Varanasi Ghar Wapsi Sanatan Dharma

घर वापसीः वाराणसी में 11 लोगों ने छोड़ा इस्लाम

वाराणसी के बाराडीह भुसौला गांव में 3 परिवारों के 11 लोगों ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ इस्लाम छोड़ सनातन धर्म अपनाया। कार्यक्रम धर्म जागरण मंच द्वारा आयोजित किया गया।

By : स्वदेश डेस्क
घर वापसीः वाराणसी में 11 लोगों ने छोड़ा इस्लाम

कपसेठी थाना क्षेत्र के बाराडीह भुसौला गांव में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस कार्यक्रम में तीन परिवारों के कुल 11 लोगों ने इस्लाम मत छोड़कर सनातन धर्म अपना लिए। यह पूरा आयोजन वैदिक रीति-रिवाजों और धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया।

यह कार्यक्रम धर्म जागरण मंच काशी जिला की ओर से भुसौवला पेट्रोल पंप के पास आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में यज्ञ, हवन और पूजा-पाठ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी लोगों ने विधिवत पूजा में हिस्सा लिया। इसके बाद तिलक लगाया गया और हाथों में कलावा बांधकर उन्हें सनातन धर्म में शामिल किया गया। धर्म परिवर्तन करने वाले लोग मुस्लिम नट बिरादरी से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनमें सफी नट, मुख्तार और वकील के परिवार शामिल हैं।

सभी 11 लोगों ने हिंदू धर्म अपनाने के साथ नए हिंदू नाम भी रखे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बताया कि पूरा आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में हुआ और कहीं किसी तरह का विवाद नहीं हुआ। सनातन धर्म अपनाने वाले लोगों का कहना है कि उनके पूर्वज कई पीढ़ियों पहले इस्लाम में गए थे, लेकिन उनकी आस्था हमेशा भगवान शिव में रही। उन्होंने कहा कि अब वे अपनी पुरानी परंपराओं और सनातन संस्कृति के अनुसार जीवन जीना चाहते हैं। वे हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-पाठ करेंगे। इस कार्यक्रम में धर्म जागरण मंच के संयोजक प्रदीप, रामाश्रय, संतोष, आनंद समेत कई लोग मौजूद रहे।

अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का काम

आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं। उनका कहना है कि यह सब लोगों की अपनी इच्छा से किया गया है। गांव के कई लोगों ने भी इस आयोजन को शांतिपूर्ण बताया। यह आयोजन पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026