शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसाः ट्रेन की चपेट में आने से कपल और 2 बच्चों समेत 5 की मौत

शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसाः ट्रेन की चपेट में आने से कपल और 2 बच्चों समेत 5 की मौत

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बुधवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक पार कर रहे 5 लोग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा देख लोग कांप उठे।

By : स्वदेश डेस्क
शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसाः ट्रेन की चपेट में आने से कपल और 2 बच्चों समेत 5 की मौत

शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बुधवार की शाम ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ। इसने देखने वालों का कलेजा तक कांप गया। मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय बाइक सवार परिवार के साथ ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। ट्रेन से टकराने के बाद शव रेलवे ट्रैक पर बिखर गए।

दरअसल, हादसा जिले को रोजा रेलवे स्टेशन के पास मानव रहित क्रॉसिंग को पार करते समय हुआ। बाइक सवार लोगों को गरीब रथ एक्सप्रेस से टक्कर लग गई। इसमें 2 बच्चों समेत 5 लोगों की जान गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस और जीआरपी

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। वहीं, मृतकों की पहचान भी हो गई है। मृतकों में हरिओम (40) बनके गांव जिला लखीमपुर खीरी, सेठ पाल विकन्ना निगोही गांव शाहजहांपुर, सेठपाल की पत्नी पूजा और उसके दो बच्चों के रूप में हुई। पुलिस  और जीआरपी ने शवों को कलेक्टर बैग में सील करने पड़े। इनको पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

बाजार से लौट रहे थे सभी

मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग शाहजहांपुर की बुध बाजार गए थे। वहां से खरीददारी कर लखीमपुर वापस जा रहे थे। इसी दौरान रोजा स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग पर हादसा हो गया। सूचना पर हरिओम के पिता लालाराम मौके पर पहुंचे। उन्होंने ही मृतकों की पहचान की। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है।

संबंधित सामग्री

Big Breaking: विशाखापट्टनम की HPCL रिफाइनरी में धमाका, ऊंची लपटें उठीं, इलाका खाली कराया गया

Big Breaking: विशाखापट्टनम की HPCL रिफाइनरी में धमाका, ऊंची लपटें उठीं, इलाका खाली कराया गया

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में HPCL की ऑयल रिफाइनरी में धमाका हुआ है। ऊंची लपटें और घना धुआं दूर तक दिखा। अलार्म बजते ही आसपास का रिहायशी इलाका खाली कराया गया।

Nov 02, 2026
Indore Student Accident: इंदौर के स्कूली बच्चों का वाहन लाहौल में खाई में गिरा, शिक्षक समेत 7 घायल

Indore Student Accident: इंदौर के स्कूली बच्चों का वाहन लाहौल में खाई में गिरा, शिक्षक समेत 7 घायल

हिमाचल के लाहौल स्पीति में घूमने गए इंदौर के स्कूली बच्चों का टेंपो ट्रैवलर सोमवार को कोकसर के पास सड़क से नीचे उतर गया। हादसे में एक शिक्षक और 7 बच्चे घायल हुए, सभी की हालत स्थिर है।

Nov 02, 2026
Amethi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत और ककवा हादसे में दूसरी मौत

Amethi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत और ककवा हादसे में दूसरी मौत

ननिहाल में शादी समारोह की खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने परिवार को कभी न भूलने वाला गम दे दिया। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के वारिसगंज में ट्रैक्टर की टक्कर से दो वर्षीय मासूम असमीरा...

Nov 02, 2026
Florida Plane Crash: अमेरिका में भीषण विमान हादसा: सड़क पर  मिसाइल की तरह गिरा  लियरजेट,  9 लोगों की दर्दनाक मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका में भीषण विमान हादसा: सड़क पर मिसाइल की तरह गिरा लियरजेट, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

क्रेस्टहेवन के पास विमान सड़क पर गिरकर आग के गोले में बदल गया। हादसे में 9 लोगों की मौत हुई, जबकि दुर्घटना के कारणों की NTSB जांच कर रहा है।

Nov 02, 2026
Ujjain Tragic Accident: उज्जैन के होटल में चैंबर साफ करने उतरे 4 लोगों की मौत, बचाने गए 2 की भी हालत बिगड़ी

Ujjain Tragic Accident: उज्जैन के होटल में चैंबर साफ करने उतरे 4 लोगों की मौत, बचाने गए 2 की भी हालत बिगड़ी

उज्जैन में एक निजी होटल का चैंबर साफ करने उतरे चार लोगों की मौत हो गई। बचाने उतरे दो लोग अस्पताल में भर्ती हुई हैं। पुलिस ने कटर से गेट कटवाकर डेढ़ घटें में सभी को बाहर निकाला।

Nov 01, 2026