IND vs NZ: नागपुर में पहला T20, जानिए भारत-न्यूजीलैंड मैच कितने बजे शुरू होगा

IND vs NZ: नागपुर में पहला T20, जानिए भारत-न्यूजीलैंड मैच कितने बजे शुरू होगा

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज 21 जनवरी से शुरू होगी। पहला मैच शाम 7 बजे नागपुर में खेला जाएगा।

By : स्वदेश डेस्क
IND vs NZ: नागपुर में पहला T20, जानिए भारत-न्यूजीलैंड मैच कितने बजे शुरू होगा

नई दिल्ली। वनडे सीरीज के बाद अब क्रिकेट फैंस की नजरें भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज पर टिक गई हैं। पांच मैचों की इस टी20 सीरीज का आगाज 21 जनवरी से होने जा रहा है। पहला मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा और मैच शुरू होने के समय को जानना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर आप देर से जुड़े तो मुकाबला छूट भी सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले आखिरी बड़ी तैयारी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली यह टी20 सीरीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले दोनों टीमों की आखिरी द्विपक्षीय सीरीज मानी जा रही है। ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ जीत-हार का नहीं, बल्कि खिलाड़ियों को परखने और सही संयोजन तलाशने का भी आखिरी मौका है।

टीम इंडिया की कमान इस बार भी सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा, जहां सभी भारतीय खिलाड़ी पहुंच चुके हैं और जोर-शोर से अभ्यास कर रहे हैं।

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा?

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा, तो आपको बता दें—

-टॉस: शाम 6:30 बजे

-मैच की शुरुआत: शाम 7:00 बजे

-संभावित समाप्ति: रात करीब 11:00 बजे

-अगर मुकाबला पूरे 20-20 ओवर का होता है, तो दर्शकों को चार घंटे का जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा। न्यूजीलैंड की मजबूत टीम को देखते हुए मुकाबला काफी कांटे का होने की उम्मीद है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

-पहला T20I: 21 जनवरी – नागपुर

-दूसरा T20I: 23 जनवरी – रायपुर

-तीसरा T20I: 25 जनवरी – गुवाहाटी

-चौथा T20I: 28 जनवरी – विशाखापट्टनम

-पांचवां T20I: 31 जनवरी

इसके बाद 7 फरवरी से टीम इंडिया सीधे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबलों में उतर जाएगी।

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारत की T20I टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर (केवल पहले तीन T20I), अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, ईशान किशन, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा (केवल अंतिम दो T20I)।

संबंधित सामग्री

INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

वेलिंगटन में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद में शतक जड़ा। अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत ने 199 रन का लक्ष्य 13.2 ओवर में हासिल कर सीरीज जीत ली।

Oct 27, 2026
Cricket News: ईशान किशन तीसरे T20 से भी बाहर;  न्यूजीलैंड के खिलाफ वैभव को फिर मिल सकता है मौका

Cricket News: ईशान किशन तीसरे T20 से भी बाहर; न्यूजीलैंड के खिलाफ वैभव को फिर मिल सकता है मौका

ईशान किशन चोट के कारण न्यूजीलैंड कि खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं। मंगलवार को वेलिंग्टन में होने वाले मैच में वैभव सूर्यवंशी को फिर मौका मिल सकता है।

Oct 26, 2026
ODI Double Century Record: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों पर जड़ा ODI का दोहरा शतक; एक महीने में टूटा गिल का रिकॉर्ड

ODI Double Century Record: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों पर जड़ा ODI का दोहरा शतक; एक महीने में टूटा गिल का रिकॉर्ड

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ 114 गेंदों पर दोहरा शतक जड़ा। यह वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक है। भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा।

Oct 22, 2026
Ind vs NZ 1st T20: भारत ने T20 में सबसे बड़ा टारगेट चेज किया;न्यूजीलैंड को पहले मैच में 4 विकेट से हराया

Ind vs NZ 1st T20: भारत ने T20 में सबसे बड़ा टारगेट चेज किया;न्यूजीलैंड को पहले मैच में 4 विकेट से हराया

भारत ने क्राइस्टचर्च में पहले टी20 में न्यूजीलैंड के 225 रन का पीछा करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की है। यह टी20 भारत का सबसे बड़ा सफल रन चेज है।

Oct 22, 2026
Hardik Pandya Fan: लखनऊ के रवि कुमार की हार्दिक पंड्या से मुलाकात, 2400KM का सफर पूरा, मिला घर का वादा

Hardik Pandya Fan: लखनऊ के रवि कुमार की हार्दिक पंड्या से मुलाकात, 2400KM का सफर पूरा, मिला घर का वादा

लखनऊ के मोहनलालगंज के रवि कुमार अपने चहेते क्रिकेटर हार्दिक पंड्या से मिलने के लिए करीब 2400 किलोमीटर चले। बेंगलुरु एयरपोर्ट के पास खिलाड़ी से मुलाकात के बाद जो हुआ उसने सबका दिल जीत लिया।

Oct 20, 2026