Asian Games 2026 Cricket Gold India Beat Pakistan

Gold In Cricket: भारत ने एशियन गेम्स क्रिकेट में फिर जीता गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

भारतीय टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से मात देकर लगातार दूसरी बार मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के तूफानी अर्धशतक से बड़ा स्कोर बना।

By : संजय चतुर्वेदी
Gold In Cricket: भारत ने एशियन गेम्स क्रिकेट में फिर जीता गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

Asian Games 2026 India Wins Gold

क्रिकेट। जापान के निशिन में खेले गए फाइनल में भारत ने एशियन गेम्स क्रिकेट का गोल्ड जीतकर अपना दबदबा फिर साबित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन ठोक दिए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा टी-20 स्कोर

भारत का यह स्कोर टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ उसका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारत का सर्वोच्च स्कोर 192 रन पर 5 विकेट था, जो 2012 में अहमदाबाद में बना था। यानी करीब 14 साल पुराना रिकॉर्ड इस फाइनल में टूट गया।

ओपनर अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 28 गेंदों में 7 छक्कों की मदद से 61 रन जड़े। तिलक वर्मा ने भी 22 गेंदों पर 4 छक्कों के साथ 51 रन की तेज पारी खेली। दोनों की बल्लेबाजी ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को शुरू से ही दबाव में रखा।

हसन नवाज की 96 रन की पारी गई बेकार

पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज अकेले भिड़े रहे और 96 रन बनाए, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। सईम अयूब ने 29 रन का योगदान दिया। दोनों के बीच 48 गेंदों पर 87 रन की साझेदारी बनी, जिसने कुछ देर के लिए भारतीय खेमे की धड़कनें बढ़ा दी थीं।

नवाज को 9वें ओवर में जीवनदान भी मिला। अभिषेक शर्मा की गेंद पर लॉन्ग ऑफ में वैभव सूर्यवंशी और रवि बिश्नोई के बीच कैच छूट गया। इसी दौरान सूर्यवंशी को चोट भी लगी। अगली ही गेंद पर नवाज ने छक्का जड़ दिया। बाद में 13वें ओवर में उन्होंने बिश्नोई की गेंद पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया।

आखिरी ओवर में दुबे ने संभाला मोर्चा

मैच का रुख 15वें ओवर में पलटा, जब शिवम दुबे ने पहली ही गेंद पर सईम अयूब को आउट कर साझेदारी तोड़ दी। वॉशिंगटन सुंदर ने कैच पकड़ा। 17 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट पर 160 रन था और उसे 24 गेंदों में 68 रन चाहिए थे।

18वें ओवर की तीसरी गेंद पर सुंदर ने अब्दुल समद को 9 रन पर तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 33 रन चाहिए थे, लेकिन दुबे ने सिर्फ 13 रन दिए और एक विकेट भी लिया। भारत की ओर से अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट झटके।

संबंधित सामग्री

Mahadev Satta Case: महादेव सट्टा केस में 15 करोड़ की रिश्वत का आरोप; दुबई भागने की तैयारी कर रहा वकील गिरफ्तार

Mahadev Satta Case: महादेव सट्टा केस में 15 करोड़ की रिश्वत का आरोप; दुबई भागने की तैयारी कर रहा वकील गिरफ्तार

महादेव ऑनलाइनल सट्टा एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को गिरफ्तार किया है। उसे मुंबई एयरपोर्ट से विदेश भागने की तैयारी में था।

Nov 23, 2026
MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के छात्र ध्यान दें! 2 नंबर वाले सवालों में खत्म हुआ विकल्प, छात्रों की बढ़ी चुनौती

MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के छात्र ध्यान दें! 2 नंबर वाले सवालों में खत्म हुआ विकल्प, छात्रों की बढ़ी चुनौती

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में इस साल प्रश्नपत्र के पैटर्न में बदलाव किया गया है। नए नियम के तहत दो अंक वाले प्रश्नों में मिलने वाला इंटरनल ऑप्शन खत्म कर दिया।

Nov 23, 2026
CM Saini News: गुरुग्राम में पंचायती राज सम्मेलन: सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय खुद बनाएं आय के नए स्रोत

CM Saini News: गुरुग्राम में पंचायती राज सम्मेलन: सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय खुद बनाएं आय के नए स्रोत

गुरुग्राम में राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ कर सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय आय के नए स्रोत बनाएं। पानी के बिल पर मिलेगी मैचिंग ग्रांट।

Nov 23, 2026
समरसता संकल्प यात्रा: 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, 8 जिलों से गुजरेगी यात्रा

समरसता संकल्प यात्रा: 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, 8 जिलों से गुजरेगी यात्रा

रविदास जयंती वर्ष की समरसता संकल्प यात्रा हरियाणा में 25, 26, 28 नवंबर को निकलेगी। 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, मंत्री गंगवा ने बताया।

Nov 23, 2026
Tribal Leader Injured: फिसलकर घायल हुए पूर्व सांसद नंदकुमार साय, हेलीकॉप्टर में साथ लेकर रायपुर पहुंचे CM साय

Tribal Leader Injured: फिसलकर घायल हुए पूर्व सांसद नंदकुमार साय, हेलीकॉप्टर में साथ लेकर रायपुर पहुंचे CM साय

मशहूर आदिवासी नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार साय फिसलकर घायल हो गए। सीएम विष्णुदेव साय उन्हें अपने साथ जशपुर से हेलीकॉप्टर में रायपुर लाए।

Nov 23, 2026