Shivpuri Lawyer Shot Dead in Broad Daylight

शिवपुरी में दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, वकीलों में रोष

शिवपुरी में दिनदहाड़े वकील संजय सक्सेना की गोली मारकर हत्या। परिवार ने जमीन विवाद के चलते चार लोगों पर आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी।

By : स्वदेश डेस्क
शिवपुरी में दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, वकीलों में रोष

शिवपुरी। शनिवार को शिवपुरी जिले में दिनदहाड़े एक वरिष्ठ अधिवक्ता की हत्या ने कानूनी जगत और शहर में हड़कंप मचा दिया। करैरा सिविल कोर्ट जा रहे वकील संजय सक्सेना पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोग और आसपास के लोग दहशत में आ गए। 

कोर्ट जाते समय हुई हत्या

संजय सक्सेना रोज की तरह बाइक से कोर्ट जा रहे थे। तभी करैरा शहर से करीब 4-5 किलोमीटर दूर एक सुनसान रास्ते पर पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला किया। हमलावर किसी वाहन से आए थे या पैदल थे, इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के कुछ ही समय बाद उस रास्ते से गुजर रहे एक अन्य वकील ने संजय सक्सेना को सड़क पर पड़ा देखा। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही करैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। आसपास के क्षेत्रों में सर्चिंग और संदिग्धों की पहचान की जा रही है। सूत्रों की मानें तो शुरुआती जांच में यह वारदात सुनियोजित लग रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में सक्रिय है।

जमीन विवाद को हत्या की वजह बताया

परिवार ने इस हत्या का संबंध जमीनी विवाद से जोड़ा है। प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया है कि परिजन ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस वारदात ने वकीलों में गहरा रोष पैदा कर दिया है। वकील समाज ने शासन-प्रशासन से सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हमले रोकने जा सकें।

संबंधित सामग्री

नो-एंट्री जोन में मौत बनकर दौड़ रहे भारी वाहन, दो मौतों के बाद भी चेते जिम्मेदार 

नो-एंट्री जोन में मौत बनकर दौड़ रहे भारी वाहन, दो मौतों के बाद भी चेते जिम्मेदार 

शिवपुरी शहर की सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। जिन मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है...

Nov 01, 2026
Karwa Chauth Dispute: शिवपुरी में पत्नी ने नहीं रखा करवाचौथ का व्रत, शिकायत लेकर थाने पहुंचा पति, पुलिस हैरान

Karwa Chauth Dispute: शिवपुरी में पत्नी ने नहीं रखा करवाचौथ का व्रत, शिकायत लेकर थाने पहुंचा पति, पुलिस हैरान

शिवपुरी के बदरवास थाना क्षेत्र में करवाचौथ को लेकर पति पत्नी का अनोखा विवाद थाने तक पहुंच गया। पत्नी के व्रत नहीं रखने पर पति ने पुलिस के लिखित शिकायत दे दी। जो लिखा उसके बाद पुलिस का माथा ठनक गया।

Oct 30, 2026
Shivpuri News: शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, 5 घंटे के भीतर दो बहनों की मौत; 4 बच्चों समेत 7 जिंदगियां खत्म

Shivpuri News: शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, 5 घंटे के भीतर दो बहनों की मौत; 4 बच्चों समेत 7 जिंदगियां खत्म

शिवपुरी में पांच घंटे के भीतर दो सगी बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम पसरा है। पुलिस दोनों घटनाओं की हर पहलू से जांच कर रही है।

Oct 30, 2026
Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

शिवपुरी में दो अलग अलग घटनाओं में सगी बहनों अंजली और सीता रावत समेत 6 लोगों की कुएं में मौत हो गई। पति की मौत के बाद अंजली तनाव में थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

Oct 29, 2026
Shivpuri Viral Video: शिवपुरी के भदैया कुंड पर पत्नी और उसके दोस्त की बेल्ट से पिटाई, वीडियो वायरल

Shivpuri Viral Video: शिवपुरी के भदैया कुंड पर पत्नी और उसके दोस्त की बेल्ट से पिटाई, वीडियो वायरल

शिवपुरी के धार्मिक पर्यटन स्थल भदैया कुंड से दोपहर के समय मारपीट का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर एक महिला...

Oct 21, 2026