India vs Pakistan in Asian games fight for gold

Asian Games: श्रीलंका को हराने के बाद एशियन गेम्स में भारत बनाम पाकिस्तान; 3 अक्टूबर को गोल्ड की जंग

श्रीलंका को 124 रन से हराकर भारत एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचा। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मात दी। अब 3 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीतने के लिए दोनों टीमें भिडेंगी।

By : संजय चतुर्वेदी
Asian Games: श्रीलंका को हराने के बाद एशियन गेम्स में भारत बनाम पाकिस्तान; 3 अक्टूबर को गोल्ड की जंग

Asian Games Final Match Updates

क्रिकेट। भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स फाइनल का मंच सज गया है। एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट में गोल्ड मेडल के लिए अब भारत और पाकिस्तान आमने सामने होंगे। मुकाबला 3 अक्टूबर को भारतीय समय के अनुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। भारत पिछले एशियाई खेलों में हांगझोऊ में गोल्ड जीत चुका है। यानी इस बार उसके सामने खिताब बचाने की चुनौती होगी।

सेमीफाइनल में शुरू में लड़खड़ाई भारत

भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में 124 रन से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने सात विकेट पर 169 रन बनाए। इसमें सबसे बड़ा योगदान ईशान किशन का रहा। वह 80 रन बनाकर नाबाद पैवेलियन लौटे। पिच आसान नहीं थी और गेंद बीच बीच में अतिरिक्त उछाल ले रही थी। इसलिए यह स्कोर अच्छा साबित हुआ। 

श्रीलंका 45 रन पर सिमटी

जवाब में श्रीलंका की शुरुआत ही बिगड़ गई। पहले ही ओवर में दो विकेट गिर गए और खाता तक नहीं खुला। पावरप्ले खत्म होने तक टीम 31 रन पर 6 विकेट खो चुकी थी। जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ओवर में 2 विकेट झटके। अक्षर पटेल ने भी दो शिकार किए। वहीं, श्रीलंका के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए। आखिर में पार्ट टाइम स्पिनर अभिषेक शर्मा ने लगातार दो गेंदों पर विकेट लेकर पारी समेट दी। श्रीलंका की पूरी टीम 9.5 ओवर में 45 रन पर ढेर हो गई।

पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश पाकिस्तान से हारी

पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से शिकस्त दी। बांग्लादेश की टीम 7 विकेट पर 111  रन ही बना सकी। साहिबजादा फरहान की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम ने चार विकेट खोकर यह लक्ष्य 9 गेंद पहले हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए यह जीत इसलिए भी खास है कि पिछले एशियन गेम्स में उनके हाथ कोई मेडल नहीं लगा था। तब टीम बांग्लादेश के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मैच भी नहीं जीत पाई  थी।

ब्रॉन्ज के लिए बांग्लादेश और श्रीलंका की टक्कर

सेमीफाइनल हारने वाली बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें अब कास्य पदक के लिए प्ले ऑफ खेलेंगी। यह मैच और गोल्ड मेडल का फाइनल दोनों मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे।

अब बड़ा सवाल क्या हाथ मिलाएंगे भारत-पाकिस्तान

गोल्ड मेडल मैच से पहले एक सवाल फिर चर्चा में है। क्या दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में हाथ मिलाएंगे। पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारतीय खिलाड़ी एशिया कप और आईसीसी इवेंट्स में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक नहीं कर रहे हैं। इसके जरिए वे भारतीय सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता दिखाते हैं। अब देखना यह है कि टीम मैनेजमेंट एशियन गेम्स में भी यही नीति रखता है या प्रोटोकॉल निभाता है।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026