विराट-रोहित के मैच को लेकर फैंस में क्रेज, 4 महीने पहले ही सभी टिकट सोल्ड आउट, इस देश के साथ हो

विराट-रोहित के मैच को लेकर फैंस में क्रेज, 4 महीने पहले ही सभी टिकट सोल्ड आउट, इस देश के साथ होगा मुकाबला

By : Rashmi Dubey
विराट-रोहित के मैच को लेकर फैंस में क्रेज, 4 महीने पहले ही सभी टिकट सोल्ड आउट, इस देश के साथ होगा मुकाबला

Virat kohli Rohit Sharma India Vs Australia ODI: साल 2025 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बहुप्रतीक्षित सीरीज को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अक्टूबर के आखिर में शुरू होने वाले इस दौरे में टीम इंडिया तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबले खेलेगी। सीरीज में अभी चार महीने से ज्यादा का वक्त बाकी है, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टिकट बिक्री शुरू होते ही बड़ा अपडेट दिया है। दो मैचों के सभी टिकट पूरी तरह बिक चुके हैं। इस जबरदस्त डिमांड के पीछे विराट कोहली और रोहित शर्मा की मौजूदगी को सबसे बड़ी वजह बताया गया है।

रोहित-विराट की संभावित मौजूदगी ने बढ़ाया उत्साह

सिडनी और कैनबरा में होने वाले वनडे मुकाबलों को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के मैदान पर उतरने की उम्मीद में फैंस ने टिकट खरीदने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इन दोनों मुकाबलों के सभी टिकट चार महीने पहले ही पूरी तरह बिक चुके हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, बिके हुए टिकटों में से 16 फीसदी टिकट भारतीय फैन क्लब द्वारा खरीदे गए हैं। इनमें कुछ फैंस ने अकेले ही बड़ी संख्या में टिकट खरीदकर नया रिकॉर्ड कायम किया है। रोहित और विराट के केवल वनडे खेलने की घोषणा के बाद यह सीरीज उनके फैंस के लिए बेहद खास बन गई है।

भारत के दौरे से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को मिला भारी मुनाफा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इवेंट्स एंड ऑपरेशंस एक्जीक्यूटिव जनरल मैनेजर कोएल मॉरिसन ने बताया कि भले ही सीरीज शुरू होने में अभी चार महीने बाकी हैं, लेकिन सिडनी में होने वाला वनडे और मनुका ओवल में होने वाला टी20 मुकाबला पहले ही हाउसफुल हो चुका है। इससे साफ है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने भी माना कि भारतीय टीम के दौरे से उन्हें राजस्व के रूप में बड़ा फायदा मिलता है। उन्होंने कहा कि 2021 में भारत दौरे के दौरान सीए को करीब 31.9 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर की आमदनी हुई थी, जिससे कोविड काल के दौरान उठाए गए 300 मिलियन डॉलर के कर्ज को चुकाने में बड़ी मदद मिली। अब 2024-25 सीरीज से भी ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड को अपने घाटे को काफी हद तक कम करने में सफलता मिल रही है।

संबंधित सामग्री

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026
India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

Nov 03, 2026
Virat Kohli Big Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनेगा इतिहास!कोहली रनों के महारिकॉर्ड से सिर्फ 12 रन दूर

Virat Kohli Big Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनेगा इतिहास!कोहली रनों के महारिकॉर्ड से सिर्फ 12 रन दूर

Virat Kohli Run Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहल वनडे में विराट कोहली 12 रन बनाते ही नंबर 3 पोजिशन पर 13000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। जानें उनसे पहले किसका नाम है।

Nov 02, 2026
कौन हैं कृष्ण दास? जिनके कीर्तन में विराट-अनुष्का भी हुए भक्ति में लीन

कौन हैं कृष्ण दास? जिनके कीर्तन में विराट-अनुष्का भी हुए भक्ति में लीन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई में कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुए। जानिए अमेरिकी रॉक संगीत से भक्ति की दुनिया तक पहुंचने वाले कृष्ण दास की कहानी और नीम करोली बाबा से उनका जुड़ाव।

Oct 26, 2026
ICC Player Of The Month: गिल का प्लेयर ऑफ द मंथ में पांचवां खिताब, रोहित-कोहली कितने पीछे

ICC Player Of The Month: गिल का प्लेयर ऑफ द मंथ में पांचवां खिताब, रोहित-कोहली कितने पीछे

आईसीसी ने सितंबर के लिए शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। यह उनका पांचवां खिताब है। किसी भी भारतीय पुरुष क्रिकेटर का सबसे बड़ा आंकड़ा है। महिला में शेफाली वर्मा को चुना गया है।

Oct 13, 2026