Hapur UGC Protest

Hapur UGC Protest: यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन से पहले पुलिस का शिकंजा, कई पदाधिकारी हाउस अरेस्ट

यूजीसी के विरोध में सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने सुबह से ही राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों पर शिकंजा कस दिया।

By : विकास जैन
Hapur UGC Protest: यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन से पहले पुलिस का शिकंजा, कई पदाधिकारी हाउस अरेस्ट

Hapur UGC Protest: यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन से पहले पुलिस का शिकंजा, कई पदाधिकारी हाउस अरेस्ट

प्रमोद शर्मा, हापुड़: यूजीसी के विरोध में सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने सुबह से ही राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों पर शिकंजा कस दिया। प्रदर्शन के लिए घरों से निकलने की तैयारी कर रहे कई पदाधिकारियों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस कार्रवाई से संस्था के पदाधिकारियों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।

हाउस अरेस्ट की कड़ी निंदा

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी ने पुलिस की हाउस अरेस्ट कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यूजीसी के कथित काले कानून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वापस लिए जाने तक आंदोलन और विरोध जारी रहेगा। उनका आरोप है कि यह कानून समाज को बांटने और तोड़ने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि देश को एकजुट रखना है तो इस कानून को वापस लेना जरूरी है।

यूजीसी स्वर्ण के लिए काला अध्याय

संस्था के जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने कहा कि यूजीसी कानून उनके अनुसार स्वर्ण समाज के लिए काला अध्याय है और इसे समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था इस मुद्दे को लेकर अपना आंदोलन आगे भी जारी रखेगी। उनके मुताबिक संस्था के प्रमुख पदाधिकारियों को पुलिस ने सुबह ही घर के अंदर नजरबंद कर दिया था।

ये हुए होम अरेस्ट

बताया गया कि वरिष्ठ जिला संयोजक हरिराज सिंह त्यागी और सोनू कंसल को तगासराय में पुलिस ने होम अरेस्ट कर लिया। हालांकि पुलिस की सख्ती के बावजूद जिला संरक्षक शशांक मुनि त्यागी, जिला सचिव मुकेश प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, चौधरी और सीताराम जाटव समेत कुछ पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने में सफल रहे। प्रदर्शन को लेकर पुलिस की सक्रियता चर्चा का विषय बनी रही।

संबंधित सामग्री

Hapur Accident News: जिस अंतिम संस्कार में शामिल होने निकले थे, खुद अर्थी पर लौटे तीन दोस्त

Hapur Accident News: जिस अंतिम संस्कार में शामिल होने निकले थे, खुद अर्थी पर लौटे तीन दोस्त

जिस अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तीन लोग घर से निकले थे, उन्हें क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है।

Oct 27, 2026
Hapur Pilkhuwa News: सेहत से खिलवाड़! नाले के कूड़े पर केले, सलाद पर मक्खियों का पहरा

Hapur Pilkhuwa News: सेहत से खिलवाड़! नाले के कूड़े पर केले, सलाद पर मक्खियों का पहरा

प्लेट में छोले-कुलचे, साथ में केले का सलाद और स्वाद के चटकारे! लेकिन अगर सलाद में इस्तेमाल होने वाले केले नाले से निकाले गए कूड़े के पास रखे हों और उन पर मक्खियां भिनभिना रही हों...

Oct 14, 2026
Hapur Food Department: नवरात्रि में मिलावट पर खाद्य विभाग का वार, 20 लीटर संदिग्ध घी सीज

Hapur Food Department: नवरात्रि में मिलावट पर खाद्य विभाग का वार, 20 लीटर संदिग्ध घी सीज

नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

Oct 10, 2026
Hapur Illegal Mining: चौकी से चंद कदम दूर डंपरों की आवाजाही, कथित खनन पर उठे सवाल

Hapur Illegal Mining: चौकी से चंद कदम दूर डंपरों की आवाजाही, कथित खनन पर उठे सवाल

गढ़ रोड स्थित ततारपुर चौराहे के आसपास कथित अवैध खनन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में डंपरों की आवाजाही के बीच कथित रूप से...

Sep 22, 2026
Hapur News: चैन कवर में फंसी साड़ी, बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दो महिलाएं घायल

Hapur News: चैन कवर में फंसी साड़ी, बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दो महिलाएं घायल

धौलाना-मसूरी रोड पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक से घर लौट रहीं दो महिलाएं अचानक हादसे का शिकार हो गईं। बाइक पर सवार एक महिला की साड़ी का हिस्सा चैन कवर में...

Sep 21, 2026