Hapur Crime News

Hapur Crime: बिरयानी का ठेला हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले, आठ घायल

कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में रविवार सुबह बिरयानी का ठेला हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। सड़क पर ठेला लगाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।

By : विकास जैन
Hapur Crime: बिरयानी का ठेला हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले, आठ घायल

Hapur Crime: बिरयानी का ठेला हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले, आठ घायल

प्रमोद शर्मा, हापुड़: कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में रविवार सुबह बिरयानी का ठेला हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। सड़क पर ठेला लगाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में दोनों पक्षों के करीब आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

पुलिस के अनुसार, गांव निवासी विशाल पुत्र मनोज ने सड़क पर बिरयानी का ठेला लगाया हुआ था। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गौरव पुत्र किशन और मोहित पुत्र दिनेश बाइक से वहां से गुजर रहे थे। बताया गया कि रास्ते में ठेला होने के कारण उसे हटाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई और लाठी-डंडे निकल आए।

संघर्ष के दौरान अनुज, किशन लाल, मोहित, गौरव, दिनेश, मामकोर पत्नी सूरजपाल, चमन और नरेश घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस गांव की स्थिति पर नजर रख रही है। विवाद के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

Hapur Accident News: जिस अंतिम संस्कार में शामिल होने निकले थे, खुद अर्थी पर लौटे तीन दोस्त

Hapur Accident News: जिस अंतिम संस्कार में शामिल होने निकले थे, खुद अर्थी पर लौटे तीन दोस्त

जिस अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तीन लोग घर से निकले थे, उन्हें क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है।

Oct 27, 2026
Hapur Pilkhuwa News: सेहत से खिलवाड़! नाले के कूड़े पर केले, सलाद पर मक्खियों का पहरा

Hapur Pilkhuwa News: सेहत से खिलवाड़! नाले के कूड़े पर केले, सलाद पर मक्खियों का पहरा

प्लेट में छोले-कुलचे, साथ में केले का सलाद और स्वाद के चटकारे! लेकिन अगर सलाद में इस्तेमाल होने वाले केले नाले से निकाले गए कूड़े के पास रखे हों और उन पर मक्खियां भिनभिना रही हों...

Oct 14, 2026
Hapur Food Department: नवरात्रि में मिलावट पर खाद्य विभाग का वार, 20 लीटर संदिग्ध घी सीज

Hapur Food Department: नवरात्रि में मिलावट पर खाद्य विभाग का वार, 20 लीटर संदिग्ध घी सीज

नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

Oct 10, 2026
Hapur Illegal Mining: चौकी से चंद कदम दूर डंपरों की आवाजाही, कथित खनन पर उठे सवाल

Hapur Illegal Mining: चौकी से चंद कदम दूर डंपरों की आवाजाही, कथित खनन पर उठे सवाल

गढ़ रोड स्थित ततारपुर चौराहे के आसपास कथित अवैध खनन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में डंपरों की आवाजाही के बीच कथित रूप से...

Sep 22, 2026
Hapur News: चैन कवर में फंसी साड़ी, बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दो महिलाएं घायल

Hapur News: चैन कवर में फंसी साड़ी, बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दो महिलाएं घायल

धौलाना-मसूरी रोड पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक से घर लौट रहीं दो महिलाएं अचानक हादसे का शिकार हो गईं। बाइक पर सवार एक महिला की साड़ी का हिस्सा चैन कवर में...

Sep 21, 2026