कार्तिक पूर्णिमा पर शिव योग और कृत्तिका नक्षत्र में होगा स्नान, जानिए देव दीपावली का महत्व

कार्तिक पूर्णिमा पर शिव योग और कृत्तिका नक्षत्र में होगा स्नान, जानिए देव दीपावली का महत्व

By : स्वदेश डेस्क
कार्तिक पूर्णिमा पर शिव योग और कृत्तिका नक्षत्र में होगा स्नान, जानिए देव दीपावली का महत्व

नईदिल्ली। कार्तिक पूर्णिमा के दिन शिव योग, सिद्ध योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा को शिव योग प्रात:काल से लेकर रात 11:39 बजे तक है, उसके बाद से सिद्ध योग अगले दिन तक रहेगा। पूर्णिमा वाले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 01 बजकर 35 मिनट से शुरू होगा और 28 नवंबर को प्रात: 06 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। कार्तिक पूर्णिमा को दोपहर 01 बजकर 35 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र है, उसके बाद से रोहिणी नक्षत्र है। 

- कार्तिक पूर्णिमा देवताओं के लिए महत्वपूर्ण क्यों 

पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी और देवता कार्तिक पूर्णिमा को शिव नगरी काशी की गंगा नदी एवं पंचनद संगम के पवित्र जल में स्नान करने आते हैं और संध्या काल में दीपक जलाते हैं। इस कारण से इस दिन को देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है । अतः कार्तिक पूर्णिमा को प्रदोष काल में देव दीपावली मनाई जाती है । कार्तिक पूर्णिमा के दिन हरिद्वार, प्रयाग, वाराणसी , पंचनद आदि सभी मंदिरों और गंगा यमुना के घाटों को दीपों से सजाया जाता है।देव दीपावली पर पंचनद तट की अलौकिक और भव्य छटा देखने को मिलती है।

- कार्तिक पूर्णिमा का महत्व 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा को भगवान शिव ने असुरराज त्रिपुरासुर का वध किया था इस कारण कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं मान्यता है कि इस दिन समस्त देवता संयुक्त रूप से पचंनद पर भगवान शिव की पूजा करते हैं। भगवान शिव की कृपा से देवों को त्रिपुरासुर के आतंक से मुक्ति मिली थी। इसलिए देवता कार्तिक पूर्णिमा को पंचनद में स्नान करने के बाद देव दीपावली मनाते हैं। 


संबंधित सामग्री

Janjgir Road Accident:  भजन गाने निकले थे 3 साथी, तेज रफ्तार बस ने रास्ते में ही छीन ली सांसे, गांव में पसरा मातम

Janjgir Road Accident: भजन गाने निकले थे 3 साथी, तेज रफ्तार बस ने रास्ते में ही छीन ली सांसे, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के डभरा-चंद्रपुर मार्ग पर बस-बाइक की भिड़ंत में भजन गाने जा रहे दर्री गांव के 3 ग्रामीणों की मौत हो गई। बस चालक मौके से फरार है।

Nov 23, 2026
रामायण’ के लिए रहमान ने छोड़ीं 12 फिल्में, ‘रावण तांडव’ के 13 वर्जन के बाद तैयार हुआ फाइनल म्यूजिक

रामायण’ के लिए रहमान ने छोड़ीं 12 फिल्में, ‘रावण तांडव’ के 13 वर्जन के बाद तैयार हुआ फाइनल म्यूजिक

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने फिल्म ‘रामायण’ के संगीत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है

Nov 23, 2026
मनोज बाजपेयी ने ‘धुरंधर’ पर क्या कहा? प्रोपेगेंडा फिल्मों को लेकर बयान वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मनोज बाजपेयी ने ‘धुरंधर’ पर क्या कहा? प्रोपेगेंडा फिल्मों को लेकर बयान वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी का फिल्म ‘धुरंधर’ और प्रोपेगेंडा फिल्मों को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है

Nov 23, 2026
MP Holidays 2027: मध्यप्रदेश में साल 2027 में मिलेंगी 4 महीने की छुट्टियां!, 244 दिन खुलेंगे दफ्तर!

MP Holidays 2027: मध्यप्रदेश में साल 2027 में मिलेंगी 4 महीने की छुट्टियां!, 244 दिन खुलेंगे दफ्तर!

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए आने वाले साल 2027 छुट्टियों के लिहाज से काफी राहत भरा रहने वाला है।

Nov 23, 2026
फैसला बदला तो खिल उठा गिल का चेहरा, विकेट की खुशी में मैदान पर थिरक उठे कप्तान

फैसला बदला तो खिल उठा गिल का चेहरा, विकेट की खुशी में मैदान पर थिरक उठे कप्तान

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल का एक मजेदार अंदाज देखने को मिला

Nov 23, 2026