Gwalior 316 houses and Shops to be demolish notice

Gwalior Bulldozer Action: ग्वालियर में एलिवेटेड रोड के रास्ते में 316 मकान और दुकान टूटेंगे, नोटिस जारी

ग्वालियर में एलिवेटेड रोड के दूसरे चरण के लिए फूलबाग से गिरवाई तक 316 मकान और दुकान तोड़े जाएंगे। तहसीलदार ने नोटिस जारी कर दिए हैं। 15 अक्टूबर से काम तेज होगा।

By : संजय चतुर्वेदी
Gwalior Bulldozer Action: ग्वालियर में एलिवेटेड रोड के रास्ते में 316 मकान और दुकान टूटेंगे, नोटिस जारी

Gwalior Bulldozer action elevated Road work

ग्वालियर। शहर में एलिवेटेड रोड के दूसरे चरण का रास्ता साफ करने के लिए प्रशासन बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। फूलबाग से गिरवाई तक के रूट में आने वाले 316 मकान और दुकान तोड़े जाएंगे। तहसीलदार लश्कर मनीष जैन ने सोमवार को इस सभी संपत्तियों के नोटिस जारी कर दिए हैं। नोटिस दो दिन के भीतर पहुंचाए जाएंगे। उसके बाद बड़े स्तर पर अभियान चलेगा।

PWD के पत्र के बाद शुरू हुई जमीन की प्रक्रिया

लोक निर्माण विभाग के सेतु संभागन के कार्यपालन यंत्री ने निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा था। इसी पत्र केबाद सोमावार को कार्रवाई आगे बढ़ी। फूलबाग से गिरवाई तक कुल 21.50 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इस जमीन पर सरकारी और निजी, दोनों तरह की संपत्तियाँ बनी हैं। तहसीलदार मनीष जैन के अनुसार नोटिस एक से दो दिन में पहुंचा दिए जाएंगे।

किस इलाके में कितनी संपत्तियों पर गाज गिरेगी

एलिवेटेड रोड के चलते कुल 316 संपत्तियों में 121 निजी जमीन के भूस्वामी हैं। वहीं, 195 लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। इलाकेवार देखें तो वीरपुर में 19 सरकारी और 28 निजी संपत्तियां हैं। गिरवाईि में 20 सरकारी और 6 प्राइवेट संपत्तियों पर कार्रवाई होगी। कोटा लश्कर में 69 सरकारी और 25 निजी संपत्तियां मार्क की गई है। सबसे ज्यादा असर शहर लश्कर में दिखेगा। यहां 87 सरकारी और 62 निजी संपत्तियां हटाई जानी हैं। इसके  लिए प्रशासन से सहयोग भी मांगा गया है। कुल132 पीयरों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी। ताकि एंट्री और एक्जिट लूप बन सकें।

15 अक्टूबर से काम तेज होने पर कहां बनेंगे लूप

बारिश का मौसम अब लगभग खत्म होने को है। इसी को देखते हुए 15 अक्टूबर से दूसरे चरण का काम तेज करने की योजना बनी है। प्राथमिक प्लान के अनुसार फूलबाग से गिरवाई की ओर जाते समय फूलबाग और तारागंज पर एंट्री लूप बनेंगे। एक्जिट लूप नदी गेट, जीवाजीगंज, हनुमान बांध और गिरवाई पर तैयार होंगे। गिरवाई से फूलबाग की तरफ आने वाले रास्ते में गिरवाई, हनुमान बांध, तारागंज और जीवाजीगंज पर एंट्री लूप बनाए जाएंगे। इस दिशा में एक्जिट लूप सिर्फ दो होंगे। जनकगंज और फूलबाग में। इनमें से एक एक्जिट लूप फूलबाग से एंट्री लूप से थोड़ी दूरी पर रखा जाएगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026