राजधानी में लव जिहाद के खिलाफ सकल हिंदू समाज ने दिया धरना

राजधानी में लव जिहाद के खिलाफ सकल हिंदू समाज ने दिया धरना

By : Swadesh Bhopal
राजधानी में लव जिहाद के खिलाफ सकल हिंदू समाज ने दिया धरना

राजधानी के जिलाधीश कार्यालय के समक्ष मॉडल खुशबू अहिरवार के परिवार ने प्रदर्शन किया। इस आयोजन को ‘न्याय प्रदर्शन’ का नाम दिया गया था। कार्यक्रम सकल हिंदू समाज के नेतृत्व में आयोजित किया गया। परिवार ने पुलिस जांच से असंतुष्ट होने का आरोप लगाते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग उठाई।

समाज के भोपाल महानगर संयोजक सूरज खरे ने बताया कि आरोपी कासिम अहमद ने राहुल का नाम लेकर मॉडल खुशबू अहिरवार से दोस्ती की थी। उसे झांसा दिया गया था कि वह दुबई आता-जाता है और अपने सम्पर्कों के जरिए वहां उसे मॉडलिंग का काम दिला देगा। यह सुनियोजित तरीके से चल रहा लव-जिहाद है। आरोपी उसे अरब देशों में बेचने की तैयारी कर रहा था। इससे पहले मॉडल की मौत हो गई। उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए।

पुलिस के अधिकारी तकनीकी कारण बताकर लव-जिहाद जैसे गंभीर मामले को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर कार्यालय से एडीएम और पुलिस के अधिकारियों ने ज्ञापन लिया। पीड़ित परिवार को यकीन दिलाया गया कि उनके परिवार और दो बेटियों की सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा।

ये था मामला

मूलतः विदिशा जिले के मंडी बामोरा निवासी खुशबू अहिरवार उर्फ़ खुशी, भोपाल के छोला मंदिर स्थित एक मल्टी में रहती थी और मॉडलिंग का काम करती थी। उसकी पहचान शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र स्थित शमीम मंजिल के पीछे रहने वाले कासिम अहमद से हुई। कासिम अहमद निशातपुरा स्थित करोद में कैफे चलाता था। वहीं उसकी खुशबू से पहचान हुई।

कासिम अहमद, जो मूलतः उज्जैन का रहने वाला है, दुबई में काम करने के बाद भोपाल में व्यापार करने लगा था और दुबई से सामान भी लाता था। मॉडल उसके पास तीन-चार महीने से लिव-इन में रहने लगी थी।

आरोपी 09 नवंबर की रात मॉडल के साथ बस से लौट रहा था। तभी खुशबू की तबीयत बिगड़ गई और आरोपी उसे बस से उतारकर चिरायु अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी। 10 नवंबर को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्भवती होने के साथ पॉलीफियन ट्यूब फटने से मौत होने का कारण बताया गया।

11 नवंबर की रात लगभग नौ बजे जीरो पर प्रकरण दर्ज करके केस डायरी छोला मंदिर थाने को भेजी गई। इससे पहले बजरंग दल और परिजनों ने थाने का घेराव कर हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग की थी। खजूरी सड़क थाना पुलिस का कहना है कि ब्लड, डीएनए और बिसरा रिपोर्ट मिलने के बाद ही वह परिजनों की मांग को लेकर ठोस निर्णय पर पहुँच सकेगी।

संबंधित सामग्री

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है।

Nov 02, 2026
MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा एक बेहद दिलचस्प नाम की चर्चा तेज हो गई है।

Nov 02, 2026
Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

भोपाल के पश्चिमी बायपास रोड के निर्माण में रोज 4500 किलोलीटर पानी लगेगा। पर्यावरणविद् डॉ सुभाष पांडेय ने 29 गांवों में गंभीर पेयजल संकट की आशंका जताई है।<br/>

Oct 30, 2026
खंडवा से बीना तक रेलवे ट्रैक के दोनों ओर लगेगी 15 फीट ऊंची तार फेंसिंग, 288 करोड़ की परियोजना मंजूर

खंडवा से बीना तक रेलवे ट्रैक के दोनों ओर लगेगी 15 फीट ऊंची तार फेंसिंग, 288 करोड़ की परियोजना मंजूर

पश्चिम मध्य रेलवे के खंडवा से बीना रेल खंड में 288 करोड़ रुपये की लागत से 530 किमी लंबी फेंसिंग लगेगी। रातापानी अभयारण्य वाले बुधनी बरखेड़ा हिस्से में सबसे पहले काम होगा।

Oct 30, 2026