अयोध्या राम मंदिर में नमाज पढ़ने का प्रयास, कश्मीरी मुस्लिम हिरासत में

अयोध्या राम मंदिर में नमाज पढ़ने का प्रयास, कश्मीरी मुस्लिम हिरासत में

अयोध्या राम मंदिर परिसर में कश्मीर के 55 वर्षीय व्यक्ति ने नमाज की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा, जांच एजेंसियां अलर्ट।

By : स्वदेश डेस्क
अयोध्या राम मंदिर में नमाज पढ़ने का प्रयास, कश्मीरी मुस्लिम हिरासत में

अयोध्याः उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में शुक्रवार को चौंकाने वाला मामला सामने आया। इसके चलते सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट हो गई। जब एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर नमाज पढ़ने की कोशिश की। जैसे ही उसने सीता रसोई के पास कपड़ा बिछाया, वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद व्यक्ति नारेबाजी करने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सुरक्षाबलों ने पकड़कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम अबु अहद शेख बताया। उसने बताया कि वह जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले का निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, खुफिया एजेंसियां और सीनियर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी से राम मंदिर परिसर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में पूछताछ की जा रही है कि वह अयोध्या क्यों आया और उसके इरादे क्या थे?

पकड़े गए आरोपियों के बयान की हो रही जांच

जांच एजेंसियां आरोपी के बयानों का सत्यापन करने के लिए राम मंदिर पथ और अयोध्या रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश पहुंचा और फिर अयोध्या आया। शुरुआत में तीन लोगों को पकड़े जाने की सूचना सामने आई थी, हालांकि अयोध्या के एसएसपी ने स्पष्ट किया कि हिरासत में केवल एक ही व्यक्ति है।

मंदिर में नमाज पढ़ने का कर रहा था प्रयास

पुलिस के मुताबिक, अबु अहद शेख गेट D1 से मंदिर परिसर में दाखिल हुआ और मुख्य मंदिर से करीब 200 मीटर दूर स्थित सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने के प्रयास में बैठ गया। सुरक्षा जांच के दौरान पहचान पत्र अनिवार्य न होने का फायदा उठाकर वह अंदर तक पहुंच गया। सुरक्षाकर्मियों को संदेह होने पर उस पर नजर रखी गई और संदिग्ध गतिविधि देखते ही हिरासत में ले लिया गया।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी के पास से आधार कार्ड बरामद हुआ है। सभी एजेंसियां उसकी पृष्ठभूमि, यात्रा मार्ग और मंशा की गहन जांच कर रही हैं। फिलहाल जिला प्रशासन और राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

संबंधित सामग्री

UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दीपोत्सव से पहले यूपीएसटीडीसी ने अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल शुरू किया है। 1 नवंबर से रोज दो बैच चलेंगे, छह घंटे में स्थलों के दर्शन होंगे।

Oct 30, 2026
UP MLC Election Message: यूपी एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के नतीजों से BJP-SP को सबक

UP MLC Election Message: यूपी एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के नतीजों से BJP-SP को सबक

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के चुनाव ने बीजेपी और सपा दोनों को संदेश दिया है। बीजेपी एमएलसी की बगावति और सपा का प्रत्यासी बदलना भारी पड़ा। निर्दलीय राजी यादव ने पैठ बनाई।

Oct 29, 2026
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बावरिया गैंग बदमाश टिड्डी का एनकाउंटर, 3 पुलिसकर्मी घायल

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बावरिया गैंग बदमाश टिड्डी का एनकाउंटर, 3 पुलिसकर्मी घायल

गजियाबाद के निवाड़ी क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बावरिया गैंग के बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी की मौत हो गई। एनकाउंटर में पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हुए हैं।

Oct 28, 2026
CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह लखनऊ में जनता दर्शन किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अफसरों को जमीन कब्जे के मामलों में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Oct 26, 2026
Bithoor News: लखनऊ में जीसीसी समिट का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी; बिल्हौर और बिठूर को 411 करोड़ की देंगे सौगात

Bithoor News: लखनऊ में जीसीसी समिट का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी; बिल्हौर और बिठूर को 411 करोड़ की देंगे सौगात

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिठूर में 411 करोड़ की 48 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद लखनऊ में जीसीसी इनोवेशन समिट 2026 का शुभारंभ करेंगे। इसमें कई एमओयू होंगे।

Oct 26, 2026