UP New Vidhan Bhavan

यूपी को मिलेगा नया हाईटेक विधानभवन, सहारा शहर की 245 एकड़ जमीन पर बनेगा मेगा प्रशासनिक परिसर

लखनऊ के सहारा शहर की 245 एकड़ जमीन पर नया हाईटेक विधानभवन बनेगा। परियोजना में डिजिटल विधानसभा, सचिवालय, सीएम आवास, विधायक हॉस्टल और अंडरग्राउंड टनल शामिल होगी।

By : स्वदेश डेस्क
यूपी को मिलेगा नया हाईटेक विधानभवन, सहारा शहर की 245 एकड़ जमीन पर बनेगा मेगा प्रशासनिक परिसर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नए और अत्याधुनिक विधानभवन के निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं। गोमतीनगर स्थित सहारा शहर की 245 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस मेगा प्रशासनिक परिसर के लिए कई कंपनियों ने सोमवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) में अपना प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। अब इन प्रस्तावों के आधार पर शासन स्तर पर गठित उच्च स्तरीय समिति निर्माण एजेंसी का चयन करेगी।

100 साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर होगा निर्माण

प्रस्तावित नया विधानभवन पूरी तरह पेपरलेस और डिजिटल होगा। इसे भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जाएगा, ताकि आधुनिक तकनीक, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था एक ही परिसर में उपलब्ध हो सके।

एक ही परिसर में कई महत्वपूर्ण भवन

योजना के तहत नए विधानभवन के साथ अत्याधुनिक सचिवालय, मुख्यमंत्री आवास, विधायक हॉस्टल और वीवीआईपी प्रशासनिक ब्लॉक भी विकसित किए जाएंगे। इससे शासन और प्रशासन से जुड़े कई विभाग एकीकृत परिसर में संचालित हो सकेंगे।

जाम से राहत के लिए बनेगी अंडरग्राउंड टनल

वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान गोमतीनगर में ट्रैफिक जाम से बचने के लिए परियोजना में अंडरग्राउंड टनल और विशेष प्रवेश-निकास मार्ग का भी प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा पूरे परिसर में आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था और हाईटेक निगरानी प्रणाली विकसित की जाएगी।

आधुनिकता के साथ दिखेगी यूपी की सांस्कृतिक पहचान

नए विधानभवन का डिजाइन केवल आधुनिक तकनीक तक सीमित नहीं रहेगा। इसकी वास्तुकला में उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत की झलक भी देखने को मिलेगी। एलडीए के अनुसार, सभी कंपनियों के प्रस्ताव शासन को भेज दिए जाएंगे, जिसके बाद अंतिम एजेंसी का चयन किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दीपोत्सव से पहले यूपीएसटीडीसी ने अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल शुरू किया है। 1 नवंबर से रोज दो बैच चलेंगे, छह घंटे में स्थलों के दर्शन होंगे।

Oct 30, 2026
UP MLC Election Message: यूपी एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के नतीजों से BJP-SP को सबक

UP MLC Election Message: यूपी एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के नतीजों से BJP-SP को सबक

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के चुनाव ने बीजेपी और सपा दोनों को संदेश दिया है। बीजेपी एमएलसी की बगावति और सपा का प्रत्यासी बदलना भारी पड़ा। निर्दलीय राजी यादव ने पैठ बनाई।

Oct 29, 2026
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बावरिया गैंग बदमाश टिड्डी का एनकाउंटर, 3 पुलिसकर्मी घायल

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बावरिया गैंग बदमाश टिड्डी का एनकाउंटर, 3 पुलिसकर्मी घायल

गजियाबाद के निवाड़ी क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बावरिया गैंग के बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी की मौत हो गई। एनकाउंटर में पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हुए हैं।

Oct 28, 2026
CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह लखनऊ में जनता दर्शन किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अफसरों को जमीन कब्जे के मामलों में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Oct 26, 2026
Bithoor News: लखनऊ में जीसीसी समिट का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी; बिल्हौर और बिठूर को 411 करोड़ की देंगे सौगात

Bithoor News: लखनऊ में जीसीसी समिट का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी; बिल्हौर और बिठूर को 411 करोड़ की देंगे सौगात

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिठूर में 411 करोड़ की 48 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद लखनऊ में जीसीसी इनोवेशन समिट 2026 का शुभारंभ करेंगे। इसमें कई एमओयू होंगे।

Oct 26, 2026