UP Lekhpal Bharti: यूपी लेखपाल के 7944 पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, जान लें पूरी प्रक्रिया

UP Lekhpal Bharti: यूपी लेखपाल के 7944 पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, जान लें पूरी प्रक्रिया

UP Lekhpal: उत्तर प्रदेश में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से लेखपाल के 7994 पदों पर रजिस्ट्रेशन 29 दिसंबर से शुरू हो गई है। आवेदन से पहले ओटीआर करना जरूरी है।

By : स्वदेश डेस्क
UP Lekhpal Bharti: यूपी लेखपाल के 7944 पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, जान लें पूरी प्रक्रिया

लखनऊः उत्तर प्रदेश में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से लेखपाल के 7 हजार 994 पदों पर 29 दिसंबर से ऑनलाइन प्रोसेस शुरू हो गया है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) करना होगा। इसमें फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास आवश्यक योग्यताएं होनी चाहिए। इसके साथ ही फॉर्म भरने की प्रोसेस अच्छे से समझ लेना जरूरी है, ताकि फॉर्म में किसी तरह की गलती ना हो।

क्या है आवेदन की आखिरी तारीख

जैसा कि पहले ही जानकारी दी गई है कि लेखपाल की भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 29 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं। वहीं, यह प्रक्रिया 28 जनवरी 2026 तक चलेगी। योग्य कैंडिडेट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए कैंडिडेट का UPTET-2025 पास होना अनिवार्य है।

आवेदन से पहले की जरूरी प्रोसेस

जो अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं उन्हें जरूरी बातें जान लेना चाहिए-

-पहले उम्मीदवार का UPSSSC पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा होना चाहिए।

-सभी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारी सही होना चाहिए। इसमें इंटरमीडिएट (12वीं) एवं उसके समकक्ष, साथ में PET-2025।

-पासपोर्ट साइज को फोटो और हस्ताक्षर जो कि स्कैन फॉर्मेट में हों, पहले से तैयार कर लें।

- अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क का ऑनलाइन पेमेंट करना होगा।

जानें आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया

सबसे पहले उम्मीदवार को UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in को खोले।

होम पेज में आपको होम पेज में “Lekhpal Recruitment 2025” या “Apply Online” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

इसमें क्लिक करने पर ऑनलाइन आवेदन करने का ऑप्शन खुलेगा। इसमें सबमिट अप्लीकेशन पर क्लिक करने पर आगे की डिटेल भरने की जानकारी सामने आएगी।

अब अपने ओटीआर नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड की मदद से लॉगिन करें। जिन उम्मीदवारों ने पहले से ओटीआर किया है, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है।

लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, श्रेणी (कैटेगरी), पता और संपर्क विवरण भरना होगा। पहले से ओटीआर में भरी गई जानकारी अपने आप दिखाई देगी।

प्री सेट साइज में फोटो, साइन और डॉक्यूमेंट अपलोड कीजिए-

फोटो

हस्ताक्षर

शैक्षिक प्रमाण पत्र

फॉर्म फीस का पेमेंट करें

जानकारी भरने के बाद ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) से आवेदन शुल्क जमा करें।

सबमिट किए फॉर्म का प्रिंट लें

सभी जानकारी चेक करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें।

संबंधित सामग्री

UP PET 2026: यूपी PET परीक्षा शुरू, कहीं कलावा कटा तो कहीं बेल्ट उतरवाई गई, प्रदेशभर में 12 लाख देंगे एग्जाम

UP PET 2026: यूपी PET परीक्षा शुरू, कहीं कलावा कटा तो कहीं बेल्ट उतरवाई गई, प्रदेशभर में 12 लाख देंगे एग्जाम

यूपी PET परीक्षा आज से शुरू हुई। 60 जिलों के 1,372 केंद्रों पर पहले दिन करीब 12 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे। गेट पर सख्त चेकिंग हुई। लखनऊ में कलावा कटा, कानपुर में बाल खुलवाए गए, मथुरा में बेल्ट उतरवाई गई।

Oct 25, 2026
UPSSSC Lower PCS: यूपी लोअर पीसीएस 2026 में 1784 पदों पर भर्ती, 12वीं पास 10 नवंबर से करें आवेदन

UPSSSC Lower PCS: यूपी लोअर पीसीएस 2026 में 1784 पदों पर भर्ती, 12वीं पास 10 नवंबर से करें आवेदन

यूपीएसएसएससी ने इंटरमीडिएट स्तर की संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा का विज्ञापन निकाला है। पीईटी 2025 देने वाले 12वीं पास 1 दिसंबर तक फॉर्म भर सकेंगे।

Oct 16, 2026
Madhu Singh Amethi: अधीनस्थ सेवा आयोग में मधु सिंह का चयन, गांव में खुशी की लहर

Madhu Singh Amethi: अधीनस्थ सेवा आयोग में मधु सिंह का चयन, गांव में खुशी की लहर

विकासखंड भादर के घोरहा गांव निवासी जयेन्द्र बहादुर सिंह की बेटी मधु सिंह का उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में चयन होने पर परिवार के साथ पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Sep 14, 2026
UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026: वन रक्षक और वाइल्डलाइफ गार्ड के 708 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026: वन रक्षक और वाइल्डलाइफ गार्ड के 708 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू

UPSSSC ने वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक के 708 पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास और PET-2025 में शामिल उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Jun 30, 2026
चाहिए सरकारी नौकरी? ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, 4500 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती

चाहिए सरकारी नौकरी? ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, 4500 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर। UPSSSC, RPSC, BSNL और NCL समेत कई विभागों में 4,500 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। जानिए योग्यता, आवेदन की अंतिम तारीख और चयन प्रक्रिया।

Jun 08, 2026