 लाख के दो ईनामी सरेंडर, डंप से नकदी-हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ में 13 लाख के दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर में सरेंडर किया। सुकमा में हथियार और बीजापुर में 39.77 लाख रुपये नकद बरामद हुए।

Nov 26, 2026
दंदरौआ धाम में बोले कथा व्यास स्वामी राघवाचार्य; 'जब सभी संस्कारवान होंगे तभी बचेगा सनातन'

दंदरौआ धाम में बोले कथा व्यास स्वामी राघवाचार्य; 'जब सभी संस्कारवान होंगे तभी बचेगा सनातन'

भिण्ड के दंदरौआ धाम में 30वें वार्षिक महोत्सव के दौरान कथा व्यास स्वामी राघवाचार्य ने कहा कि सभी लोग संस्कारवान होंगे तभी सनातन बचेगा। उन्होंने भक्ति और संस्कारों पर जोर दिया।

Nov 26, 2026
केंद्र और मध्य प्रदेश के बीच कृषि व ग्रामीण विकास पर महामंथन; योजनाओं को तेज गति देने का रोडमैप तैयार

केंद्र और मध्य प्रदेश के बीच कृषि व ग्रामीण विकास पर महामंथन; योजनाओं को तेज गति देने का रोडमैप तैयार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली के कृषि भवन में बैठक की। खेती, ग्रामीण विकास और लखपति दीदी जैसी योजनाओं की समीक्षा हुई।

Nov 26, 2026