मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होंगे 3 बड़े फेरबदल? करुण नायर समेत ये दिग्गज

मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होंगे 3 बड़े फेरबदल? करुण नायर समेत ये दिग्गज हो सकते हैं बाहर

By : Rashmi Dubey
मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होंगे 3 बड़े फेरबदल? करुण नायर समेत ये दिग्गज हो सकते हैं बाहर

India Vs England 4th Test Playing 11 Players List : एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर है। चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया के लिए यह ‘करो या मरो’ का मुकाबला होगा। लॉर्ड्स टेस्ट में हार झेलने के बाद भारत सीरीज में 1-2 से पीछे है।

इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को दो झटके लगे हैं। तेज गेंदबाज आकाशदीप और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट के चलते बाहर हो गए हैं। ऐसे में प्लेइंग-11 में कम से कम दो बदलाव तय माने जा रहे हैं। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दूल ठाकुर और युवा तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज में से किसी दो को मौका मिल सकता है।

मैनचेस्टर टेस्ट का शेड्यूल

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। यह टेस्ट भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। अब तक इंग्लैंड ने पहला और तीसरा टेस्ट जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है, जबकि भारत ने दूसरा टेस्ट अपने नाम किया था। ऐसे में चौथा टेस्ट भारत के लिए सीरीज में वापसी का सुनहरा मौका है।

करुण नायर की जगह पर सस्पेंस

मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी में बदलाव की संभावना नहीं है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी एक बार फिर पारी की शुरुआत करती नजर आएगी। राहुल अब तक सीरीज में दो शतक लगा चुके हैं, जिनमें एक लॉर्ड्स टेस्ट में आया था। यशस्वी जायसवाल के बल्ले से भी एक शतक निकल चुका है। हालांकि, नंबर-3 पोजिशन पर बल्लेबाजी करने वाले करुण नायर का प्रदर्शन लगातार निराशाजनक रहा है, जिसके चलते उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर किया जा सकता है।

सुदर्शन या जुरेल को मिल सकता है मौका

करुण नायर अब तक सीरीज की 6 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर सिर्फ 40 रन रहा है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने यह बड़ा सवाल है कि उन्हें एक और मौका दिया जाए या नहीं। अगर नायर को बाहर किया गया, तो साई सुदर्शन या ध्रुव जुरेल में से किसी एक को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है।

सुदर्शन ने पहला टेस्ट खेला था, लेकिन उसके बाद दो मैचों से बाहर रहे। वहीं ध्रुव जुरेल ने पिछले मुकाबले में ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली थी। वे बल्लेबाजी विकल्प भी हो सकते हैं।

पंत के चोटिल होने पर जुरेल की प्लेइंग-11 में वापसी तय

लॉर्ड्स टेस्ट में विकेटकीपिंग के दौरान चोटिल हुए ऋषभ पंत चौथे टेस्ट में विकेटकीपर की भूमिका नहीं निभा पाएंगे। ऐसे में टीम इंडिया को एक विशेषज्ञ विकेटकीपर की जरूरत होगी। इस स्थिति में ध्रुव जुरेल को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। अगर जुरेल को मौका दिया गया, तो करुण नायर को बाहर बैठना पड़ सकता है।

इस परिस्थिति में नंबर-3 पोजिशन पर वॉशिंगटन सुंदर या फिर जुरेल को बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है। वहीं शुभमन गिल और पंत क्रमशः नंबर-4 और 5 पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि रवींद्र जडेजा को एक बार फिर नंबर-6 पर मौका मिल सकता है।

संबंधित सामग्री

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026
India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

Nov 03, 2026
ICC Ranking: ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा फिर T20 के नंबर-1 बल्लेबाज; यानसेन ने जडेजा ने छीना ऑलराउंडर का ताज

ICC Ranking: ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा फिर T20 के नंबर-1 बल्लेबाज; यानसेन ने जडेजा ने छीना ऑलराउंडर का ताज

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में अभिषेक शर्मा टी20 में फिर नंबर-1 बने, जबकि मार्को यानसेन ने जडेजा को हटाकर टेस्ट ऑलराउंडर और गेंदबाज, दोनों में शीर्ष स्थान पाया।

Oct 28, 2026
न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम घोषित, गिल और अय्यर कप्तान, शमी फिर बाहर

न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम घोषित, गिल और अय्यर कप्तान, शमी फिर बाहर

पांच वनडे और दो टेस्ट के लिए चयन हो गया है। जानिए किसे कप्तानी मिली, कौन बाहर रहा, बुमराह वनडे से क्यों दूर हैं और फिटनेस जांच किन खिलाड़ियों की होगी।<br/>

Oct 16, 2026
ICC Player Of The Month: गिल का प्लेयर ऑफ द मंथ में पांचवां खिताब, रोहित-कोहली कितने पीछे

ICC Player Of The Month: गिल का प्लेयर ऑफ द मंथ में पांचवां खिताब, रोहित-कोहली कितने पीछे

आईसीसी ने सितंबर के लिए शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। यह उनका पांचवां खिताब है। किसी भी भारतीय पुरुष क्रिकेटर का सबसे बड़ा आंकड़ा है। महिला में शेफाली वर्मा को चुना गया है।

Oct 13, 2026